Ramesh Kumar's avatar
Updated on Mar 23, 2026education

मुहावरों और लोकोक्तियों में क्या अंतर होता है?

2
4 Answers

T
Ten years in the classroom, shaping minds — bringing the same clarity and purpos...
Answered on Mar 21, 2026

हिंदी भाषा में मुहावरे और लोकोक्तियां दोनों ही वाक्यों को प्रभावशाली बनाते हैं, लेकिन इनके अर्थ और उपयोग में अंतर होता है।

मुहावरा वह वाक्यांश होता है, जिसका अर्थ उसके शब्दों के सीधे अर्थ से अलग होता है। यह वाक्य के साथ जुड़कर प्रयोग किया जाता है।

उदाहरण: नाक कटना (अर्थ: अपमान होना)

लोकोक्ति एक पूरा वाक्य होता है, जो किसी अनुभव या सीख को व्यक्त करता है। यह अपने आप में पूर्ण होता है और सामान्य सत्य या शिक्षा देता है।

उदाहरण: जैसी करनी वैसी भरनी

मुहावरा वाक्य का हिस्सा होता है, जबकि लोकोक्ति एक स्वतंत्र वाक्य होती है। दोनों ही भाषा को सुंदर बनाते हैं, लेकिन उनका उपयोग और उद्देश्य अलग होता है।

T
ABOUT THE AUTHORTara Verma

Tara Verma is a practising teacher and education content writer with over 10 years of classroom experience across primary and secondary levels. She holds a Master's degree in Education (M.Ed.) from Delhi University and a Bachelor of Education (B.Ed.) from Jamia Millia Islamia — qualifications that ground her writing in both pedagogical theory and the day-to-day realities of teaching in India. Her content covers exam preparation strategies, learning methodologies, curriculum guidance, student mental health, career counselling for students, and the evolving state of school and higher education in India. Her work has appeared on platforms including TeacherVision India, Jagran Josh, and Careers360, where she writes for students, parents, and fellow educators who need content built on actual teaching experience — not theory alone. Over a decade of working directly with students across age groups and learning levels has given Tara a practical understanding of how education content should be written — clearly, accessibly, and with genuine awareness of the challenges students and teachers face on the ground. She has taught 1,000+ students, contributed to school curriculum development initiatives, and published 250+ articles on education across digital platforms. She is an active member of the National Council of Teachers of English (NCTE) India. Across all her writing, every recommendation is classroom-tested, every insight comes from direct teaching experience, and every article is held to the same standard she applies in her own classroom — accuracy, clarity, and genuine usefulness for the reader.

React
A
Updated on Mar 21, 2026

लोकोक्ति और मुहावरे में क्या अंतर होता है आइए हम आपको यहां पर विस्तार से बताते हैं।

लोकोक्ति शब्द का अर्थ-

लोक+उक्ति यह दो शब्दों से मिलकर लोकोक्ति शब्द बना है। लोक का मतलब होता है, जनसाधारण या समाज में व्यक्ति से है और उक्ति मतलब उनके द्वारा कहे गए कोई कथन से है।

इस तरह से यह लोकोक्ति का अर्थ हुआ कि जनसामान्य में कोई तकलीफ ऐसा कथन जिसका कोई विशेष अर्थ हो जिसमें व्यंग छुपा हो या जिसका कोई विस्तृत मतलब हो जो उस भाषा में जाना और समझा जाता है उसे लोकोक्ति कहते हैं।

जैसे एग्जांपल है-

नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को गई।

अगर इसका सीधा अर्थ देखा है क्या है तो कोई मतलब ही नहीं है लेकिन इसमें तीखा व्यंग छुपा हुआ है। ऐसे लोगों के बारे में याद रंग भरी उसकी कही जाती है जो वास्तव में अच्छा होने का दिखावा करते हैं लेकिन बुरे कर्मों में लगे होते हैं इसलिए कहा गया है कि नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को गई।

मुहावरा किसे कहते हैं?

मुहावरा लोकोक्ति से अलग होता है। जहां लोकोक्ति में जनसाधारण द्वारा कही गई कोई व्यंग्य या उसमें छिपी हुई गहरी बात होती है। जबकि मुहावरा एक वाक्यांश होता है जिसका अपना अर्थ और उसका लक्षण होता है। जैसे कि अंधे की लाठी मुहावरे का मतलब होता है कि एकमात्र सहारा किसका बाद प्रयोग इस तरह से होगा कि वह तो अपने माता-पिता का एक अंधे का लाठी है अर्थात वह अपने माता-पिता का एक सहारा ही है। इसी तरह से नौ दो ग्यारह होना। पुलिस को देखते ही चोर नौ दो ग्यारह हो गए। Letsdiskuss

और पढ़े-- मोंटेसरी और पारंपरिक शिक्षा में क्या अंतर है?

A
ABOUT THE AUTHORAbhinav kumar

knowledge education is most important for our life.

1
avatar
Answered on Sep 19, 2023

मुहाबरा और लोकोक्ति में अंतर

मुहावरा:- जिस सुगठित शब्द समूह से लक्ष्यणजन्य और कभी-कभी व्यंजनाजन्य कुछ विशिष्ट अर्थ निकलता है उसे मुहावरा कहते हैं मुहावरा अरबी भाषा का शब्द है जिसका अर्थ है बातचीत करना या उत्तर देना। मुहावरे क्रिया के रूप में कार्य कर सकते हैं। मुहावरों का प्रयोग प्राय वाक्य के मध्य में होता है।

जैसे :-

अंजर- पंजर ढीला होना.

अंधे की लाठी होना।

अंग अंग खील उठाना।

लोकोक्ति :- किसी घटना या कहानी से संबंधित अनुभव के सार को व्यक्त करने वाली लोक प्रसिद्ध उक्ति यह कथन को लोकोक्ति या कहावत कहते हैं।लोकोक्ति क्रिया के रूप में कार्य नहीं कर सकती है लोकोक्ति का प्रयोग प्राय वाक्य के अंत में होता है।

जैसे

अंधों में काना राजा।

अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ सकता।

अधजल गगरी छलकत जाय।Article image

1
avatar
Answered on Jun 9, 2022

मुहावरा और लोकोक्ति में बहुत अंतर पाया जाता है यहां पर हम आपको विस्तार में बताएंगे।

मुहावरा और लोकोक्ति में अंतर :-

मुहावरों में वाक्य अनुसार परिवर्तन होता है जबकि लोकोक्तियां अपने आप में एक पूर्ण वाक्य होती हैं। मुहावरे के अंत में अधिकतर ना आता है। लोकोक्ति में ना का होना समानता नहीं पाया जाता है। मुहावरों में लक्ष्णाशक्ति होती है और लोकोक्ति में व्यंजना शक्ति होती है। मुहावरे का प्रयोग हम बात को घुमा फिरा कर करने के लिए करते हैं जबकि लोकोक्ति तथा मुहावरे मैं उपयोगिता की दृष्टि से भेद पाया जाता है।

मुहावरे का उदाहरण:- ऊंट के मुंह में जीरा।

लोकोक्ति का उदाहरण:- नाच ना आवे आंगन टेढ़ा।Article image

1