Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
R
Jan 21, 2022others

22 जुलाई का क्या इतिहास है?

2 Answers
React

A
@aayushisharma7131Jul 22, 2019

इस बात में तो कोई दो राहें नहीं है की हर दिन अपने आप में एक इतिहास बनाता है ठीक ऐसे ही भारत की आजादी के इतिहास में 22 जुलाई की तारीख का एक खास महत्त्व है और यादगार भी क्योंकि यह दिन देश के राष्ट्रीय ध्वज से जुड़ा है, क्योंकि आप इस बात को नहीं जानते होंगे की वह 22 जुलाई का दिन था, जब संविधान सभा ने तिरंगे को देश के राष्ट्रीय ध्वज के तौर पर अंगीकार किया था।



Article imagecourtesy-bareillylive.in




आइए जानते है इस दिन और क्या क्या हुआ था -


- साल 1731 में ही स्पेन ने वियना संधि पर हस्ताक्षर किए।



- 1918: भारत के पहले कुशल पायलट इन्द्रलाल राय प्रथम विश्वयुद्ध के समय लंदन में जर्मनी से हुई लड़ाई में मारे गए।



- 1947: संविधान सभा ने तिरंगे को देश के राष्ट्रीय ध्वज के तौर पर अंगीकार किया।



- 1969: सोवियत संघ ने स्पूतनिक 50 और मोलनिया 112 संचार उपग्रहों का प्रक्षेपण किया।



- 1981: भारत के पहले भूस्थिर उपग्रह ऐपल ने कार्य करना शुरू किया।



- 1988: अमेरिका के 500 वैज्ञानिकों ने पेंटागन में जैविक हथियार बनाने के शोध का बहिष्कार करने की प्रतिज्ञा ली।



- 1999: अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन द्वारा समान कार्य के लिए समान पारिश्रमिक की कार्य योजना लागू।



- 2001: शेर बहादुर देउबा नेपाल के नये प्रधानमंत्री बने



- 2001: समूह-आठ के देशों का जीनिवा में सम्मेलन सम्पन्न।



- आज ही के दिन 2003 मेंइराक में हवाई हमले में तानाशाह सद्दाम हुसैन के दो बेटे मारे गए।



0
React
avatar
@krishnapatel8792Jan 21, 2022

हमारे भारत देश में देश की आजादी के कारण 22 जुलाई के तारीख का बहुत महत्व है यह दिन देश के तिरंगे से जुड़ा हुआ है क्योंकि इसी दिन देश के संविधान में तिरंगे को राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अंगीकृत किया गया था। सन 1918 में भारत के पहले पायलट इंद्र लाल राय लंदन के आसपास जर्मनी विमानों में लड़ाई करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे। और सन 1977 में चीनी नेता डेंग जियाओपिंग को सत्ता से बाहर निकाल दिया गया था। और सन 2001 में शेर बहादुर देउबा नेपाल के नए प्रधानमंत्री बने थे इसलिए हमारे भारत में जुलाई के 22 तारीख का बहुत ही महत्व है।Article image

0
React