Ramesh Kumar
Ramesh Kumar· 8 years ago
Providing reliable, well-researched content across diverse topics to inform, educate, and inspire readers.

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के बीच क्या अंतर है?

0
764

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Updated on06/05/26

Bombay Stock Exchange (BSE) और National Stock Exchange of India (NSE) भारत के दो प्रमुख शेयर बाजार हैं, लेकिन इनके बीच कुछ महत्वपूर्ण अंतर हैं।

  • BSE एशिया का सबसे पुराना स्टॉक एक्सचेंज माना जाता है, जबकि NSE की शुरुआत बाद में हुई थी।
  • BSE का प्रमुख index Sensex है, जबकि NSE का प्रमुख index Nifty 50 है।
  • NSE में ट्रेडिंग volume आमतौर पर ज्यादा माना जाता है।
  • दोनों एक्सचेंज पर कई कंपनियाँ एक साथ listed होती हैं।
  • NSE को technology और faster electronic trading के लिए काफी लोकप्रिय माना गया।
  • BSE में listed कंपनियों की संख्या ज्यादा है।

वास्तव में, दोनों एक्सचेंज भारतीय शेयर बाजार के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और निवेशक अपनी जरूरत के अनुसार दोनों का उपयोग करते हैं।

Must Read: स्टॉक मार्केट क्रैश कैसे होता है और उसके क्या प्रभाव हैं?

P
Random Facts Enthusiast
View Profile
0
Replying to the question above
Updated on06/05/26

स्टॉक एक्सचेंज एक बाजार होता है जहाँ दलालों की मदद से निवेशक शेयर्स का व्यापार करते हैं | स्टॉक एक्सचेंज सिक्योरिटीज, डेरिवेटिव्स आदि खरीदने और बेचने के लिए यह एक मंच है। वहीं दूसरी ओर यह देश की अर्थव्यवस्था का आईना भी होता है | भारत के दो प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज हैं - बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज |

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज - बीएसई के रूप में जाना जाता है और यह भारत का पहला स्टॉक एक्सचेंज है | एनएसई या नेशनल स्टॉक एक्सचेंज देश पहला स्टॉक एक्सचेंज है जिसमे इलेक्ट्रॉनिक ट्रेडिंग सिस्टम लागू किया गया था |
 
आम आदमी के लिए दोनों एक्सचेंज सामान हैं लेकिन दोनों में कुछ सूक्ष्म भेद हैं | बीएसई सबसे पुराना है | इसे 1875 में स्थापित किया गया था जबकि एनएसई को 1992 में स्थापित किया गया था | बीएसई शीर्ष स्टॉक एक्सचेंजों की सूची में 10 वे स्थान पर है और एनएसई 11 वे |
 
बीएसई के संवेदनशील सूचकांक मेंलिस्टेड 30 शीर्ष व्यापारिक कंपनियों को दिखता है जबकि निफ्टी में 50 से अधिक व्यापारिक कंपनियों लिस्टेड हैं । बीएसई को 1957 में स्टॉक एक्सचेंज के रूप में मान्यता प्राप्त हुई वहीं एनएसई की स्थापना कंपनी के रूप में 1992 में हुई थी और 1993 में स्टॉक एक्सचेंज के रूप में मान्यता मिली थी |
 
Article image

 

0