चलिए हम आपको बताते हैं कि राजभोग किसे कहते हैं:-
मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि राजभोग एक प्रकार की भारतीय मिठाई है। जिसे छेने,खोये और रवे से मिलकर बनाया जाता है। इसे ही राजभोग कहते हैं। मैं आपको बता दूं कि राजभोग देखने में तो बिलकुल रसगुल्ले की तरह होता है लेकिन इसका स्वाद रसगुल्ला से बिल्कुल अलग होता है। आप राजभोग को किसी भी फंक्शन में बना सकते हैं इसके अलावा आप इसमें ड्राई फ्रूट्स और केसर मिलाकर भी बना सकते हैं इससे इसका स्वाद और भी अधिक बढ़ जाता है। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आप घर पर आसानी से राजभोग कैसे बना सकते हैं।
यहां पर मैं आपको बताने वाली हूं कि राजभोग कैसे बनाया जाता है:-
राजभोग बनाना बहुत ही आसान होता है। इसे बनाने के लिए केसर,इलायची पाउडर,बादाम और पिस्ते को एक साथ मिला लेना होता है। इसके बाद पानी में चीनी डालकर उसे मीडियम आंच पर लगातार चलते रहे जब तक कि वह पूरी तरह से घुल न जाए। अब पनीर और मैदा को एक साथ नरम होने तक मिक्स कर लें। इसके बाद इस मिश्रण को 6 से 8 बराबर भागों में गोलाकार में पतला करके इसमें ड्राई फ्रूट्स का मिश्रण रखें और इसे गोलाकार बॉल बनाकर बंद कर लें। इसके बाद चीनी के पानी में घुलने के बाद इसमें फूड कलर डालकर आज तेज करके इसमें पनीर बॉल्स डालकर तेज आंच पर 15 से 20 मिनट के लिए पकाना है। इसके बाद हर 5 मिनट में पानी डालते रहे ताकि चीनी गाढ़ी ना हो जाए, और फिर इस तरह से आपका राजभोग बनकर तैयार हो जाता है और इसे ठंडा करके सर्व कर सकते हैं।
इस तरह आप किसी भी त्यौहार में राजभोग को आसानी से बनाकर अपने परिवार वालों को खिला सकते हैं।

Answered By Anjali Patel
Author

.jpeg&w=3840&q=75)