Others

रिचार्ज और टॉप अप के बीच क्या अंतर होता ...

A

Anushka

| Updated on March 2, 2024 | others

रिचार्ज और टॉप अप के बीच क्या अंतर होता है?

1 Answers
847 views
logo

@kirankushwaha3551 | Posted on March 1, 2024

चलिए आज हम आपको बताते हैं कि रिचार्ज और टॉप अप के बीच क्या अंतर होता है।

मोबाइल या किसी भी चीज में खाली बैलेंस को दोबारा भरना रिचार्ज कहलाता है।

 जबकि आधी भारी या कुछ भरे बैलेंस में थोड़ा सा और बैलेंस डालना टॉप अप कहलाता है।

 चलिए हम रिचार्ज और टॉप अप को कुछ उदाहरण के माध्यम से बताते हैं-

 मान लीजिए कि आपका एक कप है और वह कप पूरी तरह से खाली है और आप उस कप में चाय डालते हैं,तो वह रिचार्ज कहलाता है। कोई कप पूरी तरह से खाली है और उसमें आपने चाय डाल दिया तो वह  भर गया तो उसे रिचार्ज कहते हैं।

 इसी तरह आपके पास एक कप है मान लीजिए वह कप थोड़ा सा भरा हुआ है या आधा भरा हुआ है और आपने उस कप में थोड़ी और चाय डाल दी तो वह टॉप अप कहलायेगा।

 टॉप अप मे वैधता अवधि नहीं बढ़ती है केवल मोबाइल खाते में फिर से बैलेंस भरने का एक तरीका है। जबकि रिचार्ज में वैधता अवधि होती है इसलिए रिचार्ज एक वैधता अवधि तक रहता है और वह अवधि समाप्त हो जाने के बाद रिचार्ज समाप्त हो जाता है और फिर से मोबाइल खाते में रिचार्ज करने की आवश्यकता होती है।

 चलिए हम एक और उदाहरण से आपको रिचार्ज और टॉप अप के बीच अंतर बताते हैं-

  जैसे आपने अपने मोबाइल में रिचार्ज करवाया तो उस रिचार्ज की अवधि होती है एक महीने, दो महीनेया 3 महीने आप इस अवधि के बीच लोगों को कॉल कर सकते हैं एसएमएस कर सकते हैं और यह अवधि समाप्त हो जाने के बाद आप इसका उपयोग नहीं कर सकते हैं और आपको दोबारा एसएमएस कॉल करने के लिए फिर से रिचार्ज करवाना होगा इसी को रिचार्ज कहते हैं। जबकि टॉप अप में आप रिचार्ज किए हुए नंबर में एक्स्ट्रा बैलेंस डाल सकते हैं और  और उस बैलेंस को आप लिमिट मात्रा में उपयोग कर सकते हैं और इस रिचार्ज के वैधता अवधि तक आपको इस रिचार्ज का उपयोग कर लेना है अन्यथा इसकी भी आबादी समाप्त हो जाएगी। सरल शब्दों में कहे तो अगर आपको रिचार्ज की कमी होती है जैसे बैलेंस की कमी, डाटा की कमी, तो आप रिचार्ज में एक्स्ट्रा बैलेंस डाल लेते हैं और उसका उपयोग करते हैं उसी को टॉप अप कहते हैं।

 

 

Loading image...

0 Comments