Rinki Pandey
Rinki Pandey· 4 years ago
Simplifying learning through practical guides, educational resources, and easy-to-understand explanations.

भारत में बुलेट ट्रेन का किराया कितना होगा?

8
446

Join this conversation

Sort By

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि सन 2026 तक भारत में बुलेट ट्रेन चलना प्रारंभ हो जाएगी लेकिन सबसे बड़ी चर्चा इस बात की चल रही है कि भारत में बुलेट ट्रेन का किराया कितना होगा। बुलेट ट्रेन का किराया कितना हो गया इस बात पर निर्भर करता है कि उसकी दूरी कितनी है की जाएगी यदि आप 3 घंटे का सफर करते हैं तो इसका किराया ₹3000 होगा क्योंकि बुलेट ट्रेन का किराया सबसे ज्यादा होता है। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि सबसे पहले बुलेट ट्रेन जापान देश में चली थी। और वहां पर इसका किराया सबसे ज्यादा महंगा था।Article image

Answered by
Krishna Patel
View Profile
Answered on10/19/22
4

Letsdiskuss

भारत में चलने वाली बुलेट ट्रेन का इंतजार सभी को है। भारत में बुलेट ट्रेन चलने वाली है। सन 2026 तक बुलेट ट्रेन चलाने की इस महत्वकांक्षी योजना को भारत सरकार द्वारा पूरा कर लिया जाएगा। जैसा कि आप जानते हैं कि जापान में सबसे पहले बुलेट ट्रेन चलाई गई। बुलेट ट्रेन का किराया सबसे अधिक होता है। वहां पर महंगा किराया देकर सफर करने वालों की संख्या अधिक है। क्या भारत में Bullet Train Ticket Price महंगी होगी। यह सबसे बड़ा सवाल है। लेकिन यह तय है कि बुलेट ट्रेन का किराया कितना होगा, ये इस पर निर्भर करता है कि वह बुलेट ट्रेन कितनी दूरी का सफर आपको तय कर आता है।

किराया कितना होगा

रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने बताया कि 2026 से देश की पहली बुलेट ट्रेन चलना शुरू हो जाएगी।‌ बुलेट ट्रेन के किराए के बारे में बताते हुए कहा कि इस समय फ्लाइट का जो किराया है, उससे कम ही बुलेट ट्रेन का किराया होगा।

जानकार बताते हैं कि पहली बुलेट ट्रेन का किराया इस समय चलने वाले ट्रेन के first AC class के टिकट के बराबर होगा।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बुलेट ट्रेन से मुंबई से अहमदाबाद तक की दूरी 3 घंटे में तय हो जाएगी। आज के समय में इतनी दूरी को तय करने के लिए 6 घंटे का समय लगता है।

अगर बुलेट ट्रेन का टिकट इस समय के किसी एसी ट्रेन के बराबर होगा तो लोगों के लिए यह अच्छी बात है क्योंकि 6 घंटे की जगह 3 घंटे में दूरी आसानी से बुलेट ट्रेन से तय कर लेंगे। इस से समय बचेगा। एक अनुमान के मुताबिक लगभग 3300 रुपए में आप बुलेट ट्रेन से अहमदाबाद से मुंबई का यात्रा बड़े आसानी से कर सकते हैं। आपको बता दें इतनी दूरी की यात्रा हवाई जहाज से करने पर आपको इस समय ₹4000 से अधिक पैसा देना होता है। लेकिन यह बात सही है कि लगभग 2 घंटे में आप फ्लाइट से अहमदाबाद से मुंबई आसानी से जा सकते हैं।

Read more:- पहली बुलेट ट्रेन कहां से कहां तक चलेगी और कब शुरू होगी ?

Answered by
A
View Profile

knowledge education is most important for our life.

Answered on07/02/22
4