A
Aayushi Sharma· 7 साल पहले
लेखक

Insomnia रोग क्या है ?

फ़ीचर्ड
6
1.7K

इस बातचीत में शामिल हों

क्रमबद्ध करें
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया06/21/19
Insomnia रोग को लोग अनिंद्रा के नाम से भी जानते है, जो लोगों रात रात भर जागते रह जाते है ऐसी परिस्थति को इन्सोमनिआ या अनिंद्रा कहा जाता है | ऐसी गंभीर स्थति में आप खुद को जागने पर मज़बूर कर देते है और जब कोई व्यतक्ति कई रातों तक सोता नहीं है तो वह अपने आम दिनचर्या के कामों में तनाव और आलस महसूस करने लगता है जिसके कारण उसकी मनोदशा भी खराब होने लगती है और अगले दिन और उनके सभी काम ख़राब हो जाते है | वही दूसरी तरह यह आमतौर पर एक दर्दनाक घटना या केवल तनाव के प्रभाव के कारण होता है।

courtesy-docwirenews

आम तौर पर अनिंद्रा के कई कारण हो सकते है जैसे -

- गलत खान पान, और गलत समय पर खाना पीना

- हर वक़्त अपने दिमाग में तनाव की परिस्थति बनाये रखना

- दिनचर्या के कामों से संतुष्ट ना होना

- पूरा दिन आलस की मनोदशा बनाये रखना

- बीमारियों के कारण नींद न आना


courtesy-Harvard Health

- यहाँ तक की आजकल ऐसा भी कहा जाता है की कई लोग सोशल मीडिया पर स्क्रीन के सामने चिपक कर बैठने से भी अनिंद्रा जैसी खतरनाक बीमारी हो जाती है |


courtesy-No Sleepless Nights


अनिद्रा पूरे चार प्रकार की होती है -

(1) बहुत देर तक नींद न आना

(2) सोते समय बार बार निद्राभंग होना और फिर कुछ देर तक न सो पाना

(3) थोड़ा सोने के पश्चात् शीघ्र ही नींद उचट जाना और फिर न आना

(4) रात को बिल्कुल ही नींद न आना




S
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
3
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
अपडेट किया गया02/28/19
insomnia एक बहुत गहन चिंता का विषय है, जिसका मतलब है अनिद्रा, नींद ना आना और ज्यादातर लोगो को यह मालुम ही नहीं है की वर्तमान समय में यह एक बहुत गंभीर बीमारी के रूप में उभर रही है | नींद ना आना कई बीमारियों की जड़ है, नींद ना आने से सबसे ज्यादा मोटापा बढ़ता है और और दिन भर थकान बनी रहती है और मोटापा व्यक्ति को आलसी बनाता है और स्वस्थ शरीर को खराब करता है |
टाइम्स ऑफ़ इंडिया के एक लेख के आधार पर पता चलता है की की भारत में 93 % लोग अनिद्रा के शिकार है और वह ठीक तरह से अपनी नींद पूरी नही कर पा रहे है|


अनिंद्रा के कारण व लक्षण -

- मानसिक तनाव में रहना और हर वक्त चिंता की मनोस्थिति बनाये रखना

- बेवक़्त सोना और सुबह देर से उठना

- थकान और बेवजह की चिंता

अनिंद्रा से बचने के उपाए -

- अनिंद्रा से बचने के लिए व्यक्ति को अपनी सही दिनचर्या बनानी चाहिए की वह सही समय से उठे और और सही समय पर सोये|

- समय पर सोये और 6 से 8 घंटे तक की भरपूर नींद ले |

- अच्छी नींद लेने लिए रात को पैरो के तलवो पर मालिश करें और दिमाग को तनाव मुक्त रखने की कोशिश करें, पैरो की मालिश एक अच्छा उपाय है अच्छी नींद के लिए |

- दिन में कम से कम 10 मिनट मैडिटेशन करने की कोशिश करें|


P
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
3