Asked 6 years ago

अविकारी शब्द की परिभाषा क्या है? अविकारी शब्द कौनसे होते है?

Health & Beauty#Online discussion forum#letsdiskuss#अविकारी शब्द की परिभाषा क्या है? अविकारी शब्द कौनसे होते है?#अविकारी शब्द की परिभाषा
0
834
Ramesh Kumar
Ramesh KumarAuthor

Advertisement

Hey, help the community by sharing your answer.

Earn up to 300 points for helpful answers.

Login to Answer

हिंदी व्याकरण में शब्दों को उनके रूप बदलने के आधार पर दो भागों में बांटा जाता है: विकारी और अविकारी।

अविकारी शब्द वे शब्द होते हैं जिनका रूप लिंग, वचन, पुरुष या कारक के अनुसार नहीं बदलता। यानी इन शब्दों का रूप हमेशा एक जैसा रहता है।

अविकारी शब्दों के मुख्य प्रकार इस प्रकार हैं:

1. क्रिया विशेषण: जैसे: बहुत, जल्दी, धीरे

2. सम्बन्धबोधक (Postposition): जैसे: के, से, में, पर

3. समुच्चयबोधक: जैसे: और, लेकिन, क्योंकि

4. विस्मयादिबोधक: जैसे: अरे!, वाह!, ओह!

ये शब्द वाक्य में अलग-अलग अर्थ और संबंध दिखाते हैं, लेकिन इनका रूप नहीं बदलता। अविकारी शब्द भाषा को स्पष्ट और प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, क्योंकि ये बिना बदले अर्थ को जोड़ने और व्यक्त करने का काम करते हैं।

D

Answered By Dr. Aarav Gupta

Bridging clinical medicine and everyday wellness — helping readers make informed decisions about their health and appearance.
View Profile

Dr. Aarav Gupta is a practising physician with over 8 years of clinical experience, specialising in general medicine and dermatology-adjacent wellness. He holds an MBBS from All India Institute of Medical Sciences (AIIMS), New Delhi, and an MD in General Medicine from the same institution — credentials that place his health and beauty writing on a foundation of verified medical knowledge. His content covers evidence-based skincare, preventive health, nutrition, mental wellness, and the science behind beauty trends that are too often reported without clinical context. His work has been published on platforms including HealthShots, OnlyMyHealth, and Lybrate, where he contributes medical reviews, explainers, and practical health guidance grounded in current clinical evidence. With 8+ years of patient-facing practice behind his writing, Dr. Gupta brings a perspective that is rarely found in health and beauty content — one shaped by real clinical encounters, not just research papers. He is a registered member of the Indian Medical Association (IMA) and has spoken on health literacy and responsible medical communication at platforms including the India Health Summit. Across all his work, his standard remains consistent — every claim is grounded in medical evidence, every recommendation is one he would make to a patient, and no trend is reported without clinical scrutiny.

Answered on03/21/26
0

Advertisement

अविकारी शब्द किसे कहते हैं इसे जानने के लिए अविकारी शब्द का अर्थ समझना जरूरी है।

अ+विकार+ ई = अविकारी

Article image

इसमें मूल शब्द विकार है। विकार का मतलब बदलाव। यानी ऐसे शब्द जिसका बदला हो लेकिन यहां पर अ उपसर्ग लगा है। और ई प्रत्यय लगा है। तो अविकारी शब्द का अर्थ हुआ जिसका बदलाव किसी भी हालत में ना हो उसे अविकारी शब्द कहते हैं।

तो अविकारी की परिभाषा हिंदी व्याकरण के अंतर्गत इस तरह से होगी जो आप समझ सकते हैं-

ऐसे शब्द जो लिंग वचन और कारक के प्रभाव के कारण उन में कोई बदलाव नहीं होता है ऐसे शब्द अविकारी शब्द कहलाते हैं। लेकिन इसके विपरीत जिन शब्दों में विकार उत्पन्न हो जाता है लिंग वचन और कारक के अनुसार उसे विकारी शब्द कहते हैं।

दोस्तों इसे उदाहरण से समझिए।

अविकारी और विकारी शब्द को समझाने के लिए आपसे एक क्वेश्चन पूछेंगे और उसके अनुसार आप इसके बारे में अच्छे से जान सकते हैं।

कोई एक जातिवाचक संज्ञा बताइए?

लड़का

यह संज्ञा शब्द लिंग वचन और कारक के कारण बदल जाता है इसलिए यह विकारी शब्द है जैसे

लड़का का बहुवचन लड़के

लड़का का लिंग परिवर्तन लड़कियां

लड़का का कारक चिन्ह पर परिवर्तन लड़कों ने

तो इस तरह आपने देखा कि संज्ञा शब्द एक विकारी शब्द है इसी तरह से आप लड़कियां, महिला, खिलौना शब्द विकारी शब्द है।

अविकारी शब्द से शब्द जिन पर लिंग वचन और कारक का प्रभाव नहीं पड़ता है।

जैसे क्रिया विशेषण शब्द है धीरे-धीरे यानी यह रीतिवाचक क्रिया विशेषण है इस वाक्य में हम प्रयोग करते हैं फिर भी यहां लिंग वचन कारक के कारण इस पर कोई बदलाव नहीं होता यह अविकारी शब्द है नीचे उदाहरण से समझे -

लड़का धीरे धीरे चलता है।

लड़के धीरे धीरे चलते हैं।

लड़कियां धीरे धीरे चलती है।

आप तीनों वाक्यों में देख रहे हैं- लड़का, लड़के, लड़कियां:, लिंग वचन कारक के प्रभाव के कारण बदल रहा है लेकिन धीरे-धीरे शब्द में कोई बदलाव नहीं है इसलिए यह अविकारी शब्द है।

तो आपको बता दें कि ग्रामर में यानी हिंदी व्याकरण में अविकारी शब्द कौन कौन से हैं-

दोस्तों अविकारी शब्द को 'अव्यय' भी कहा जाता है।

अविकारी शब्दों व्याकरण में कौन-कौन से हैं?

क्रिया विशेषण -के सारे शब्द अविकारी शब्द जैसे धीरे-धीरे ऊपर नीचे आगे पीछे यहां वहां जहां तहां।

सम्बन्धबोधक-

जो वाक्यों को या उप वाक्यों को जोड़ते हैं, उन्हें संबंधबोधक कहते हैं।

समुच्यबोधक-

जो अविकारी शब्द दो शब्दों, दो वाक्यों अथवा दो वाक्य तो आपस जोड़ते हैं जैसे और तथा या एवं इत्यादि हैं।

विस्मयादिबोधक

भाव तिरस्कार घृणा आश्चर्य आदि की भावना को दिखाने वाले ऐसे शब्द अविकारी शब्द कहलाते हैं जिन्हें ग्रामर में भी समाधि बोधक कहते हैं।

A

Answered By Abhinav kumar

Author
View Profile

knowledge education is most important for our life.

Answered on06/14/22
0