A
Anushka · 2 years ago
Providing reliable, well-researched content across diverse topics to inform, educate, and inspire readers.

पोस्टल-कोड और ज़िप-कोड में क्या अंतर होता है?

12
163

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on03/03/24

आपने देखा होगा जब भी आप ऐमेजॉन,फ्लिपकार्ट, मिशो, शॉपीं आदि से कुछ सामान मांगते हैं तो वहां आपसे नाम और पते के साथ-साथ पोस्टल कोड भी पूछा जाता है जिसे पिन कोड भी कहते हैं। पोस्टल कोड की तरह ज़िप कोड भी होता है क्या आप इन दोनों के बीच में अंतर जानते हैं अगर नहीं जानते तो आज हम आपको उनके बारे में विस्तार से जानकारी बताते हैं। पिन कोड या पोस्टल कोड की मदद से किसी जगह की सही और आसानी से पहचान करना सहज हो जाता है।चूंकि कई जगहों के नाम एक जैसे होते हैं, इसलिए उनका सटीक स्थान जानने के लिए पिन कोड आवश्यक होता है।

 

पोस्टल कोड एक प्रकार 6 अंकों से मिलकर बना यूनिक नंबर होता है। ज्यादातर इसका इस्तेमाल इंडियन पोस्ट ऑफिस को ढूंढने के लिए किया जाता है। पोस्टल कोड का पूरा नाम Postel Index Number होता है। ज़िप कोड की बात करें तो पोस्टल कोड की तरह ही ज़िप कोड कार्य करता है। ज़िप कोड एक विशिष्ट संख्या है जिससे किसी स्थान विशेष की पहचान की जाती है। ज़िप कोड से किसी पार्सल या डाक की परफेक्ट लोकेशन का पता बहुत आसानी से लगाया जा सकता है। दरअसल, ज़िप कोड का फुल फॉर्म होता है Zip code (Zonel Improvement Plan ) ज़िप कोड 5 अंक का कोड होता है। ज़िप  कोड का पहला अंक राष्ट्रीय क्षेत्र को प्रदर्शित करता है। इसके बाद के दो अंक जिले के पोस्ट ऑफिस को बताते हैं, जबकि आखिरी के दो अंक से लोकल पोस्ट ऑफिस की जानकारी मिलती है। इन दोनों में अंतर की बात करें तो हम सभी जानते हैं कि जब भी हम किसी अन्य क्षेत्र में भेजते हैं तो डाक के पते के साथ  एक कोड अवश्य शामिल होना चाहिए। यह कोड जो या तो पूर्णाक हो सकते हैं या संख्याओं और अक्षरों का संयोजन हो सकते है। यह एक निश्चित क्षेत्र या मार्ग को बताते हैं।

 

 

Letsdiskuss

S
View Profile
5
Replying to the question above
Answered on03/04/24

शायद आप नहीं जानते होंगे की पोस्टल कोड और जिप कोड में क्या अंतर होता है। क्योंकि बहुत से लोगों को लगता है कि जिप कोड और पोस्टल कोड एक है  लेकिन मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि पोस्टल कोड और जिप कोड में काफी अंतर होता है। तो चलिए मैं आपको जिप कोड और पोस्टल कोड में अंतर बताती हूं।

 

जिप कोड और पोस्टल कोड में अंतर:-

मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि जिप कोड कुछ और नहीं है बल्कि संयुक्त राज्य अमेरिका में उपयोग की जाने वाली एक कोडिंग प्रणाली है। जो स्थान की पहचान करने और मेल की डिलीवरी में तेजी लगाने में काफी मदद करती है।

 और पोस्टल कोड की बात की जाए तो पोस्टल कोड एक अल्फान्यूमैरिक कोड होता है जो उस स्थान को ट्रैक करने में मदद करता है। जहां मेल पीस वितरित किया जाना है।

 

 मैं आपको बता दूं कि जिप कोड शब्द जोन इंप्रूवमेंट प्लान का संक्षिप्त रूप है। जिसे साल 1963 में यूनाइटेड स्टेट पोस्टल सर्विसेज द्वारा पेश किया गया था। जिप कोड का उपयोग मुख्य रूप से उसे सटीक स्थान की पहचान करने के लिए किया जाता है। जहां पार्सल, पैकेज और पत्र वितरित किए जाने होते हैं। जिप कोड पहले 5 अंकों की संख्या थी। लेकिन उसे स्थान की बेहतर पहचान के लिए 9 अंकों की संख्या में बदल दिया गया है।

 

 अब बात करते हैं पोस्टल कोड की मैं आपको बता दूं कि पोस्टल कोड को एक कोडिंग प्रणाली के रूप में परिभाषित किया जा सकता है। जिसका उपयोग दुनिया के कई देशों द्वारा मेलो को स्वचालित रूप से क्रमबद्ध करने की सुविधा के लिए किया जाता है। इसके अलावा यह संख्याओं की एक श्रृंखला  और अक्षरों का एक संयोजन भी है। जो की डाक विभाग और कोरियर कंपनियों को सटीक स्थान पहचान में मदद करता है।

 

 

 

Letsdiskuss

A
View Profile
3