S
Satindra Chauhan· 5 years ago
Exploring topics worth understanding

रक्षा बंधन का शुभ मुहूर्त क्या है? क्या अदभुत संयोग बन रहा है इस बार राखी पर?

0
348

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on08/21/21

रक्षा बंधन का त्यौहार जो बेशक साल में एक बार आता है लेकिन यह एक ऐसा त्यौहार है, जो भाई और बहन के रिश्ते को उम्र भर के लिए बाँध कर रखता है| राखी की एक डोर भाई बहन के प्यार का प्रतीक होती है| साल में एक बार आने वाला यह त्यौहार बड़ा ही अनमोल होता है| वैसे तो हर साल रक्षा बंधन श्रवण नक्षत्र में मनाया जाता है, लेकिन इस साल यह सावन पूर्णिमा पर है| इस साल रक्षा बंधन का त्यौहार रविवार, 22 अगस्त 2021 को मनाया जाएगा|


ज्योतिष शास्त्र की माने तो इस साल रक्षा बंधन राजयोग में आएगा और इस साल के रक्षा बंधन के त्यौहार में भद्रा का साया भी नहीं रहेगा जिसके कारण इस साल पूरा दिन राखी बाँधने के लिए शुभ माना गया है| भद्रा राहुकाल की स्थिति को कहते हैं, जिसमें राखी बाँधना अशुभ माना जाता है| इस साल राहुकाल सुबह ही समाप्त हो जाएगा जिसके चलते दिन भर में कभी भी राखी बाँधी जा सकती है| इस साल की राखी शोभन योग में है जो कि इसको खास बना रहा है|

Article image


ज्योतिष की मानें तो इस साल राखी का यह अद्भुत संयोग 474 साल बाद बना है| इस साल राखी के दिन गुरु और चंद्रमा की स्थिति जिस स्थान पर है उसके अनुसार रक्षा बंधन पर गजकेसरी योग बन रहा है| गजकेसरी योग एक ऐसा योग है जो इंसान की महत्वाकांक्षाएं पूरी करने वाला माना गया है| रक्षा बंधन पर ग्रहों का ऐसा दुर्लभ संयोग 474 साल बाद बन रहा है|


इससे पहले ऐसा अद्भुत महुर्थ 11 अगस्त 1547 को बना था जब ग्रहों की ऐसी स्थिति बनी यही थी जो आने वाली 22 अगस्त को है| इसलिए इस साल का राखी का त्यौहार अद्भुत माना जा रहा है| रक्षा बंधन पर भद्रा प्रातः 6:15 बजे तक है| जिसके बाद रक्षा बंधन का त्यौहार मनाया जा सकता है| सामान्यता सुबह 6:15 से रात 9 बजे तक राखी बाँधी जा सकती है|

तो आप सभी लोगों को हमारी तरफ से रक्षा बंधन की हार्दिक बधाई|

Article image

S
Exploring topics worth understanding
View Profile

One question can help thousands.

0