S
shweta rajput· 6 साल पहले
लेखक

बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर में क्या अंतर है?

16
704

इस बातचीत में शामिल हों

क्रमबद्ध करें
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया11/04/23

बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर में कई सारी अंतर होते हैं जिनका आज हम आपको इसकी पूरी जानकारी देते हैं-

सबसे पहले आप यह जाने की बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा दोनों अलग-अलग चीज है, और इनका उपयोग भी अलग-अलग कामों के लिए किया जाता है।

  • बेकिंग पाउडर मुलायम चिकना और मैदे जैसे होता है, लेकिन बेकिंग सोडा दरदरा होता है।
  • बेकिंग सोडा का उपयोग खट्टी चीजों जैसे दही,छाछ और नींबू के रस में किया जाता है, जबकि बेकिंग पाउडर का उपयोग नमी वाली चीजों में किया जाता है।
  • कोई भी नान,भटूरा जैसी चीजों को बनाने के लिए बेकिंग सोडा का उपयोग किया जाता है, वही केक और बेकरी जिसे तला नहीं जाता उन में बेकिंग पाउडर का इस्तेमाल किया जाता है।
  • बेकिंग पाउडर में पहले से ही रासायनिक मिश्रण पाया जाता है, बल्कि बेकिंग सोडा की आगे की प्रक्रिया बनाने के लिए एक अमली घटक की जरूरत होती है।

Letsdiskuss

Poonam Patel
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
8
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया11/06/23

वास्तव में बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर में अंतर जानना बहुत ही जरूरी है क्योंकि दोनों तो होते हैं पाउडर की तरह लेकिन इनका काम होता है अलग-अलग। तो चलिए आज हम आपको बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर के बीच अंतर क्या होता है इसकी जानकारी देंगे।

बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर में अंतर:- दोस्तों हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बेकिंग पाउडर बिल्कुल मुलायम मैदे की तरह होता है वहीं बेकिंग सोडा की बात करें तो बेकिंग सोडा बिल्कुल दरदरा होता है।

हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बेकिंग सोडा का इस्तेमाल खट्टी चीजों मैं किया जाता है बल्कि बेकिंग पाउडर का इस्तेमाल नमी वाली चीजों में किया जाता है।

दोस्तों बेकिंग सोडा का प्रयोग जल्दी बर्तनों को चमकाने के लिए यानी की साफ करने के लिए किया जाता है। वही बेकिंग पाउडर की बात करें तो बेकिंग पाउडर का इस्तेमाल केवल केक बनाने में ही किया जाता है।

लेख की तस्वीर

Aanya  Singh
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
3
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया11/05/23

दोस्तों आज हम जानेंगे कि बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर में क्या अंतर है l बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर दोनों ही अलग-अलग चीजों में उपयोग होता है तथा यह एक दूसरे से अलग भी है lबेकिंग पाउडर चिकना मुलायम मैदा जैसा होता है lलेकिन बेकिंग सोडा दरदरा होता है lबेकिंग सोडा का इस्तेमाल खट्टी चीजों जैसे दही, छाछ और नींबू के रस में किया जाता है l लेकिन बेकिंग पाउडर का इस्तेमाल नमी वाली चीजों के लिए किया जाता है l

1.आईए जानते हैं बेकिंग सोडा का उपयोग l

कोई भी नाम भटूरा जैसी चीजों को बनाने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल किया जाता है lवही केक में बेकिंग पाउडर का इस्तेमाल किया जाता है l

बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कपड़े साफ करने के लिए किया जाता है lघर की सफाई करते समय फ्लोर और टाइल्स को चमकाने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल होता है lखाना पकाते समय बर्तन यदि ज्यादा चल गए हैं तो उनको साफ करने में भी बेकिंग सोडा का प्रयोग किया जाता है l

2.आईए जानते हैं बेकिंग पाउडर का उपयोग l

बेकिंग पाउडर का उपयोग केक बनाने में में किया जाता है l

Letsdiskuss

K
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
3
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया01/20/22

* बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा में अंतर कुछ इस प्रकार से होते है जैसे -

1. बेकिंग पाउडर मैदे की तरह चिकना और मुलायम होता है किन्तु वही बैंकिंग सोडा दरदरा होता है.

2. इसका उपयोग व्यक्ति दही, मट्ठा और नींबू के रस में इस्तेमाल करते हैं जो एक खट्टे पदार्थ होते हैं ! बेकिंग पाउडर का उपयोग नमी वाली चीजों के लिए किया जाता है. जैसे- बिस्किट, ब्रेड और सलोनी आदि!

लेख की तस्वीर

preeti  patel
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
8
जवाब दिया गया03/25/20

हम सभी के घरो की किचन में Baking Soda तो जरूर ही होता है। केक को बेक करने से लेकर खाने को जल्दी बनाने के लिए इसका उपयोग किया जाता है। बहुत ही सस्ते दाम में मिलने वाली इस चीज का जैसे रसोई में बहुत काम होता है। उसी तरह से सुंदरता बढ़ाने में भी Baking Soda का काफी तरीको से उपयोग हो सकता है। बस इसे उपयोग में लाने का सही तरीका पता होना चाहिए। आगे की स्लाइड में जानिए कैसे पांच रुपये में मिलने वाले Baking Soda के पांच फायदे हैं जो शायद आपको भी न पता हों।


डैंड्रफ भगाने के लिए बालों में होने वाला डैंड्रफ बहुत ही खराब लगता है। साथ ही इसकी वजह से बालों से बदबू भी आती है और कंधे पर गिरकर ये शर्मिंदगी का कारण भी बन जाते हैं। अगर तरह-तरह के एंटी डैंड्रफ शैंपू का इस्तेमाल करके थक चुके हैं तो एक बार Baking Soda को इस्तेमाल करिए। तीन चम्मच Baking Soda लें और उसमें आवश्यकतानुसार एप्पल साइडर विनेगर की कुछ बूंदें डालें। इन दोनों को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इस मिश्रण को स्कैल्प पर लगाएं और हल्के हाथों से मालिश करें। मालिश करने के 10 मिनट बाद ठंडे पानी से बालों को धो लें। सप्ताह में दो बार कम से कम इस उपाय को जरूर आजमाएं। जल्दी ही असर दिखने लगेगा।


चेहरे पर निखार लाने के लिए चेहरे पर गोरा निखार चाहिए तो Baking Soda का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी मदद से चेहरे पर उगे बालों की रंगत को भी हल्का किया जा सकता है। बस दो चुटकी Baking Soda को लेकर उसमें दो चम्मच नींबू का रस मिलाएं। अब इसे चेहरे पर लगाकर थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। थोड़ी देर बाद कोल्ड वाटर से अपना फेस वॉश करले, कुछ ही दिनों में असर साफ नजर आने लगेगा।


सफेद चमचमाते दांत

सुन्दर्य और खूबसूरती बढ़ाने में आपके सफेद, चमचमाते दांतों का भी बड़ा योगदान होता है। अगर आप अपने दातों के पीलेपन के कारण शर्मिंदगी के शिकार हो चुके हैं तो एक बार Baking Soda का इस्तेमाल करें। पानी में Baking Soda का घोल बनाकर इससे अपने दांतों को हल्के हाथों से रगड़ें। कुछ दिनों के इस्तेमाल से ही पीलापन दूर हो जाएगा। हालांकि इसके इस्तेमाल में कुछ सावधानियां रखना भी जरूरी है।


ब्लैकहैड


अगर आप नाक या चिन के ऊपर होने वाले ब्लैकहेड्स से परेशान हैं तो भी Baking Soda काम का ऑप्शन है। इसे दूर करन के लिए Baking Soda में थोड़ा सा पानी मिलाकर इसका पेस्ट बना लें। इसे ब्लैकहेड्स वाली जगह पर लगा लें और 15 मिनट के बाद गर्म पानी से धो लें। इससे त्वचा के ब्लैकहेड्स की समस्या दूर हो जाएगी।





P
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
3
0
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया01/18/22

ब्रेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर में यह अंतर होता है कि ब्रेकिंग पाउडर चिकना मैदे की जैसे होता है लेकिन ब्रेकिंग सोडा दर-दर होता है। बेकिंग सोडा का इस्तेमाल अक्सर खट्टी चीजें जैसे दही छाछ नींबू रस मलाई के लिए किया जाता है लेकिन बेकिंग पाउडर का इस्तेमाल न में चीजों के लिए किया जाता है और बेकिंग सोडा का उपयोग जले बर्तनों को साफ करने के लिए भी किया जाता है। लेकिन ब्रेकिंग पाउडर का इस्तेमाल केक बनाने के लिए किया जाता है बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर का इस्तेमाल अलग-अलग चीजों को बनाने के लिए किया जाता हैलेकिन देखने में दोनों एक ही तरह दिखते हैं.।लेख की तस्वीर

Aanchal Singh
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
8
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया01/18/22

बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर में अंतर

बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर में पहला अंतर यह है कि बेकिंग पाउडर में पहले से ही रासायनिक मिश्रण पाया जाता है बल्कि बेकिंग सोडा की आगे की प्रक्रिया बनाने के लिए एक अमली घटक की जरूरत होती है।

बेकिंग पाउडर दिखने में बहुत ही चिकना और मुलायम होता है जबकि बेकिंग सोडा दर्द डरदरा होता है।

बेकिंग सोडा का प्रयोग उन व्यंजनों को बनाने के लिए किया जाता है जैसे छाछ नीबू का रस सिरका इन सभी चीजों में बेकिंग सोडा का प्रयोग किया जाता है जबकि बेकिंग पाउडर का प्रयोग बिस्किट, कॉर्न ब्रेड आदि चीजों को बनाने में किया जाता है।लेख की तस्वीर

Krishna Patel
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
8
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया05/11/20
बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर, पके हुए सामानों में इस्तेमाल होने वाले दोनों लेवनिंग एजेंट हैं। उनके गुण थोड़ा अलग हैं, इसलिए एक को दूसरे के लिए प्रतिस्थापित नहीं किया जाना चाहिए।
बेकिंग सोडा एक क्षार है। जब इसे एक अम्लीय तत्व जैसे कि छाछ, शहद, या नींबू के रस के साथ जोड़ा जाता है, तो कार्बन डाइऑक्साइड का उत्पादन होता है, जिससे आटा या घोल उठता है। आपने देखा होगा कि अधिकांश व्यंजनों में बेकिंग सोडा को किसी भी तरल पदार्थ में सरगर्मी से पहले सूखी सामग्री के साथ मिलाया जाता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि बेकिंग सोडा नमी के लिए तुरंत प्रतिक्रिया करता है।

बेकिंग पाउडर बेकिंग सोडा का एक संयोजन है; एक एसिड, जैसे कि टैटार की क्रीम; और कॉर्नस्टार्च की तरह एक नमी को अवशोषित करने वाला एजेंट। बेकिंग सोडा के विपरीत, बेकिंग पाउडर को काम करने के लिए एक अम्लीय घटक की आवश्यकता नहीं होती है।
यदि आप बेकिंग पाउडर से बाहर निकलते हैं, तो निम्न रूपांतरण का उपयोग करें: 1 चम्मच बेकिंग पाउडर के लिए, 1/4 चम्मच बेकिंग सोडा और 5/8 चम्मच टैटार का स्थानापन्न करें। अन्यथा, 1/4 चम्मच बेकिंग सोडा और 1/2 कप छाछ का उपयोग करें और नुस्खा में तरल को 1/2 कप तक कम करें।



S
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
8
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया05/19/20
सरा अंतर: बेकिंग सोडा खट्टी चीजें जैसे दही , छाछ, नींबू के रस आदि के संपर्क में आने पर ही काम करता है, जबकि बेकिंग पाउडर नमी के संपर्क में आते ही काम करने लगता है यानी बेकिंग पाउडर भी तब तक काम नहीं करता है जब तक कि यह पानी के संपर्क में न आए.
J
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
7