S
Sonam Singh· 2 years ago
Simplifying learning through practical guides, educational resources, and easy-to-understand explanations.

ताजमहल की ऊंचाई कितनी है?

24
264

Join this conversation

Sort By

ताजमहलउत्तर प्रदेश राज्य के आगरा जिले में स्थित है। ताजमहल को शाहजहां ने बनवाया था उसने अपनी तीसरी बेगम मुमताज की मजार को ताजमहल का नाम दिया।

मुमताज ने मरने से पहले मकबरे की ख्वाहिश रखी थी उसी की इसी इच्छा को शाहजहां ने ताजमहल को बनवा कर किया।

ताजमहल कों बनवाने के लिए शाहजहां ने बगदाद और तुर्की से कारीगरो को बुलवाया था।

ताजमहल को सफेद संगमरमर से बनवाया ,चारो कोनो मे चार मीनार खड़ी की।

बगदाद के कारीगरो ने ताजमहल पर घुमावदार अक्षरों को तराशा था।

तुर्की के कारीगरो ने ताजमहल में गुंबदो का निर्माण किया था।

बुखारा के कारीगरो ने संगमरमर के पत्थर पर फूलो को तराशने का काम किया था।

ताजमहल को बनाने मे लगभग 20 हजार करीगरो का योगदान था। इसे बनने में करीब 22 साल लग गए थे।

ताजमहल की ऊँचाई लगभग 240 फीट है।

ताजमहल की खूबसूरती को देखने के लिए दुनिया भर से लाखो लोग यहाँ आते है।

इसको बनवाने में 3.2 करोड़ रुपये का खर्चा हुआ था।

ताजमहल दिल्ली के कुतुब मीनार से बड़ा है। कुतुबमीनार की ऊँचाई 239 फीट ही है।

ताजमहल को 1983 मे विश्व धरोहर में शामिल किया गया था। इसकी ऐसी बनावट है कि भूकंप आने पर भी चारो और की मीनारे गुंबद पर नही गिर सकती। ताजमहल 42 एकड़ की जमीन पर बना हुआ है।

इसे बनाने में अलग अलग किस्म के लगभग 28 तरह के पत्थरो का प्रयोग किया गया था जो तिब्बत, अफगानिस्तान, मिश्र, रूस और ईरान आदि देशों से मंगवाए गए थे।

ताजमहल दिन के हर समय अलग अलग रंग का दिखाई देता है जैसे सुबह अलग ,शाम को अलग और रात में अलग। ताजमहल को दुनिया के सात अजुबो में से एक माना जाता है। इसी कारण इसे देखने के लिए देश - विदेशो से हर साल 2 लाख से ज्यादा सैलानी पहुँचते है।

Letsdiskuss

Answered by
komal Solanki
View Profile
Answered on01/03/24
13

आज हम आपको बताएंगे कि ताजमहल की ऊंचाई कितनी है। और आप सभी तो इस बात को जानते ही हैं कि दुनिया के सात अजूबों में से एक अजूबा ताजमहल है।आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि ताजमहल कुतुब मीनार से भी ऊंचा है।

चलिए जानते हैं कि आखिर ताजमहल की लंबाई कितनी है:-

दोस्तों ताजमहल की ऊंचाई लगभग 240 फीट है।और कुतुब मीनार की ऊंचाई की बात की जाए तो इसकी लंबाई 239 फ़ीट है। दोनों की लंबाई में बहुत ज्यादा अंतर नहीं है लेकिन फिर भी ताजमहल कुतुब मीनार से ज्यादा लंबा है।

मैं आपको बता दूं कि शाहजहां ने अपनी मुमताज की याद में इसे बनवाया था। ताजमहल दुनिया में कारीगरी का एक बेहतरीन नमूना है।

चलिए हम आपको बताते हैं कि ताजमहल को बनाने में कितने दिन लगे थे:-

ताजमहल को बनाने में लगभग 22 साल का समय लगा था और इसे बनाने के लिए लगभग 20000 कारीगरों का योगदान था। ताजमहल को बनाने में लगभग 3.2 करोड रुपए खर्च हुए थे।

चलिए ताजमहल से जुड़ी कुछ रोचक जानकारी देते हैं:-

  • मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि ताजमहल को सफेद संगमरमर से बनाया गया था जो भारत के दक्षिण में स्थित राजस्थान राज्य से लाया गया था।
  • ताजमहल के चारों ओर चारमीनार खड़ी हैं जो ताजमहल की सुंदरता को और अधिक बढ़ाती है।
  • बताया जाता है कि ताजमहल के नीचे एक तहखाना है जहां मुमताज महल और शाहजहां की क़ब्रे है।
  • आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि ताजमहल को बनाने के लिए 1700 हाथी दांत के टुकड़े का इस्तेमाल किया गया था।
  • ताजमहल के गुंबद की ऊंचाई लगभग 73 मीटर है।
  • मैं आपको बता दूंगी ताजमहल के अंदरूनी हिस्से को सफेद संगमरमर से सजाया गया है जिस पर अरबी और फारसी में शिलालेख है।

Letsdiskuss

Answered by
A
View Profile
Answered on01/04/24
11