Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
R
Oct 24, 2019science-and-technology

80 -20 नियम क्या है ?

3 Answers
0

S
@sweetysharma7577Oct 24, 2019
हर काम को पूरा करने के लिए समय और नियम दोनों बहुत जरुरी हैं | ऐसे में हो सकता हैं के आपको 80 /20 नियम जैसा शब्द सुन कर अजीब लगें | मगर यह जीवन का बहुत जरुरी नियम है क्योंकि जैसा आजकल सभी लोग टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान दे रहे हैं ऐसे में सक्सेस पाने के लिए यह नियम बहुत जरुरी हैं | परेटो प्रिंसिपल में कहा जाता है कि 80 प्रतिशत नतीजे केवल 20 प्रतिशत प्रयासों से प्राप्त हो सकते हैं।

Article image

अगर साधरण शब्दों में बताऊ तो यह नियम “परेटो का सिद्धांत” हैं जिसे विश्व विख्यात मैनेजमेंट गुरु जोसफ एम. जुरान ने बनाया जो कि अल्फ्रेड परेटो नाम के अर्थ-शास्त्री के 80/20 के नियम से प्रेरित था। इस 80/20 के सिद्धांत को हम अपने करियर, संबंधों, स्वास्थ्य, आदतों, लक्ष्य प्राप्ति, उत्पादक क्षमता, भावों और संक्षेप में कहें तो प्रत्येक क्षेत्र में अपना सकते हैं।

Article image


परेटो का सिद्धांत कहता है कि आप अपनी जिंदगी में जितने काम करते है उनमें से सिर्फ 20 प्रतिशत काम ही ऐसे होते है जिनसे आपको 80 प्रतिशत सफलता मिलती है, और आप 80 प्रतिशत काम ऐसे करते है जिनसे आप को 20 प्रतिशत सफलता मिलती है। जैसे कि सोना, घूमना फिरना, पार्टी करना, मूवी देखना, facebook- whats app पर चैटिंग करना। यह सब उन 80 प्रतिशत कामों की सूची में आते है जिससे आपको 20 प्रतिशत सफलता मिलती है और पढ़ना, नई चीजें सीखना, वह काम करना जिनसे आपको डर लगता है, यह सब ऐसे 20 प्रतिशत काम है जिससे आपको 80 प्रतिशत सफलता मिलती है।

Article image

तो अगर आप उन 20 प्रतिशत कामों को करने पर ज्यादा ध्यान देंगे और उन्हें दुगना कर देंगे तो आपकी सफलता भी दुगनी हो जायेगी। सफलता पाने के लिए जीवन में हर व्यक्ति को यह नियम अपनाना चाहिए |


0
1
S
@sabareswaran9388Oct 29, 2019
उदाहरण के तौर पर, अगर आप 1 घंटे पढ़ाई करते हैं, तो परिणाम में मिलने वाला 80% ज्ञान आपको करीब 12 मिनटों में मिल जाएगा। यह नियम इटली के अर्थशास्त्री, इंजीनियर, राजनीतिशास्त्री, विलफ्रेडो परेटो के नाम पर रखा गया है, जिन्होंने, 20वी सदी में यह पाया, की इटली की 80% ज़मीन सिर्फ 20% ज़मींदारों की संपत्ति थी।

अब बात करते हैं, कि इस नियम के प्रयोग से आप अपने जीवन के किस पहलू को बेहतर कर सकते हैं। इस नियम को अलग अलग तरीकों से आप अपने जीवन में लागू कर सकते हैं।

अगर आप बिज़नेस या सेल्स से जुड़े हुए हैं, तो यह नियम आपको बताएगा कि किसी भी कंपनी की करीब 80% आमदनी उनके 20% ग्राहकों से होती है।

इसी तरह आगे बढ़ते हुए, छात्रों के लिए उनका 4% काम उन्हें करीब 64% आउटपुट देता है। कंप्यूटर सॉफ्टवेयर की तरफ देखें, 2002 में एक रिपोर्ट में माइक्रोसॉफ्ट ने यह बात आगे रखी, की उनके सॉफ्टवेयर के 20% सबसे ज़्यादा रिपोर्ट की गई तकलीफों को ठीक करने से 80% कम्प्लेन का निवारण हुआ।


0
0
A
@ashwaniaalok2385Dec 16, 2019
80/20 नियम के अनुसार, किसी भी काम में 80% परिणाम, आपको इनपुट 20% से मिलते हैं।

उदाहरण के तौर पर, अगर आप 1 घंटे पढ़ाई करते हैं, तो परिणाम में मिलने वाला 80% ज्ञान आपको करीब 12 मिनटों में मिल जाएगा। यह नियम इटली के अर्थशास्त्री, इंजीनियर, राजनीतिशास्त्री, विलफ्रेडो परेटो के नाम पर रखा गया है, जिन्होंने, 20वी सदी में यह पाया, की इटली की 80% ज़मीन सिर्फ 20% ज़मींदारों की संपत्ति थी।


0
0