हम सभी जानते हैं कि भारत में कुल 28 राज्य और 8 शासित प्रदेश हैं. केंद्र शासित प्रदेशों को UT भी कहते है, UT का फुल फॉर्म यूनियन टेरिटरी (Union Territory ) के नाम से भी जाना जाता है। भारत के राज्यों की अपनी चुनी सरकारें होती है लेकिन केंद्र शासित प्रदेशों में सीधे-सीधे भारत सरकार का शासन होता है। केंद्र शासित प्रदेश संघक्षेत्र भारत के संघीय प्रशासनिक ढांचे की एक उप - राष्ट्रीय प्रशासनिक इकाई है जो सीधे सरकार के अधीन कार्य करती है। केंद्र शासित प्रदेशों का प्रशासन राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त प्रशासक के माध्यम से किया जाता है। भारत में कुल 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं जिनके नाम दिल्ली,अंडमान और निकोबार चंडीगढ़, दादरऔर नगर हवेली और दमन और दीप समूह, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, लक्षद्वीप और पुडुचेरी हैं। भारत एक संघीय देश है,
जहां सत्तारूढ़ शक्तियां केंद्र सरकार और राज्य सरकारों के बीच वितरित की जाती है। भारत के सभी राज्यों में शासन के सभी अधिकार मुख्यमंत्री के पास होते हैं, वही इन केंद्र शासित प्रदेशों पर मुख्यमंत्री के सारे अधिकार उपराज्यपाल को दिए जाते हैं। भारत में केंद्र शासित प्रदेश बनते हैं क्योंकि अलग-अलग परिस्थितियों के चलते इन प्रदेशों के क्षेत्रो का छोटा आकार और कम जनसंख्या,अलग संस्कृति, और दूसरे राज्यों से दूरी जैसी वजहें शामिल है।इसके अलावा प्रशासनिक महत्व स्थानीय संस्कृतियों की सुरक्षा करने के चलते भारत में केंद्र शासित बनाए गए हैं। सन् 2020 में, दादरा और नगर हवेली, और दमन और दीव को दादरा और नगर हवेली और दमन और दीप के रूप में जाना जाने वाले एकल केंद्र शासित प्रदेश में मिला दिया गया। भारत का सबसे बड़ा केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख है और सबसे छोटा केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप है। भारत की राजधानी नई दिल्ली है जो एक केंद्र शासित प्रदेश है, पुडुचेरी को भी आंशिक राज्य का दर्जा दे दिया गया है। भारत में सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की अपनी अपनी राजधानियां होती हैं।
