H
Himani Saini· 2 years ago
Simplifying learning through practical guides, educational resources, and easy-to-understand explanations.

सिचुएशनशिप क्या है?

21
298

Join this conversation

Sort By

नमस्कार दोस्तों क्या आप जानते हैं सिचुएशनशिप क्या है? शायद आप नहीं जानते होंगे तो कोई बात नहीं चलिए आज हम आपको इस पैराग्राफ के माध्यम से बताते हैं कि सिचुएशनशिप क्या है।

सिचुएशनशिप हिंदी के दो शब्दों सिचुएशन और रिलेशनशिप को मिलाकर बनाया गया है। सिचुएशन शिप में सब कुछ परिस्थिति पर निर्भर करता है। इसमें रोमांस और फिजिकल आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए दो लोग साथ में आ सकते हैं। कई बार लोग सिचुएशनशिप एक दूसरे के साथ सिर्फ वक्त बिताने के लिए भी साथ आ सकते हैं।इसलिए अलग-अलग लोगों के लिए इसके मायने अलग हो सकते हैं।इस रिश्ते में साथी बिना कुछ एक्सप्लेन किए दूसरे साथी को छोड़ सकता है।

तो चलिए अब हम आपको बताते हैं कि क्यों पसंद कर रहे हैं युवा सिचुएशनशिप में रहना -

नई जनरेशन किसी भी शर्त पर अपनी आजादी के साथ समझौता नहीं करना चाहती है, वे अपने मुताबिक जीवन जीना चाहते हैं और खुद को स्वतंत्र रखना चाहते हैं।दरअसल, जब आप किसी रिश्ते में होते हैं तो अपना साथी की बातों पर ध्यान देना होता है जिससे उनकी आजादी छिन जाती है।इसके साथ ही रिलेशनशिप एक जिम्मेदार रिश्ता होता है, इसलिए जब कोई इंसान कमिटमेंट या जिम्मेदारी जैसी चीजों से बचना चाहता है तो वो सिचुएशनशिप में रहना पसंद करता है।

इसके अलावा जब किसी इंसान को अपने पहले प्यार में धोखा या सफलता नहीं मिलती तो मात्र एंजॉयमेंट के लिए सिचुएशनशिप में आना पसंद करता है। वही जो लोग पार्टनर को कमिटमेंट देने या जिम्मेदारी लेने से डरते हैं तो वह भी सिचुएशनशिप में आना पसंद करते हैं। क्योंकि इसमें साथी से कई वादा यह कमिटमेंट करने की आवश्यकता नहीं होती है।

अब तो आपको सिचुएशनशिप के बारे में जानकारी हो ही गई होगी तो अगर हमारा पैराग्राफ आपको अच्छा लगा हो तो लाइक और कमेंट कर दे।

Letsdiskuss

Answered by
Poonam Patel
View Profile
Answered on01/05/24
11

बदलते जमाने के साथ लोगों के फैशन और लाइफस्टाइल में भी बदलाव नहीं आया है।बल्कि यह बदलाव रिलेशनशिप में भी देखने को मिल रहा है, हमारी आज की पीढ़ी हर एक चीज में आगे है। जो उसकी सोच पहनवें रहन-सहन में भी झलकता है, लेकिन क्या आपने यह कभी इमेजिन किया था कि बदलते जमाने में प्यार, रिलेशनशिप के भी तौर तरीके बदल जाएंगे।आज पुरुषों से लेकर महिलाओं तक डेटिंग एप का इस्तेमाल कर रहे हैं। लोग सिंगल रहना ज्यादा पसंद कर रहे हैं और अगर शादी के बाद आपस में बन नहीं रही है तो एक दूसरे को झेलने की बजाय अलग होने में बिल्कुल संकोच नहीं कर रहे हैं।

तो चलिए अब हम आपको इस पैराग्राफ के माध्यम से बताते हैं कि सिचुएशनशिप क्या है।

सिचुएशनशिप दो शब्दों सिचुएशन और रिलेशनशिप से मिलाकर बना है।जो पूरी तरह सिचुएशन पर डिपेंड करता है। मतलब किसी भी तरह का कोई प्रेशर नहीं होता रिलेशनशिप को चलाने और कमिटमेंट का लोग रोमांस और शारीरिक जरूरत पूरा करने के लिए एक साथ आते हैं। वैसे कुछ लोग टाइम पास के लिए भी इसमें आते हैं।

चलिए आज हम आपको इस पैराग्राफ के माध्यम से बताते हैं कि सिचुएशनशिप के फायदे और नुकसान क्या है।

  • सिचुएशनशिप में किसी के ऊपर किसी भी तरह का प्रेशर नहीं होता है।आप अपनी मर्जी और खुशी से इस रिश्ते में होते हैं, लेकिन समझ न आए तो साथी को बिना कुछ एक्सप्लेन किया छोड़ भी सकते हैं।
  • सिचुएशनशिप पर्सनल डेवलपमेंट के साथ अपने आप को जानने समझने का भी मौका देती है। कई बार आपको अपनी प्रियोरिटीज के बारे में भी रिलेशनशिप में आने के बाद ही पता लगता है।
  • सिचुएशनशिप में फ्लेक्सिबिलिटी होती है, मतलब कोई वादे, दिखावे नहीं करने पड़ते और ना ही एक दूसरे से सवाल जवाब का चक्कर होता है। कई माइनो में ये अच्छा है।

Letsdiskuss

Answered by
Kamlesh Patel
Culture & Tradition Lover
View Profile
Answered on01/05/24
10