Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
Jun 20, 2023education

गणित सीखने के आसान तरीके क्या है ?

3 Answers
5

P
@poojamishra3572Jan 22, 2019

आज के समय में ज्यादातर बच्चो के लिए गणित एक सबसे मुश्किल विषय बन गया हैं, इसलिए ज्यादातर बच्चे पढाई करते वक़्त गणित से दूर भागते हैं| इसलिए अगर कभी भी किसी बच्चे से पूछा जाए की उसे कौन सा विषय सबस्वे ज्यादा मुश्किल लगता हैं तो वह गणित ही कहेंगे, अक्सर सभी बच्चो की यह शिकायत रहती हैं की गणित एक ऐसा विषय हैं जिसे जितना पढ़ लिया जाए कम ही होता है और ज्यादातर समय गणित पढ़ने के बाद भी समझ नहीं आता हैं|



Article image


आपको बताते हैं गणित सीखने के आसान तरीके जिससे आप आसानी से गणित के विषय में रूचि ले पाएंगे -

- सबसे पहले गणित को समझे की वह हैं क्या -गणित को लेकर बच्चो के मन में इस तरह का डर बना दिया जाता है की मैथ्स तो सबसे कठिन विषय है जिसे पढने के लिए बहुत तेज दिमागकी जरुरत होती हैं|इन सब बातो की वजह से गणित क्या है और कैसे पढ़ा जा सकता है इन सब मूल खत्म हो जाता हैं|लेकिन गणित अंक विज्ञान पर आधारित होते है, जिनसे हम जोड़, घटाव, गुणा और भाग जैसी मूल चीजो की सीख पाते है और ये मूल चीजे हमे अन्य भाषाओ की तरह बचपन में ही दादा- दादी, मम्मी- पापा से ही सीखा दिया जाता है| लेकिन जैसे ही आगे की क्लास में जाते है हम गणित को समझने के बजाय रटने पर ध्यान देने लगते है, और किसी चीज़ को जब समझने के बजाये रटने लगेंगे तो वह कभी भी अच्छी नहीं लगेगी|

- वैज्ञानिकों द्वारा बताया जाता हैं की गणित बहुत आसान विषय हैं और आसानी से इसके हर विषय का समाधान निकाला जा सकता हैं, जिसके लिए आपको सिर्फ सबसे पहले गणित के अंको को सीखना पड़ता है फिर वे कैसे लिखे जाते है, उन्हें जानना होता है, फिर उन अंको के मान क्या होते है जिसे समझना होता हैं|
- गणित एक ऐसा विषय हैं जिसका अभ्यास आपको निरंतर करना चाहिए, रोज़ रोज़ अभ्यास करने से आप मैथ्स से जुड़े सभी concept आसानी से क्लियर कर पाएंगे|

- अधिक से अधिक मैथ्स की परेशानियों को solve करें और समझने की कोशिश करें की सवाल इस pattern पर दिया हुआ हैं|
- गणित के सूत्रों का चार्ट बना कर घर पर लगाएं, जिससे आप बार बार उस चार्ट को देखेंगे तो आपको गणित के सूत्र याद हो जाएंगे|

- गणित से दूर भागने के बजाएं रोज़ रोज़ उसका अभ्यास करें और रटने के बजाये समझे उसे|

0
2
S
@setukushwaha4049Jun 9, 2023

गणित सीखने के सबसे आसान तरीके बताएंगे -

•गणित सीखने के लिए सबसे अच्छा तरीका यह है कि आपसे जोड़ना, घटना, गुणा, भाग करते अच्छे से आना चाहिए तभी आप गणित के सवाल अच्छे से हल कर पाएंगे।

• गणित सीखने का सबसे अच्छा तरीका है कि आपक़ो रोजाना गणित के 2से 3 सवाल हल करने का अभ्यास करना चाहिए।

•गणित सीखने के लिए आपको आपने गणित के किताब मे दिए हुए सूत्रों क़ो याद करना होगा तभी आप आगे सूत्रों की मदद से गणित के सवाल हल कर पाएंगे।

Article image

0
1
avatar
@krishnapatel8792Jun 20, 2023

बहुत से बच्चे गणित विषय को काफी कठिन विषय मानते हैं उन्ही में से एक हूं मैं क्योंकि मुझे भी गणित विषय पढ़ने में बहुत ही कठिन लगती है लेकिन आज फिर भी मैं आपको गणित विषय को सरल तरीके से कैसे पढ़ना चाहिए इसके लिए कुछ टिप्स बताना चाहती हूं।

यदि आप गणित विषय में पढ़ने में कमजोर है तो इसके लिए आपको सबसे पहले गुणा,भाग,जोड़, घटाना, हल करना सीखना होगा तब जाकर आप गणित विषय को अच्छे से पढ़ सकते हैं।

दूसरा तरीका गणित विषय मजबूत बनाने के लिए आपको सूत्रों को याद करना होगा।

Article image

0
React