NCR का पूरा फुल फॉर्म क्या होता है चलिए हम आपको इसकी जानकारी देते हैं:-
NCR का फुल फॉर्म National Capital Region होता है। जिसका हिंदी में मतलब राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र होता है। मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि एनसीआर में दिल्ली,उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के शहर शामिल है। इसके अलावा दिल्ली से 100 किलोमीटर तक एनसीआर का विस्तार है। मैं आपको बता दूं कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र सन 1985 में नियोजित बोर्ड के कानून के मुताबिक, NCR मैं उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के कुल 23 जिलों के शामिल किया गया है।

चलिए हम आपको बताते हैं कि एनसीआर बनाने के पीछे का मकसद क्या है:-
दिल्ली में लगातार बढ़ती आबादी के मद्देनजर और इसकी समस्या का समाधान करने के लिए सन 1962 में दिल्ली के लिए बने पहले मास्टर प्लान में यह है सिफारिश की गई थी कि दिल्ली के एक बड़े क्षेत्र और इसके आसपास के शहरो को एक महानगरी क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाए और फिर इसी से एनसीआर का विकास किया गया।
और फिर इसके बाद सन 1985 में नेशनल कैपिटल रीजन प्लानिंग बोर्ड की शुरुआत की गई थी। इसके अंतर्गत उन क्षेत्रों के विकास के लिए योजना तैयार करने और उनके कार्यान्वयन से जुड़ी बातें शामिल की गई ताकि एनसीआर में शामिल किसी भी क्षेत्र का विकास अवस्थित ढंग से ना हो।
एनसीआर से मिलने वाले फायदे यहां पर हम आपको बताते हैं:-
बताया जाता है कि एनसीआर में शामिल होने वाले क्षेत्र का विकास अन्य जिलों व राज्यों के मुकाबले तेजी से हो रहा है। यहां बुनियादी सुविधाएं बेहतर मिलती हैं, इसके अलावा कनेक्टिविटी में आसानी होती है, वही काम करने के अवसर अधिक बढ़ जाते हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य सुविधाओं का भी लाभ मिलता है और विकास भी तेजी से होता है।
