H
Himani Saini· 2 साल पहले
लेखक

पानी में भीगा हुआ किशमिश खाने से क्या फायदा है?

8
146

इस बातचीत में शामिल हों

क्रमबद्ध करें
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया03/20/24

आप सभी ने किशमिश खाने के फायदे के बारे में तो सुना ही होगा। लेकिन आज मैं आपको पानी में भीगा हुआ किशमिश खाने के फायदे बताऊंगी।

 

मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि किशमिश के पानी में ना घुलने वाले  फाइबर प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए जरूरी होते हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि यदि आप भी भीगी हुई किसमिश खाते हैं तो आपको क्या फायदे मिलते हैं।

 

भीगी हुई किशमिश खाने से कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मिलती है मदद:-

यदि आप रोजाना भीगी हुई किशमिश कहते हैं तो आपके हाथ के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। इसके सेवन से बॉडी के बेड कोलेस्ट्रॉल को काम किया जा सकता है और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद मिलती है। और तो और इसके सेवन से ट्राई ग्लिसराइड्स का लेवल भी काम होता है।

 

भीगी हुई किशमिश का सेवन करके ब्लड प्रेशर को मैनेज किया जा सकता है:-

 मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि किशमिश में डाइटरी फाइबर पाए जाते हैं। जो ब्लड वेसल्स को अकड़ने से बचाते हैं। इसकी वजह से ब्लड प्रेशर हाई नहीं होता है और हाइपरटेंशन का खतरा कम रहता है। इसमें पोटेशियम भी पाया जाता है इसलिए इसके सेवन से ब्लड प्रेशर को हाई होने से बचाया जा सकता है।

 

लीवर के लिए भी फायदेमंद है भीगी हुई किशमिश :-

मैं आपको बता दूं कि किशमिश में बायोफ्लेनॉएडस मौजूद होता है जो आपका खून और लीवर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। इसके साथ ही किशमिश में एंटीऑक्सीडेंट के भी गुण पाए जाते हैं जो लीवर के लिए फायदेमंद बनाता है। इसलिए यदि आप इसका पूरा फायदा पाना चाहते हैं तो रात को किशमिश को पानी में भिगोकर रख दें और फिर सुबह उठकर इसका सेवन करें तो आपको फायदा मिलेगा।

 

 

 

Letsdiskuss

Krishna Patel
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
5
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया03/20/24

वैसे तो आप किशमिश का सेवन किसी भी तरीके से करते हैं तो भी आपको फायदा ही प्राप्त होगा क्योंकि सबसे ज्यादा पोषक तत्वों से भरपूर ड्राई फ्रूट्स में से एक है किशमिश, लेकिन आप जानना चाहते हैं कि पानी में भीगा हुआ किशमिश खाने से क्या फायदे मिलते हैं तो चलिए हम आपको इसकी भी जानकारी देते हैं। किशमिश में विटामिन, फाइबर, पोटैशियम, मैग्निशियम जैसे जरूरी सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे सेहत के लिए अच्छे माने जाते हैं।

 

पानी में भीगे हुए किशमिश का सेवन करने से शरीर में होती है आयरन की पूर्ति:-

कहां जाता है कि किशमिश आयरन का काफी अच्छा स्रोत होता है यदि किसी व्यक्ति के शरीर में आयरन की कमी है तो वह पानी में किशमिश को भिगोकर खा सकता है इसलिए रोज रात को पानी में किशमिश को भिगोकर रख दें और सुबह उठकर इसका सेवन करें। इसके सेवन से शरीर में खून की कमी भी  पूरी हो जाएगी।

 

बॉडी को डिटॉक्स करने में भी मदद करती है भीगी हुई किशमिश :-

यदि आप चाहते हैं कि आपकी बॉडी डिटॉक्स हो तो इसके लिए आपको रात भर किशमिश को भिगोकर रख देना है फिर सुबह उठकर इसको खा लेना है। इसके सेवन से आपकी बॉडी डिटॉक्स होगी। और आपके शरीर से जमा सभी टॉक्सिंस बाहर निकल जाते हैं।

 

इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करने में मिलती है मदद:-

यदि आप रोजाना भीगी हुई किशमिश खाएंगे तो आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होगी साथ ही आप संक्रमण, बैक्टीरियल इंफेक्शन से भी बच सकते हैं इसलिए रोजाना भीगी हुई किशमिश का सेवन करें।

 

एसिडिटी से भी राहत दिलाने में मदद करते है भीगी हुई किशमिश :-

यदि आप रोज रात को किशमिश को भिगोकर रख देते हैं और फिर सुबह उठकर इसे खा लेते हैं तो एसिडिटी की समस्या से राहत मिलती है।

 

 

 

 

Letsdiskuss

S
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
4
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया03/20/24

किशमिश स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होती हैं। इसका सेवन करने से शरीर को कई तरह के लाभ मिलते है। किशमिश का उपयोग हम लोग पुलाव बनाने मे, खीर बनाने मे या फिर मिठाई बनाने मे करते है। 

किशमिश मे भरपूर मात्रा मे आयरन पाया जाता है यह हीमोग्लोबिन को बढ़ाता है और खून को साफ करने का भी कार्य करती हैं । 

किशमिश का उत्पादन भी किया जाता है। भारत के महाराष्ट्रा के जिले सांगली, नासिक ,शोलापुर और बीजापुर यह कर्नाटका मे स्थित है। 

 

कहा जाता है की किशमिश को रात को भिगो कर सुबह उसका सेवन करने से कई तरह के लाभ मिलते है आइये जानते है : - 

  • किशमिश मे फाइबर की मात्रा अधिक होती हैं जो पेट के लिए काफी अच्छा होता है। इससे हमारा मेटाबोलिज्म बढ़ता है। पाचन सुधारता है और कब्ज और अपच जैसी बिमारियाँ दूर होती हैं। 
  • यह हड्डियो के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसमे मौजूद कैल्शियम हड्डियो को मजबूती प्रदान करता है। 
  • ब्लड प्रेशर जैसी बीमारी भी भीगी हुई किशमिश का सेवन करने से दूर हो जाती हैं। 
  • यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करके हार्ट अटैक, हाइपरटेशन, और स्ट्रोक जैसे खतरनाक बीमारियों से हमारी रक्षा करता है। 
  • नींद की कमी वाले मरीजो के लिए यह महत्वपूर्ण औषधि के रूप मे  काम करती हैं। इसका सेवन नींद न आने की समस्या से छुटकारा दिलाता है। 
  • इसमे आयरन की मात्रा अधिक होती है जिससे ऐनिमिया जैसे रोग हमसे काफी दूर रहते है। 

फायदे अधिक होने का मतलब यह नही होता के उसका सेवन तय सीमा से अधिक किया जाए। किसी भी चीज की अति लाभदायक नही होती हैं। अतः भीगी हुई किश्मिश 5-7 ही सेवन करना चाहिए। 

अधिक सेवन से शरीर को काफी नुकसान हो सकता हैं। जैसे ब्लड शुगर की मात्रा बढ़ सकती हैं। 

भीगा कर किशमिश खाने से उसमे मौजूद एंटीऑक्सिडेंट तत्वों की मात्रा बढ़ जाती हैं जो शरीर के लिए काफी अच्छे होते है। 

Letsdiskuss

komal Solanki
letsdiskuss ke sath learn bhi or Earn bhi.......
प्रोफ़ाइल देखें

🔍 Seeking answers & sharing perspectives 🌍 Turning thoughts into meaningful blogs

3