S
sahil sharma· 2 years ago
Providing reliable, well-researched content across diverse topics to inform, educate, and inspire readers.

PF खाता क्या है? इसे कौन खोल सकता है?

14
124

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on01/05/24

दोस्तो, हम सभी ने PF खाता का नाम सुना है। कुछ हद तक हम इसे जानते भी है । आज हम आपको इसकी पूरी जानकारी देंगे।

PFखाता -

  • PF खाते को EPF खाता भी कहते है। इसका पुरा नाम एम्प्लॉयी प्रोविडेंट फंडहै। यह सरकारी और गैर सरकारी कर्मचारियों के मासिक निवेश के रूप में कंपनी द्वारा जमा किया जाता हैं। यह भविष्य की बचत के रूप मे कर्मचारियों और उसके परिवार की सुरक्षा के लिए जमा करवाया जाता है। यह एक रिटायरमेंट स्कीम कहलाती है। जब कर्मचारी जॉब शुरू करता है उस महीने की सैलरी से उसका कुछ भाग PF खाते में जमा होता जाता है और यह तब तक जमा होता रहता है जब तक कर्मचारी उस कार्यालय में कार्यरत है।
  • यादि आपकी सैलरी 15000 रुपये महिना है तो आपको PF खाता खुलवाना अनिवार्य है।
  • यह खाता EPFO यानी एम्प्लॉयी प्रोविडेंट फंड ओर्गेनाइजेशन के द्वारा खोला जाता है। यह कंपनी के अंदर ही होता है । किसी भी कर्मचारी के कार्यालय मे जॉइन होते ही कर्मचारी का EPF खाता खोलने की जिम्मेदारी कंपनी की होती है। कर्मचारियों को खुद यह खाता नही खुलवाना पड़ता। यह कंपनी के नियमो मे से एक नियम होता है।
  • EPF खाता एक बार ही खोला जाता हैं यह नौकरी बदलने के बाद भी यही खाता आगे चलता रहता है। कंपनी को अपने एम्प्लॉयी को जोड़ने की लिंक मिल जाती है।
  • EPF खाता बचत खाते की तरह ही होता है जिसे किसी भी समय आवश्यकता पड़ने पर निकाला जा सकता हैं।
  • इस खाते से हम जमा राशि के अनुसार ऋण भी ले सकते है । इसे भविष्य निधि कहते है। यह योजना पूरे भारत देश में लागू है। इसमे कर्मचारी और मालिक दोनो का योगदान 12% - 12% होता है।
  • EPF का विवरण हम कभी भी चेक कर सकते है इसक लिए हमारे पास एक सक्रिय यूनिवर्सल एकाउंट नंबर होना चाहिए।

Article image

komal Solanki
View Profile
5