चंद्रयान-3 के सफलता के बाद सूर्य के अध्ययन करने के लिए इसरो ने एक मिशन का निर्माण किया है।जिसका नाम आदित्य मिशन रखा गया है । इस मिशन के जरिए हमें सूर्य के बारे में जानकारी मिलेगी। इसरो का यह मिशन पृथ्वी से 15 लाख किलोमीटर दूर जाएगा।इस मिशन को वहां तक पहुंचने में 125 दिन लगेंगे। नई दिल्ली: चंद्रयान-3 के बाद आदित्य मिशन से सूर्य को नमन करने की तैयारी है। इस मिशन के जरिए चांद के बाद सूर्य की ओर बढ़ेगा भारत। यह धरती से सूरज की दूरी का मात्र 1% हैं।भारत के स्पेस एजेंसी इसरो के प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा की भारत का यह पहला सौर मिशन सूर्य और पृथ्वी के बीच मौजूद L1 पॉइंट पर पहुंचने के लिए 125 दिन लेगा।इस पॉइंट पर सैटेलाइट पहुंचने का यह बड़ा फायदा होगा। कि वहां से सूरज को लगातार देखा जा सकता है। और इसमें ग्रहण वगैरा से कोई बाधा नहीं पड़ती। तो इस तरह से हमें आदित्य मिशन के जरिए सूर्य के बारे में जानकारी प्राप्त होगी।
ब
Updated on Oct 27, 2023•news-current-topics
चंद्रयान-3 के बाद सूर्य के अध्ययन के लिए शुरू होने वाला इसरो का आदित्य मिशन क्या है
8
1 Answers
S
Answered on Oct 26, 2023
5