चलिए दोस्तों आज हम आपको बताते हैं कि प्रोफेशन और अक्युपेशन में क्या अंतर है।
जैसा कि आप सभी जानते हैं पैसा लोगों के जीवन में कितना महत्वपूर्ण होता है और पैसा सभी लोग कमाते कोई पैसा पढ़ाई करके कमाता है तो कोई बिना पढ़ाई किए बिना व्यापार व्यवसाय इत्यादि से पैसा कमाता है। इन पैसे कमाने के जरिए को ही प्रोफेशन तथा ऑक्यूपेशन कहते हैं। पर क्या आपको पता है कि प्रोफेशन मैं कौन सा व्यक्ति तथा ऑक्यूपेशन में कौन व्यक्ति पैसे कमाने के लिए काम करता है अगर नहीं पता है तो चलिए हम आपको बताते हैं कि प्रोफेशन और ऑक्यूपेशन में कौन से व्यक्ति काम करते हैं।
पहले हम आपको प्रोफेशन के बारे में बताते हैं कि प्रोफेशन क्या है -
प्रोफेशन पैसे कमाने का एक साधन है। प्रोफेशन में पैसे कमाने के लिए व्यक्ति के पास डिग्री, डिप्लोमा, और ज्ञान का होना जरूरी होता है। कहने का मतलब यह हुआ कि जैसे कोई व्यक्ति इंजीनियरिंग लाइन में काम करता है तो उसे इंजीनियरिंग से रिलेटेड डिग्री और ज्ञान होना चाहिए, वहीं अगर कोई व्यक्ति कंप्यूटर के क्षेत्र में अपना करियर बनाकर पैसा कमाना चाहता है तो उसे कंप्यूटर के बारे में जानकारी होनी चाहिए और कंप्यूटर से रिलेटेड कोई डिग्री होनी चाहिए जैसे कि बीकॉम, M.Com, और पीजीडीसीए इत्यादि की डिग्री होना जरूरी है। इसके
अतिरिक्त अगर कोई व्यक्ति डॉक्टर बनकर पैसे कमाना चाहता है तो डॉक्टर बनने की डिग्री उसके पास होनी चाहिए और उसे डॉक्टर से रिलेटेड कोर्स की जानकारी होनी चाहिए।
कहने का मतलब यह हुआ कि किसी विषय की डिग्री प्राप्त करके उसी विषय से रिलेटेड काम करके पैसे कमाना प्रोफेशन कहलाता है।
चलिए अब हम बात करते है आक्यूपेशन की ऑक्यूपेशन क्या है -
ऑक्यूपेशन पैसे कमाने के लिए कोई डिग्री डिप्लोमा की आवश्यकता नहीं होती है अर्थात जो व्यक्ति रिक्शा चलाकर,व्यवसाय चला कर,दुकान खोलकर पैसे कमाता है वह ऑक्यूपेशन में आता है।
इसके अतिरिक्त बिजनेस करके भी पैसा कमाना ऑक्यूपेशन कहलाता है।
अब आपको समझ में आ ही गया होगा कि प्रोफेशन और ऑक्यूपेशन में क्या अंतर होता है क्योंकि मैंने आसान भाषा में प्रोफेशन और
ऑक्यूपेशन को बता दिया है।


Answered By Kiran Kushwaha
Modern India Explorer