Advertisement

Advertisement banner
Science & Technologyविज्ञान का मानव जीवन में क्या योगदान है,...

| Updated on January 8, 2019 | science-and-technology

विज्ञान का मानव जीवन में क्या योगदान है, और इसके रोचक तथ्य क्या हैं ?

1 Answers

@rahulaobaraॉya6964 | Posted on January 8, 2019

विज्ञान शब्द को अगर देखा जाए तो 2 भागों में विभाजित किया गया है, वि+ज्ञान , जिसका अर्थ हम ये लगा सकते हैं, कि विश्व का ज्ञान अर्थात विश्व का समूर्ण ज्ञान विज्ञान कहलाता है| आइये हम विज्ञान को जानते हैं या उसको जानने के प्रयास करते हैं|

विज्ञान जिसको अंग्रेजी में science कहा जाता है| science एक ऐसी चीज़ हैं, जिसने मानव जीवन में कई सारे बदलाव किये हैं| कभी यह मनुष्य को एक दूसरे से जोड़ता हैं, कभी एक दूसरे से दूर करता है, कभी आपकी ज़िंदगी को आसान बनाता है तो कभी उसको मुश्किल बना देता है| कई तरह से विज्ञान आपको और आपकी ज़िंदगी को चला रहा है|
 
Letsdiskuss
 
विज्ञान को कितने भागों में विभाजित किया जाए तो जिसको जानना आसान हो ?
विज्ञान को आप आसानी से जान सकें इसके लिए हम इसको कुछ भागों विभाजित करते हैं और साथ ही आपको विज्ञान के कुछ रोचक और आश्चर्यजनक तथ्य के बारें में बताते हैं|
 
-आपको इस बात को जानकार बहुत ही हैरानी होगी कि मनुष्य का डीएनए पूरा खोल दिया जाए तो सूरज से प्लूटो और वापस प्लूटो से सूरज तक की दूरी नापी जा सकती है|
- फ़्ली (देहिका- कीड़ा )अपने कद से 130 गुना ऊँचा कूद सकते हैं|
- एक बाम मछली 650 वोल्ट तक कि बिजली पैदा कर सकता है।
- फोटोन को सूर्य के बीच से उसकी सतह तक आने में 40,000 वर्ष लग जाते हैं परन्तु सूर्य की सतह से पृथ्वी तक वह केवल 8 मिनिट में पहुंच जाता है|
- ये बात शायद ही कोई जानता है, कि धरती पर लगभग 8.7 मिलियन जीवित प्रजातियाँ है। जिसमें से 2.2 मिलियन जीवित प्रजाति महासागर में पाई जाती है|
- प्लास्टिक को सड़ने में 450 वर्ष लगते हैं, वहीं कांच को सड़ने में 4000 वर्ष लग जाते हैं|
 
0 Comments