Poonam Patel
Poonam Patel· 3 साल पहले
लेखक

दुनिया का सबसे बड़ा फूल कौन सा है

26
754

इस बातचीत में शामिल हों

क्रमबद्ध करें
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया10/24/26

दुनिया का सबसे बड़ा एकल फूल रैफ्लेसिया अर्नोल्डी (Rafflesia arnoldii) को माना जाता है। यह एक दुर्लभ और अनोखा फूल है, जो मुख्य रूप से इंडोनेशिया के सुमात्रा और बोर्नियो के कुछ क्षेत्रों में पाया जाता है। इसकी सबसे खास बात इसका विशाल आकार और सड़े हुए मांस जैसी तेज गंध है। इसी गंध के कारण इसे अक्सर “लाश का फूल” (Corpse Flower) भी कहा जाता है।

रैफ्लेसिया अर्नोल्डी कितना बड़ा होता है?

रैफ्लेसिया अर्नोल्डी का फूल लगभग 1 मीटर तक चौड़ा हो सकता है और इसका वजन लगभग 7 से 10 किलोग्राम तक पहुँच सकता है, हालाँकि वास्तविक आकार अलग-अलग फूलों में भिन्न होता है।

इसके फूल की पंखुड़ियाँ मोटी, लाल-भूरे रंग की और उन पर सफेद धब्बे होते हैं। देखने में यह फूल काफी अनोखा लगता है। इसके विशाल आकार के कारण यह दुनिया के सबसे आश्चर्यजनक फूलों में से एक माना जाता है।

रैफ्लेसिया अर्नोल्डी कहाँ पाया जाता है?

यह फूल दक्षिण-पूर्व एशिया के उष्णकटिबंधीय वर्षावनों में पाया जाता है, विशेषकर इंडोनेशिया के सुमात्रा और बोर्नियो द्वीपों में। इसे उगने के लिए गर्म, नम और जंगलों वाला वातावरण चाहिए।

रैफ्लेसिया एक परजीवी पौधा है। इसमें सामान्य पौधों की तरह दिखाई देने वाली पत्तियाँ, तना और जड़ें नहीं होतीं। यह अपना अधिकांश जीवन एक मेजबान बेल के ऊतकों के अंदर बिताता है और फूल आने पर ही बाहर दिखाई देता है।

इस फूल से बदबू क्यों आती है?

रैफ्लेसिया अर्नोल्डी से सड़े हुए मांस जैसी गंध निकलती है। यह गंध मक्खियों और कुछ अन्य कीटों को आकर्षित करती है। ये कीट फूल के परागण में सहायता करते हैं।

यह प्रकृति का एक अनोखा तरीका है, जिसमें फूल अपनी गंध के माध्यम से परागण करने वाले कीटों को आकर्षित करता है। इसकी गंध मनुष्यों को अप्रिय लग सकती है, लेकिन इसके प्रजनन के लिए उपयोगी होती है।

रैफ्लेसिया अर्नोल्डी कितने समय तक खिलता है?

इस पौधे का फूल खिलने में लंबा समय लग सकता है, जबकि पूरी तरह खिलने के बाद यह आमतौर पर केवल कुछ दिनों तक ही बना रहता है। इसके फूल का जीवनकाल सीमित होने के कारण जंगल में इसे देख पाना काफी मुश्किल हो सकता है।

इसके अलावा, जंगलों की कटाई और प्राकृतिक आवास के नष्ट होने से रैफ्लेसिया की कुछ प्रजातियों पर खतरा बढ़ रहा है। इसलिए इनके प्राकृतिक आवासों का संरक्षण महत्वपूर्ण है।

क्या टाइटन एरम दुनिया का सबसे बड़ा फूल है?

टाइटन एरम (Titan arum), जिसका वैज्ञानिक नाम Amorphophallus titanum है, भी अपने विशाल आकार और तेज गंध के लिए प्रसिद्ध है। इसे अक्सर दुनिया के सबसे बड़े फूलों में गिना जाता है, लेकिन वास्तव में इसका विशाल फूल-जैसा भाग अनेक छोटे फूलों से मिलकर बना होता है।

इसलिए अंतर समझना जरूरी है: सबसे बड़ा एकल फूल रैफ्लेसिया अर्नोल्डी है, जबकि टाइटन एरम के पुष्पक्रम की ऊँचाई बहुत अधिक हो सकती है।

निष्कर्ष

दुनिया का सबसे बड़ा एकल फूल रैफ्लेसिया अर्नोल्डी है। यह अपने विशाल आकार, लाल-भूरे रंग, सफेद धब्बों और सड़े हुए मांस जैसी गंध के कारण प्रसिद्ध है। इंडोनेशिया के उष्णकटिबंधीय जंगलों में पाया जाने वाला यह दुर्लभ फूल प्रकृति की विविधता का अद्भुत उदाहरण है।

M
Helping students, parents, and institutions make smarter education decisions — one well-researched article at a time.
प्रोफ़ाइल देखें

Madan Singh is an education consultant and content writer with 8+ years of experience advising students, parents, and educational institutions on academic pathways, career planning, and learning strategies. He holds a Master's degree in Education Management from Delhi University, a background that grounds his writing in structured pedagogical thinking rather than generic career advice. His work spans college admissions guidance, career counselling, study abroad pathways, and competitive exam preparation, with a focus on both Indian and international education systems. He writes for CollegeDekho, Shiksha.com, and Collegedunia, where his articles are aimed at students and families making academic decisions. Over the course of his consulting practice, Madan has advised 150+ students on admissions, scholarship applications, and career planning. He has published 80+ articles across education platforms during this time, covering topics from exam strategy to international study options. Madan's approach is practice-first: his writing reflects the questions he actually gets from students and parents, not templated advice. He does not claim to cover every education topic — his focus stays on admissions, career planning, and study-abroad guidance, where his consulting experience directly applies.

0
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया10/25/23

दोस्तों आज हम आपको बताते हैं कि दुनिया का सबसे बड़ा फूल कौन सा है नहीं जानते होंगे कि दुनिया का सबसे बड़ा फूल कौन सा है।

दुनिया में चार लाख फूलों की प्रजातियां पाई जाती हैं। पर आज हम आपको सबसे बड़े फूल के बारे में बताएंगे जिसे आपने कभी नहीं देखा होगा और ना ही सुना होगा।

दुनिया के सबसे बड़े फूल का नाम रैफलेसिया है। यह फूल दक्षिण पूर्व एशिया के जंगलों में पाया जाता है। इसका रंग चितकबरा भूरा होता है। यह अपना भोजन भी दूसरे पौधों से प्राप्त करता है इस फूल में क्लोरोफिल नहीं पाया जाता है रैफलेसिया एकमात्र ऐसा फूल है जिसका आकार बहुत विशाल होता है यह फूल वर्ष के कुछ महीनों में ही खिलता है।यह फूल देखने में एक पौधे की तरह होता है इस फूल के सड़ने ने पर मांस की तरह बदबू आती है।

लेख की तस्वीर

Kanchan  Patel
Multi-Niche Content Researcher
प्रोफ़ाइल देखें
14
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया10/23/23

दुनिया में सभी प्रकार के फूल पाए जाते हैं छोटे, बड़े, सुगंधित फूल पाए जाते हैं, बिना सुगंध वाले भी पाए जाते हैं, दुनिया में चार लाख फूलों की प्रजातियां पाई जाती हैं। पर आज हम आपको सबसे बड़े फूल के बारे में बताएंगे जिसे आपने कभी नहीं देखा होगा और ना ही सुना होगा। दुनिया के सबसे बड़े फूल का नाम रैफलेसिया है। यह फूल दक्षिण पूर्व एशिया के जंगलों में पाया जाता है. इसका रंग चितकबरा भूरा होता है। और इस फूल से सड़ी सी बदबू आती इसलिए इसे लाश, फूल भी कहा जाता है इस फूल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें आपको जड़, तना,और और पत्ते,देखने को नहीं मिलेंगे। यह अपना भोजन स्वयं नहीं बनाता। क्योंकि यह अपना भोजन

दूसरे पौधे से प्राप्त करता है. इस फूल में क्लोरोफिल पाया पाया जाता है। रेफ्लेसिया एक मात्र ऐसा फूल है जिसका आकार बहुत बड़ा होता है। यह फूल साल के कुछ ही महीने में खिलता है। पूरे साल नहीं खिलता।

Letsdiskuss

A
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
14
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया10/26/23

इंडोनेशिया में विश्व का सबसे बड़ा फूल देखा गया लोग इस फूल को देखने के बाद ऑनलाइन वीडियो बनाकर शेयर कर रहे हैं। चलिए हम आपको बताते हैं कि इंडोनेशिया में पाए जाने वाले विश्व के इस सबसे बड़े फूल का नाम क्या है। इंडोनेशिया में पाए जाने वाले विश्व के सबसे बड़े फूल का नाम है रेफ्लेसिया ,जी हां दोस्तों आपने बिल्कुल सही सुना है रैफलेसिया नाम का यह फूल इंसान की सड़ी हुई लाश की तरह बदबू देता है इसलिए बहुत से लोग इस फूल को लाश के नाम से भी जानते हैं। यह फूल देखने में भूरा चितकबरा रंग का नजर आता है। जो काफी सुंदर दिखाई देता है। पूरा खिलने पर यह फूल 3 फीट व्यास की जगह ले सकता है। इसके अलावा दूसरी बार इस फूल को एशिया के जंगल में देखा गया। इसके अलावा अब यह फूल धीरे-धीरे कई स्थानों पर खिलने लगा।

Letsdiskuss

Aanya  Singh
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
13
जवाब दिया गया11/12/22

फूल एक ऐसी चीज है जिसका उपयोग हम अपने रोजमर्रा के कार्य में करते हैं चाहे मंदिर में भगवान को चढ़ाने के लिए, या फिर शादी में, इतना ही नहीं बल्कि इंसान की मृत्यु होने पर भी फूल हमारे उपयोग में लगता है आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि हमारे पृथ्वी पर करीब 400000 से भी अधिक फूल की प्रजातियां पाई जाती हैं और इनकी संख्या तो दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है आज मैं आपको यहां पर बताऊंगी कि दुनिया का सबसे बड़ा फूल का नाम क्या है। दुनिया का सबसे बड़ा फूल रेफ्लेसिया अर्नोल्डी है। यह फूल देखने में लाल भूरे रंग का होता है। और जब यह फूल सड़ता है तो इससे बहुत गंदी बदबू आती है।Letsdiskuss

ये भी पढ़े- कौन सा फूल 36 साल में केवल एक बार में खिलता है?

Krishna Patel
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
13
1
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया12/13/23

नमस्कार पूनम जी, आपका सवाल बहुत ही अच्छा है, आपका सवाल यह है कि दुनिया का सबसे बड़ा फूल कौन सा है। आप कहीं फूलों का नाम जानते होंगे लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे बड़ा फूल कौन सा है।यदि नहीं तो कोई बात नहीं है, इस लेख में आप इसके बारे में जान सकते हैं।

पृथ्वी पर करीब 4 लाख से अधिक फूल की अधिक प्रजातियां पाए जाते हैं।और इनकी संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जाती है।आप अपने डेली लाइफ में कई फूलों को देखा होगा जैसे कि गेंदा ,गुलाब आदि जिसकी महक आपके दिल को छू जाती है।हम आपको बताते हैं कि दुनिया का सबसे बड़ा फूल कौन सा है। दुनिया का सबसे बड़ा फूल रेफ्लेसिया अर्नोल्डी है, जिसे कीड़े खाने वाला विश्व का सबसे बड़ा "लाश फूल" के नाम से भी जाना जाता है।

यह फूल इंडोनेशिया के सुमात्रा के जंगल में पाया जाता है।फूल की खास बात यह है कि इसमें कोई पत्ते,जड़, तना नहीं होता है।और साथ ही फूल में क्लोरोफिल भी नहीं होता है। यह फूल अपना भोजन पानी और दूसरे पौधों से लेता है। यह फूल देखने में भरा चित्कबरा का नजर आता है जो काफी सुंदर दिखाई देता है। पूरा फूल खिलने पर यह फूल तीन फीट ब्यास की जगह ले सकता है। इसके अलावा दूसरी बार इस फूल को एशिया के जंगल में देखा गया था।

रेफ्लेसिया एकमात्र ऐसा फूल है जिसे विशिष्ट रूप से पहले पौधों की तरह पहचाना जा सकता है। यह अनुपात में बड़ा होता है और जब यह फूल झड़ता है तो मांस की तरह बदबू आती है।इस फूल में काफी बदबू आती है,क्योंकि यह कीड़े,मकोड़े खाता है। जो भी कीड़ा इसके अंदर बैठता है वह तत्काल मर जाता है।औ र उसके सड़े हुए शरीर से निकलने वाली बदबू इस फूल के बदबू से मिल जाती है।

Letsdiskuss

Kamlesh Patel
Culture & Tradition Lover
प्रोफ़ाइल देखें
12
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया11/22/22

क्या आप जानते हैं दुनिया का सबसे बड़ा फूल कौन सा है नहीं जानते होंगे कि दुनिया का सबसे बड़ा फूल कौन सा है आज हम आपको यहां पर बता रहे हैं दुनिया का सबसे बड़ा फूल रेफ्लेसिया अरनोर्ल्डी है, जिसे कीड़े खाने वाला विश्व का सबसे बड़ा 'लाश फुल ' के नाम से भी जाना जाता है। यह फूल इंडोनेशिया के सुमात्रा के जंगलों में पाया जाता है। इस फूल की खास बात यह है कि इसमें कोई पत्ते, जड़ या तना नहीं होते हैं. हर साथ ही इसमें क्लोरोफिल भी नहीं पाया जाता।यह फूल अपना भोजन पानी किसी अन्य पौधों से लेता है।Letsdiskuss

और पढ़े- ऐसा कौन सा फूल हैं, जो कभी खिलता ही नहीं?

Poonam Patel
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
15
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया11/24/22

दोस्तों इस पोस्ट में हम दुनिया का सबसे बड़ा फूल कौन सा है के बारे में जानेंगे तो दुनिया का सबसे बड़ा फूल का नाम रैफलेसिया है यह फूल दक्षिण पूर्व एशिया के जंगलों में मिलता है। यह फूल चितकबरा भूरे रंग का होता है। और इस फूल से सड़ी से बदबू आती है इसलिए इसे लाश फूल भी कहा जाता है इस फूल में कोई पत्ते जड़ या तना नहीं पाया जाता है और यह अपना भोजन भी दूसरे पौधों से प्राप्त करता है इस फूल में क्लोरोफिल नहीं पाया जाता है रैफलेसिया एकमात्र ऐसा फूल है जिसका आकार बहुत विशाल होता है यह फूल वर्ष के कुछ महीनों में ही खिलता है

लेख की तस्वीर

V
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
14
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया11/23/22

क्या आपने दुनिया का सबसे बड़ा फूल देखा है और उसका नाम क्या है शायद ही आपको पता होगा तो कोई बात नहीं आज हम आपको बताएंगे कि दुनिया का सबसे बड़ा फूल का नाम क्या है। रेफ्लेसिया अर्नोल्डी और लाश के नाम से जाना जाता है यह फूल आपको इंडोनेशिया के सुमात्रा के जंगलों में देखने को मिलेगा। इस फूल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें आपको तना, पत्ते और जड़े देखने को नहीं मिलेंगे इसके अलावा इस फूल में क्लोरोफिल भी नहीं पाया जाता। यह फूल देखने में एक पौधे की तरह होता है इस फूल के सड़ने ने पर मांस की तरह बदबू आती है।Letsdiskuss

और पढ़े- दुनिया का सबसे छोटा फूल कौन सा है?

Krishna Patel
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
14