शिक्षा का महत्व:-
हमारे देश की प्रगति के लिए शिक्षा बहुत ही ज्यादा महत्व है। क्योंकि आज के समय में आप कहीं भी चले जाएंगे हर जगह आपकी शिक्षा ही काम आएगी। शिक्षित व्यक्ति को हर जगह पर मान सम्मान मिलता है। यदि आप शिक्षित नहीं है तो लोग आपका सम्मान नहीं करेंगे। शिक्षित व्यक्ति और अनपढ़ व्यक्ति में बहुत ही अंतर देखने को मिलता है। जो लोग शिक्षित नहीं होते हैं उनका समाज में मजाक उड़ाया जाता है।हर इंसान को थोड़ा बहुत पढ़ा लिखा अवश्य होना चाहिए। यदि आप एक अच्छे पढ़े लिखे व्यक्ति हैं तो आपको किसी भी प्रकार की नौकरी मिल सकती है पढ़े-लिखे व्यक्ति समाज में कुछ अलग ही नजर आते हैं। और वर्तमान समय की बात करें तो पढ़ाई वर्तमान समय में बहुत ही जरूरी है। इसलिए हमें मन लगाकर पढ़ाई करनी चाहिए।







.jpg)