Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
R
Jan 22, 2022others

भुवनेश्वर में घूमने जाने के लिए कौन - कौन सी अच्छी जगह है?

2 Answers
2

A
@aayushisharma7131Jun 7, 2019

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर एक विशाल महानदी के किनारे पर है, और ऐसा माना जाता है कि एक समय ऐसा था जब इस शहर में 2000 से भी ज्यादा मंदिर हुआ करते थे। यही वजह है की भुवनेश्वर को ‘मंदिरों का शहर’ भी कहा जाता है।

 

आपको भुवनेश्वर में देश-विदेश से श्रद्धालु और सैलानी हर जगह यात्रा करते हुए नजर आएंगे। इस प्राचीन शहर का समृद्ध इतिहास 3000 साल पुराना है। इसलिए अगर आप भी भुनेश्वर घूमने की प्लानिंग कर रहे है तो इन जगहों पर जरूर जाएँ |
 
Letsdiskuss
(courtesy-tourism-of-india)
 
- कोणार्क सूर्य मंदिर –
आप को जान कर ख़ुशी होगी इस जगह को विश्व धरोहर में भी शामिल किया गया है और यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर में शामिल किये गए इस स्थल का इतिहास 13वीं शताब्दी से जुड़ा है। यहाँ भगवान सूर्य को समर्पित इस मंदिर की वास्तुकला अनूठी है और इस मंदिर का निर्माण राजा लांगूल नृसिंहदेव ने शुरू करवाया था लेकिन उनकी अकाल मृत्यु के कारण इसका निर्माण कार्य बीच में ही छोड़ दिया गया।
 
Article image (courtesy-Wikipedia)
 
 
- चिल्का झील –
ये भारत की पहली और विश्व की दूसरी सबसे बड़ी समुद्री झील है जहाँ बहुत से छोटे-छोटे द्वीप हैं जो बहुत खूबसूरत नज़र आते हैं। इसकी खूबसूरती को देखने के लिए यहाँ रोज हजारों की संख्या में पर्यटक आते हैं। यहाँ आपको बहुत से देशी और प्रवासी पक्षी भी देखने को मिलेंगे, और भुवनेश्वर की यह सबसे अच्छी जगह हमानी जाती है।
 
 
Article image (courtesy-Indian Holiday Pvt. Ltd.)
 
- लिंगराज मंदिर –
भुवनेश्वर के प्राचीनतम मंदिरों में से एक है लिंगराज मंदिर, जो भगवान त्रिभुवनेश्वर को समर्पित है। धार्मिक कथा के अनुसार, इसी स्थान पर माता पार्वती ने लिट्टी और वसा नामक दो राक्षसों का वध किया था, जिसके कारण यह बहुत प्रशिद्ध और जानी मानी जगहों में से एक है |
 
 
 

 

0
1
avatar
@krishnapatel8792Jan 22, 2022

उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर है भुवनेश्वर में ऐसे कई ऐतिहासिक मंदिर है जहां पर दूर-दूर से लोग घूमने के लिए आते हैं यहां के स्थल कितने मनमोहक है कि दूर-दूर से आए पर्यटकों को अपनी और लुभा लेते हैं भुवनेश्वर अपने मंदिरों के कारण पूरे भारत देश में प्रसिद्ध है। और यहां की सबसे प्रसिद्ध मंदिर है लिंगराज की मंदिर उड़ीसा का सबसे बड़ा शहर भुवनेश्वर है। यहां की सबसे प्रसिद्ध परशु रामेश्वर की मंदिर भारत में मौजूद सभी मंदिरों मे सबसे पुराना मंदिर है इस मंदिर में भगवान शिव की मूर्ति स्थापना की गई है। इस मंदिर में कारीगरों की पत्थर से मूर्तियां बनाने की कला प्रस्तुत की गई है जो देखते ही बनती है। इस प्रकार भुवनेश्वर में ऐसे कई प्रसिद्ध स्थान है जो लोगों के मन को लुभा लेती है।Article image

0
1