H
Himani Saini· 2 years ago
Providing reliable, well-researched content across diverse topics to inform, educate, and inspire readers.

मेस और कैंटीन में क्या अंतर होता है ?

8
237

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on03/13/24

मेस और कैंटीन में क्या अंतर है हम आपको बताएंगे:-

 

मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं की मेस अंग्रेजी शब्द है। जिसे हिंदी में भोजनालय कहा जाता है। मेस में दोनों समय पूर्ण रूप से भोजन एवं नाश्ता तैयार करके उसे उससे संबंधित फैक्ट्री के वर्कर्स को उपलब्ध कराया जाता है। अब बात करते हैं कैंटीन की कैंटीन भी अंग्रेजी शब्द है। कैंटीन को हिंदी में स्वल्पाहार गृह कहा जाता है। कैंटीन में चाय नाश्ता और प्रतिदिन कार्य आने वाली वस्तुओं का विक्रय किया जाता है इसे ही हम कैंटीन कहते हैं।

 

मेस और कैंटीन में अंतर:-

मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं की कैंटीन स्नैक बार होते हैं यहां सुबह से रात तक चाय नाश्ता मिलता रहता है। और मेस की बात की जाए तो यहां पर सुबह शाम भोजन मिलता है। बाकी समय मेस बंद रहता है।

 कैंटीन एक छोटा भोजन क्षेत्र है जो आमतौर पर स्कूलों, कॉलेजों, और कार्य स्थल  अड्डों में पाया जाता है। कैंटीन एक ऐसी जगह है जहां पर लोग भोजन और पीने वाली चीज खरीदने के लिए जा सकते हैं।

 मेस मुख्य रूप से भोजन सुविधा प्रदान करने के लिए खोला गया है जिसका उपयोग अधिकतर सैन्य कर्मियों द्वारा किया जाता है।

 कैंटीन में आप अपने दोस्तों के साथ पार्टी इंजॉय करने के लिए जा सकते हैं क्योंकि कैंटीन में आपको स्नेक्स जैसे कि पिज़्ज़ा,बर्गर, कोल्ड ड्रिंक आदि चीज पीने को मिल जाएगी।

 और यदि मेस की बात की जाए तो मेस में आप अपने परिवार के साथ डिनर या लंच करने के लिए जा सकते हैं। क्योंकि यहां पर सभी प्रकार का भोजन मिल जाएगा इसलिए आप अपने परिवार के साथ यहां पर शाम का डिनर करने के लिए जा सकते हैं और आप जो भी खाना पसंद करेंगे आपके यहां पर प्राप्त हो जाएगा।

 

 

Letsdiskuss

A
View Profile
3