H
Himani Saini· 2 years ago
Simplifying learning through practical guides, educational resources, and easy-to-understand explanations.

PWD की फुल फॉर्म क्या होती है?

14
233

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on12/22/23

नमस्कार दोस्तों चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में बताते हैं कि PWD का फुल फॉर्म क्या होता है। शायद आप लोगों को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं होगी तो आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि PWD का फुल फॉर्म क्या होगा। जैसा कि आप सभी जानते हैं एक शब्द के कई मतलब व कई फुल फॉर्म होते हैं । ऐसे शब्द दुनिया में बहुत से होते हैं जिनके अलग-अलग स्थान पर अलग-अलग मतलब होता है। PWD का फुल फॉर्म PUBLIC WORKS DEPARTMENT होता है।

यह एक सरकारी विभाग होता है। लोक निर्माण विभाग राज्य सरकार के अंतर्गत कार्य करता है। इस विभाग का ऑफिस हर राज्य व जिले में उपलब्ध होता है। जैसे कि हमने आपको बताया है कि यह विभाग राज्य स्तर के अंतर्गत कार्यकर्ता है। उसी प्रकार देश के कई बड़े शहरों में यह विभाग शहर स्तर पर भी कार्य करता है। लेकिन ऐसा केवल देश के कुछ ही बड़े शहरों में होता है,जैसे कि दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चंडीगढ़ आदि जैसे शहरों में होते हैं।देश में विकास का कार्य लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत होता है। यानी कि उनकी जिम्मेदारी इन्हीं को सौंप जाती है।

किसी शहर के राज्य के या फिर देश के सभी सार्वजनिक क्षेत्र में विकास व निर्माण का कार्य लोक निर्माण को ही सोपा जाता है। सार्वजनिक जगहों के साथ-साथ सरकारी जगह का निर्माण व सुधार का कार्य भी किसी विभाग को सौप जाता है। जैसे की सड़क टूट जाने पर नई सड़क बनवाने का कार्य इसी विभाग को दिया जाता है और सरकारी बिल्डिंग को बनाने का कार्य, किसी पुल को बनाने का कार्य भी इसी विभाग का होता है। इस विभाग का कार्य केवल इन सभी सार्वजनिक जगहों या फिर सरकारी जगहों को बनवाना ही नहीं बल्कि इनकी मरम्मत करवाना भी इसी विभाग का कार्य होता है। इसके साथ-साथ लोगों को शुद्ध पानी की सुविधा प्रदान करने का कार्य भी इसी विभाग को दिया जाता है।

Letsdiskuss

Poonam Patel
View Profile
8
Replying to the question above
Updated on01/02/26

दोस्तों आप सभी ने कभी ना कभी PWD कहीं पर लिखा देखा ही होगा। और आपको इसके बारे में मालूम नहीं होता है कि आखिर यह क्या होता है तो चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में बताते हैं कि पीडब्ल्यूडी का फुल फॉर्म क्या होता है और इसकी पूरी जानकारी देते हैं।

PWD का फुल फॉर्म क्या है चलिए जानते हैं :-

दोस्तों पीडब्ल्यूडी का फुल फॉर्म पब्लिक वर्क्स डिपार्मेंट होता है। जिसे हिंदी में लोक निर्माण विभाग कहा जाता है। मैं आपको बता दूं कि यह भारत सरकार के तहत एक विभाग है जो बुनियादी ढांचे के विकास और प्रबंधन के लिए जिम्मेदार होता है।

 चलिए दोस्तों हम आपको बताते हैं कि पीडब्ल्यूडी ऑफिसर कैसे बन सकते हैं:-

 सबसे पहली बात और सबसे जरूरी बात PWD बनने के लिए हमें भारत का नागरिक होना चाहिए।

 PWD बनने के लिए कम से कम 18 वर्ष की आयु होना जरूरी  है।

 इसके अलावा किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री होना जरूरी है।

 और सबसे जरूरी बात राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल परीक्षा में  उत्तीण होना जरूरी है। तब जाकर आप PWD के   ऑफिसर बन सकते हैं।

  PWD ऑफिसर बनने की प्रक्रिया को पूरा करने में लगभग 2 साल का समय लगता है। और इसे पास करने के लिए आपको कड़ी मेहनत      और लगन की जरूरत होती है।

 चलिए दोस्तों हम आपको बताते हैं कि यदि आप PWD की परीक्षा पास कर लेते हैं तो आपको कौन-कौन से कार्य सौंप जाते हैं :-

 सड़कों, नेहरों, और पुरानी इमारत में किसी भी खामी के मामले में इनका पुनर्निर्माण करने के लिए जिम्मेदारी दी जाती है।

 इसके अलावा लोगों को सुरक्षित एवं शुद्ध पीने का पानी उपलब्ध कराना विभाग की एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है।

 इस प्रकार ऐसे बहुत से सरकारी कामकाज होते हैं जो PWD के ऑफिसर को सौंपा जाता है।

Letsdiskuss

S
View Profile
2