A

Anushka

Updated on Mar 5, 2024others

Vlog और blog में क्या अंतर है?

2
1 Answers

avatar
Answered on Mar 4, 2024

आज कल हर कोई vlog और blog का दिवाना हो गया है। सोशल मिडिया के जमाने में हर कोई अपनी एक अलग पहचान बनाना चाहता है। इसका सबसे अच्छा तरीका vlog है। 

अपने विचारो को लोगो तक पहुँचाने का सबसे अच्छा जरिया vlog और blog है। 

इंटरनेट के जरिये काफी तेजी से अपनी जानकारी को लोगो तक पहुँचाने का आसान रास्ता है। 

लेकिन बहुत से लोग इन दोनो के नामो और कामो मे कंफ्यूज हो जाते है के आखिर vlog क्या होता और ब्लॉग क्या होता है? क्या दोनो एक ही है? 

तो इस लेख के जरिये हम आपको यह बतायेंगे के इन दोनो मे क्या अंतर है। 

 

vlog - इसमे हम अपने विचारो को, दिनचर्या को या किसी महत्वपूर्ण विषय को किसी वीडियो के माध्यम से लोगो तक पहुॅचाते है। इसमे टेक्स्ट का भी प्रयोग किया जाता हैं लेकिन वह भी वीडियो में ही होता है। 

पढ़ने का शौक कम रखने वाले लोग vlogging को ज्यादा पसंद करते है क्योकि वीडियो मे हम देख और सुन कर जानकारी प्राप्त कर लेते है। 

Youtube आज के समय का सबसे बड़ा vlogging चैंनल है । Youtube पर लोग अपनी विशेषता के अनुसार vlog बना कर साझा करते हैं।

 

blog -  लिखना पसंद करने वाले लोग ब्लॉग का सहारा लेते है। वह अपनी जानकारी को आर्टिकल के रूप में साझा करते है। 

ब्लॉग मे टेक्स्ट, फोटो, जीफ और पीडीएफ होते है। 

अपने लिखने की क्षमता को लोगो तक पहुँचाने की प्रक्रिया ब्लॉगिंग कहलाती हैं। 

Blog लिखने वाले को ब्लॉगर कहा जाता है। यह छोटी मोटी जानकारी और टैक्स मे फोटो और जिफ डाल कर इसे लोगो तक पहुॅचाते है। 

ब्लॉग मे व्लॉग की अपेक्षा कम समय और उपकरणों की आवश्यकता होती हैं। 

तो दोस्तो , इस लेख के जरिये हमने आपको blog और vlog दोनो में अंतर बताया है। आशा करती हूँ आपको संपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई होगी। 

 

 

Letsdiskuss

1