J
Jonny Smith· 2 years ago
Discovering recipes, cooking techniques, and food ideas that make every meal enjoyable and approachable.

दाल मखनी बनाने का सबसे अच्छा और आसान तरीका क्या है ?

18
176

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on01/17/24

दाल कई तरह की होती है लेकिन जब बात दाल मखानी की आती हैं तो सभी लोगो के मुँह में पानी आ जाता हैं।

यह जितनी स्वादिष्ट होती है उतनी ही आसानी से बन भी जाती हैं।

होटल और रेस्ट्रारेंट में दाल मखानी का स्वाद अलग ही होता है। हम इसे घर पर बनाने का प्रयास करते है पर वैसा स्वाद नही आ पाता। तो चलिए इस मुश्किल को थोड़ा आसान बनाते हुए हम आज आसानी से दाल मखानी बनाने की विधि आपसे साझा करते है -

दाल मखानी बनाने के लिए हमे समाग्री चाहिए -

राजमा, काली उड़द दाल, मलाई, बटर , टमाटर, प्याज, अदरक लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, क्रिम, हरी धनिया पत्ती, नमक, धनिया पाउडर, हल्दी, लोंग, जीरा कसूरी मेथी, हिंग, गरम मसाला, अमचूर , तेल।

दाल मखानी बनाने की विधि -

  • सबसे पहले राजमा और उड़द दाल को 5-6 घंटे के लिए भिगो कर दे।
  • इसके बाद भीग जाने के बाद इसे अच्छे से धो कर प्रेशर कुकर मे डाल कर इसमे नमक, पानी, लाल मिर्च, हल्दी डाल कर गैस पर चड़ा दे।
  • 5 से 6 सिटी आने तक पकने दे।
  • अब एक कढ़ाई ले और उसमे तेल डाले और गर्म होने दे।
  • तेल गर्म हो जाने के बाद इसमे लोंग, जीरा और हिंग डाले।
  • इसक बाद इसमे अदरक लहसुन का पेस्ट डाल कर पकाए।
  • अब इसमे प्याज और हरि मिर्च डाले और पकाए।
  • प्याज पकने के बाद इसमे टमाटर डाले और अच्छे से पकाए।
  • कुकर का ढक्कन खोल कर उसमे धनिया पाउडर, गरम मसाला, अमचूर डाल दे।
  • दाल अगर गाढ़ी हो तो उसमे आवश्यकता अनुसार पानी डाल दे।
  • दाल के मिश्रण को कढ़ाई में डाल कर अच्छे से उबाल आने तक पकाए।
  • स्वादनुसार नमक डाल दे।
  • दाल को एक बड़े बाउल मे निकाल ले।
  • कसूरी मेथी, क्रिम और हरी धनिया डाल कर गरमा गरम सर्व करे।

Letsdiskuss

komal Solanki
View Profile
8
Replying to the question above
Answered on01/17/24

दाल मखनी बनाने का सबसे अच्छा और आसान तरीका हम आपको इस पैराग्राफ में बताएंगे। दाल मखनी रेसिपी तो पंजाब में मां दी दाल के नाम से लोकप्रिय है।दाल मखनी अक्सर पार्टी मेंन्यु का हिस्सा होती है।

दाल मखनी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:-

  • दो कप साबुत उड़द दाल
  • सात कप पानी
  • दो टेबल स्पून नमक
  • एक टेबल स्पून अदरक बारीक कटा हुआ
  • दो टेबल स्पून मक्खन
  • आवश्यकता अनुसार तेल
  • दो टेबल स्पून शाही जीरा
  • दो टीस्पून कस्तूरी मेथी
  • दो कप टमाटर प्यूरी
  • आवश्यकता अनुसार लाल मिर्च पाउडर
  • एक टीस्पून शुगर
  • एक कप क्रीम
  • लंबाई में कटी हुई हरी मिर्च।

दाल मखनी बनाने की आसान विधि:-

दाल में अपनी एक बड़ा चम्मच नमक और अदरक डालकर उबलने के लिए रख दें। और इसे तब तक उबलने दे जब तक कि वह मुलायम ना हो जाए। अब भारी तले के पैन में मक्खन गर्म करें। और उसमें शाही जीरा,कस्तूरी मेथी डालें। जब वह चटक जाए तो उसमें टमाटर पूरी बचा हुआ नमक मिर्च और शुगर डालकर तेज आंच पर फ्रीई कर ले। और तब तक फ्री करें जब तक की तेल अलग ना हो जाए।

अब इसमें उबली हुई दाल डाल दे और अच्छे से फ्राई करें लेकिन हां ध्यान रहेगी दाल ना ज्यादा गाढ़ी हो और ना ही ज्यादा पतली हो। अगर जरुरत लगे तो थोड़ा सा पानी डाल सकते हैं बिना ढके हल्की आंच पर रखें अब इसमें ऊपर से क्रीम डालकर एकदम से सर्व करें हरी मिर्च से गार्निश करना ना भूले।

आप चाहे तो दाल मखनी को तंदूरी रोटी या फिर चावल के साथ सर्व कर सकते हैं। इस प्रकार आपकी दाल मखनी बनकर तैयार हो जाती है जिसे बनाना बहुत ही आसान होता है और खाने में भी स्वादिष्ट होती है।

आप इसे बनाकर अपने मेहमानों को भी सर्वे कर सकते हैं।

Letsdiskuss

Krishna Patel
View Profile
7
Replying to the question above
Answered on01/17/24

दाल मखनी सभी लोगो की पहली पसंद होती है, कुछ लोगो का मन ज़ब भी दाल मखनी खाने क़ो करता है तो रेस्टोरेंट से दाल मखनी ऑर्डर करके मंगवा कर खा लेते है क्योंकि रेस्टोरेंट की बनी दाल मखनी का स्वाद कुछ अलग ही होता है। क्योंकि कुछ लोग घर मे दाल मखनी बनाते है, उसमे रेस्टोरेंट जैसा स्वाद नहीं रहता है और घर मे दाल मखनी बनाने मे समय भी अधिक लग जाता है इसलिए ज्यादातर लोग रेस्टोरेंट से ही दाल मखनी ऑर्डर करके खाना पसंद करते है।

चलिए हम आपक़ो रेस्टोरेंट जैसी स्वादिष्ट दाल मखनी घर मे बनाने की रेसिपी बताने जा रही हूँ, जो कम समय मे बहुत ही आसान तरीके से बनकर तैयार हो जाएगी -

दाल मखनी बनाने की समाग्री -

  • राजमा 1कप
  • उरद की दाल 1कप
  • चना की दाल 1कप
  • हरी मिर्च 2
  • टमाटर 1(कटा हुआ )
  • प्याज, अदरक, लहसुन (पेस्ट )
  • जीरा 1चम्मच
  • लौग 2-5
  • कस्तूरी मेथी
  • गरम मसाला 1चम्मच
  • धनिया पाउडर 1चम्मच
  • मिर्ची पाउडर 1चम्मच
  • आमचूर पाउडर 1चम्मच
  • मलाई 1कप
  • नमक
  • हल्दी
  • तेल

दाल मखनी बनाने की रेसिपी -

सबसे पहले राजमा, चना की दाल और उरद दाल क़ो धोकर एक बर्तन मे पानी डालकर 4-5घंटे के लिए भिगोकर रख दे, उसके बाद कुकर मे पानी डालकर राजमा, चना की दाल और उरद की दाल डालकर नामक हल्दी डालकर कुकर का ढक्क्न लगाकर गैस चूल्हा चालू करके कुकर गैस मे चढ़ाकर 3-4सीटी लगवाने के बाद कुकर क़ो गैस चूल्हे से उतार ले। उसके बाद गैस चूल्हे मे कड़ाही चढ़ाये और उसमे तेल डालकर जीरा, लौग डाले उसके बाद लहसुन अदरक वाला पेस्ट डालकर सुनहरा होने तक फ्राई करे।उसके बाद उसमे कटे हुए टमाटर डालकर फ्राई करे फिर कुकर की दाल का तड़का लगाए उसके बाद दाल मे उबाल आ जाएं तो उसमे धनिया पाउडर, गरम मसाला पाउडर,मिर्ची पाउडर और आमचूर पाउडर डालने के बाद ऊपर से मलाई डाले इस तरह से रेस्टोरेंट के जैसे स्वादिष्ट दाल मखनी बनकर तैयार हो जाती है।

Letsdiskuss

M
View Profile
6