A
Mar 13, 2019others

इतिहास में कुछ दिमाग हिला देने वाले संयोग क्या हैं?

React
1 Answers

K
Mar 13, 2019

आज आपको इतिहास के कुछ ऐसे रहस्यों के बारें में बताते हैं जिनको सुनने के बाद सभी लोग आश्चर्य में पड़ सकते हैं कि ऐसा कैसे हुआ |



1 - Emzo Ferrari और Mesut Ozil :-
यह दो ऐसे लोग हैं जिन्होंने न तो कभी एक दूसरे को देख है और न ही यह एक दूसरे के बारें में कुछ जानते हैं | क्योकिं इन दोनों का आपस में कोई लेना देना ही नहीं है | Emzo Ferrari जिसने अपनी प्रसिद्ध कंपनी बनाई और दूसरा प्रसिद्द फुटबॉलर बना | सबसे बड़ा इत्तेफाक यह है कि Emzo Ferrari की मौत साल 14 अगस्त 1988 में हुई और उसके एक दिन बाद 15 अगस्त 1988 को Mesut Ozil का जन्म हुआ और वो भी एक जैसे चेहरे के साथ |

Article image
(Courtesy : Funny )

2 - Titanic:-
जैसा कि सभी जानते हैं कि Tatanic जहाज के साथ क्या हुआ था | Titanic जहाज जो कि 14 अप्रैल 1912 को एक हिमशिला से टकरा कर डूब गया था | यह घटना आज भी सबसे बड़ी आपदा में से एक मानी जाती है | इसमें सबसे रोचक बात यह है कि Taitanic जहाज डूबने से 14 साल पहले Morgan Rebestson जो कि एक लेखक थे उन्हें "Futility" नाम की एक बुक लिखी जिसमें एक जहाज डूबने की कहानी है और बुक में जहाज का नाम "Titan" रखा गया | दोनों जहाज एक जैसे ही थे और कहानी के अनुसार Titan जहाज की घटना बर्फ से टकराकर ही हुई जैसे "Taitanic" जहाज की हुई थी |

Article image (Courtesy : YouTube )

3 - Pop की कहानी :-
एक नॉवलिस्ट थे Pop जिन्होंने 19 वीं शताब्दी में एक बुक लिखी जिसमें एक ओपेनशिप की कहानी है जिसमें 4 क्रू मेंबर रहते हैं जो समंदर में कहीं खो जाते हैं | भूख प्यास से बेहाल वो लोग यह फैसला लेते हैं कि 4 में से एक को खाया जाएगा और वो जिसको खाते हैं उनका नाम "एलेन पारकर" होता है | ऐसी ही एक असली घटना 1984 में हुई जिसमें मेगनोमेट नाम का एक जहाज था जिसमें 4 क्रू मेंबर थे और जो समंदर में कहीं खो गया था और भूख प्यास से बेहाल चारों में जहाज के केबिन बॉय को खाने का सोचा और इसका नाम भी "एलेन पारकर" था |


React