D
DIVYA SHARMA· 4 साल पहले
लेखक

पद परिचय किसे कहते हैं, पद परिचय कितने प्रकार के होते हैं?

0
819

इस बातचीत में शामिल हों

क्रमबद्ध करें
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया03/16/26

आज हम जानेंगे कि पद परिचय क्या होता है और इसके कितने प्रकार माने जाते हैं। हिन्दी व्याकरण में जब किसी वाक्य में प्रयुक्त शब्द के बारे में उसकी जाति, लिंग, वचन, कारक, काल या अन्य व्याकरणिक विशेषताओं को बताया जाता है, तो इसे पद परिचय कहा जाता है। सरल शब्दों में, वाक्य में आए किसी शब्द की पूरी व्याकरणिक जानकारी देना ही पद परिचय कहलाता है। पद परिचय में उस शब्द का प्रकार, उसका रूप और वाक्य में उसका कार्य बताया जाता है। इससे वाक्य की संरचना और अर्थ को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलती है।

पद परिचय के प्रमुख प्रकार:

संज्ञा का पद परिचय

सर्वनाम का पद परिचय

विशेषण का पद परिचय

क्रिया का पद परिचय

क्रिया विशेषण का पद परिचय

संबंध बोधक का पद परिचय

समुच्चय बोधक का पद परिचय

विस्मयादिबोधक का पद परिचय

इन सभी के माध्यम से वाक्य में प्रयुक्त हर शब्द की भूमिका और उसका व्याकरणिक स्वरूप स्पष्ट किया जाता है।

R
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
0
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया06/09/22

पद परिचय किसे कहते हैं सरल ढंग से हम यहां आप को समझा रहे हैं-

अगर आपको पुस्तकों से भी पढ़कर समझ में नहीं आ रहा है तो यहां पर दी गई जानकारी पढ़कर आप इसे अच्छे से समझ सकते हैं।

लेख की तस्वीर

जब किसी वाक्य में आए हुए शब्दों का व्याकरणिक परिचय दिया जाता है तो उसे पद परिचय कहा जाता है। प्रश्न उठता है कि व्याकरण परिचय क्या होता है? व्याकरण के अनुसार पद यानी शब्द का परिचय क्या है जैसे-

मोहन गाना गाता है।

मोहन यहां पर एक शब्द है जिसका व्याकरण के अनुसार परिचय निम्नलिखित होगा।

व्यक्तिवाचक संज्ञा, पुँल्लिंग एकवचन, कर्ता कारक

इस तरह से समझा मोहन है और संज्ञा के भेद के रूप में व्यक्तिवाचक संज्ञा है।

संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, क्रिया-विशेषण, कारक, समुच्चय आदि व्याकरण के परिचय दिया जाता है। उसे पद परिचय कहा जाता है।

मोहन गाना गाता है।

वाक्य में गाना शब्द का वाक्य परिचय

जातिवाचक संज्ञा, एकवचन,पुँल्लिंग कर्म कारक है।

गाता क्रिया है। यह सकर्मक क्रिया है क्योंकि गाना इसका कर्म है। वर्तमान काल एकवचन पुल्लिंग करता के अनुसार होगा। इस तरह से यह पद परिचय का उदाहरण हमने आपको बताया।

सर्वनाम के लिए पद परिचय निम्नलिखित प्रकार से दिया जाएगा-

मैं गाना गाता हूं।

मैं शब्द का पद परिचय सर्वनाम पुरुषवाचक प्रथम पुरुष होगा। गाता क्रिया की वजह से मैं पुल्लिंग है। मैं एकवचन भी है।

अब आप जान गए होंगे किस तरीके से किसी शब्द का व्याकरणिक परिचय जाना जाता है।

दूसरा वाक्य लिखिए जिसमें विशेषण के व्याकरणिक परिचय के बारे में

काला आदमी गाना गाता है।

दोस्तों आदमी की विशेषता क्या है काला इसलिए यह विशेषण हुआ विशेषण के कई भेद होते जिसमें रूप रंग की विशेषता वाले विशेषण को गुणवाचक विशेषण कहते हैं। क्योंकि आदमी पुलिंग है इसलिए काला विशेषण भी पुल्लिंग होगा और एकवचन। काला विशेषण है और आदमी विशेष्य है।

दोस्तों व्याकरण से संबंधित और पद परिचय के किसी वाक्य से संबंधित पद का परिचय अगर आपको समझ में नहीं आ रहा है तो हम से प्रश्न की थी हम पूरा जवाब आपको देंगे।

हिंदी व्याकरण से संबंधित जानकारी और अपने प्रश्नों का उत्तर जानने के लिए हमसे प्रश्न पूछिए।

Abhishek kant
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें

Abhishek Kant Educator | Journalist | Writer About Me / परिचय Master of Journalism & Mass Communication (MJMC) degree holder with extensive experience in journalism, teaching, and content writing. Passionate about sharing knowledge, telling impactful stories, and inspiring others through meaningful content. मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री के साथ पत्रकारिता, अध्यापन और कंटेंट राइटिंग का समृद्ध अनुभव। अपने लेखन और शिक्षण के माध्यम से लोगों तक सही जानकारी और विचार साझा करना ही मेरी प्रेरणा है।

0