Satindra Chauhan's avatar
Updated on Nov 7, 2021education

भारतीय इतिहास जानने का क्या महत्व है?

React
1 Answers

S
Answered on Nov 7, 2021

भारतीय इतिहास जानने का महत्व क्या है

सभी भारतीयों के लिए भारत के इतिहास के बारे में पता होना चाहिए क्योंकि इतिहास हमें संस्कृतियों, प्राकृतिक संपदाओं की खोज, विकास, वर्तमान में बोले जाने वाली भाषा की उत्पत्ति जैसे बहुत से महत्वपूर्ण कार्यों की जानकारी देता है।

इतिहास के महत्व को इसी बात से जाना जा सकता है कि वर्तमान समय में हम जिन समस्याओं से हर दिन दो-चार होते हैं उन समस्याओं से निराकरण के उपाय हमारे बड़े बुजुर्गों ने अपने जीवन के अनुभव से सदियों पहले ढूंढ लिया था। चाहे वह समस्या किसी भी विषय से जुड़ी हुई क्यों ना हो जैसे, नगर तथा ग्राम के विकास की समस्या हो, बड़े-बड़े राज्यों की स्थापना से संबंधित समस्या हो, मानव का क्रमिक विकास, कताई, बुनाई, खेती मानव जीवन के हर पहलू से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान भारतीय इतिहास में छुपा हुआ है।

भारत के इतिहास का महत्व सिर्फ इतना नहीं है कि राजा महाराजाओं ने कितने वर्षों तक भारत में राज किया या मुगलों ने कैसे भारत पर राज किया, कैसे अंग्रेज भारत आए। इतिहास हमें इस बात का महत्व सिखाता है कि जीवन के हर पहलू को कैसे जीना है। समस्याऐं तो हम सभी के जीवन में आती ही है, यदि समस्या विकट हो तो उसका सामना कैसे करना है। इतिहास हमें इस बात की जानकारी देता है।
महाराणा प्रताप, वीर शिवाजी, महारानी लक्ष्मी बाई जैसे बहुत से वीर और वीरांगनाओं ने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद कैसे दुश्मनों के खिलाफ लोहा लिया और उनके हार ना मानने का जज्बा आज भी भारत के युवाओं के दिल में जोश भर जाता है।
वह जब सोचते हैं कि उनके सामने विकट परिस्थिति आएगी तो वे कैसे उसका सामना करेंगे तो सभी वह इतिहास के पन्नों में दर्ज इन सभी वीर और वीरांगनाओं के बारे में पढ़कर यह जानकर अपने आप में ही जोश से भर जाते हैं।


भारत के इतिहास के बारे में जानना महत्वपूर्ण इसलिए भी हो जाता है क्योंकि इतिहास के पन्नों में उन सभी बातों की जानकारी दी गई है जिन्हें अपनाकर हम सभी अपना जीवन सुगम और सुख में बना सकते हैं और आसान बना सकते हैं|

Article image

1