A
Anushka · 2 years ago
Providing reliable, well-researched content across diverse topics to inform, educate, and inspire readers.

एक मच्छर की आयु कितनी होती है?

14
1.3K

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on02/22/24

मच्छर से तो सभी लोग परिचित है ही। इसे किसी परिचय की आवश्यकता नही है । 

मच्छर से कई तरह की जानलेवा बिमारियाँ फैलती है जैसे मलेरिया, डेंगू। 

मच्छर हर मौसम मे भारी संख्या मे पनपते है और इनकी वजह से हर साल हजारो लोग मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारी से ग्रसित हो जाते है। 

लेकिन क्या आपने कभी सोचा है, जानलेवा बीमारी फैलाने वाला इस मच्छर की आयु कितनी होती हैं यदि आपको नही पता तो चलिए जानते है मच्छर की आयु के बारे मे - 

मच्छरो की उम्र 2 महीने से कम होती हैं। मादा मच्छर 6 से 8 हफ़्तो तक और नर मच्छर 10 दिनों तक ही जीवित रह सकते है। 

 

मच्छरो के बारे मे कुछ और रोचक बाते - 

  • एक वक्त मे मादा मच्छर 300 अंडे दे देती हैं । और पूरे जीवन मे यह 500 अंडे तक दे देती है। 
  • मच्छर पानी मे अंडो से लार्वा बनाते है इसके लिए इनको पानी की आवश्यकता होती हैं। यह पानी मे 10 दिनों तक रहते है। 
  • धरती पर मच्छरों की 3500 से ज्यादा प्रजातियां पायी जाती है ।
  • इनके दांत नही होते है इसलिए यह डंक मार कर खून चूसते है। 
  • यह कार्बन डाइऑक्साइड और लेक्टिक एसिड की तरफ ज्यादा जाते है । 
  • यह अपने वजन का 3 गुना ज्यादा खून पीने की ताकत रखते है। 
  • हमे केवल मादा मच्छर ही काटती है वह इसलिए की हमारे खून से उन्हे प्रोटीन प्राप्त होता है जो अंडो के प्रजनन मे सहायता करता है। 
  • नर मच्छर कभी नही काटते क्योकि यह शाकाहारी होते है। 
  • यह 40फीट तक की ऊँचाई पर ही उड़ सकते है। 
  • यह दुनिया का सबसे खतरनाक जीवो में से एक माना जाता है। 
  • मच्छरों के पंख एक सेकंड मे करीब 500 बार फड़फडाते है। 
  • यह o पॉजिटिव ब्लड ग्रुप वालो का खून ज्यादा चूसते है। 

 

Letsdiskuss

komal Solanki
View Profile
7
Replying to the question above
Answered on02/23/24

चलिए मै आपको बताती हु की मच्छर की आयु कितनी होती है :-

जैसा कि आप जानते हैं कि मच्छरों की करीब 3500 प्रजातियां पाई जाती है। जिनमें से ऐसी बहुत सी प्रजातियां होती है जो अंडों के विकास के लिए इंसानों या अन्य जानवरों का खून पीती हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जो मच्छर हमारे आसपास पाई जाती हैं आखिर उनकी आयु कितनी होती होगी। यदि आपको इसकी जानकारी नहीं है तो कोई बात नहीं चलिए मैं आपको इसकी जानकारी देती हूं।

 एक रिसर्च में पाया गया है कि मादा  एडीज इजिप्टी मच्छर की उम्र कम से कम 1 महीने तक होती है। यह मच्छर अपने जीवन काल में 500 से 1000 तक मच्छर पैदा करती है। मैं आपको बता दूं कि नर मच्छर 10 दिनों तक और मादा मच्छर 6 से 8 हफ्ते तक जिंदा रहती है। इसके अलावा मादा मच्छर एक वक्त में करीब 300 अंडे देती है।

 

चलिए हम आपको मच्छर से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां देते हैं:-

मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि मच्छरों के दांत नहीं होते हैं इसलिए वह अपने मुंह के नुकीले और लंबे डंक से काटते हैं और एक मच्छर अपने वजन से तीन गुना ज्यादा खून पी सकता है।

 आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि जिन लोगों को पसीना ज्यादा आता है उन लोगों को मच्छर ज्यादा काटते हैं क्योंकि पसीने की महक मच्छरों को अपनी ओर खींचती है।

 मैं आपको बता दूं कि मच्छरों को सिर्फ बियर पीने वाले ही नहीं बल्कि गर्भवती महिलाएं और ओ ब्लड ग्रुप वाले लोग भी काफी पसंद होते हैं इस तरह के लोगों को मच्छर ज्यादा काटते हैं।

 एक रिसर्च में पाया गया है कि मच्छरों की याददाश्त काफी तेज होती है और रिसर्च में यह भी साबित हुआ है कि जब आप किसी मच्छर को मारने की कोशिश करते हैं तो वह आपके आसपास कम से कम 24 घंटे तक नहीं मंडराएगा।

 

 

Letsdiskuss 

A
View Profile
6
Replying to the question above
Answered on02/28/24

एक नर मच्छर की आयु लगभग 10से 15दिन हो सकती है तथा मादा मच्छर की आयु करीब 2से 5सप्ताह तक ही होती है।

 इंसानों के लिए सबसे ज्यादा खतरनाक मादा मच्छर होती हैं, क्योंकि मादा मच्छर  इंसान का खून सबसे ज्यादा चूसती हैं। लेकिन नर मच्छर से इंसानो ज्यादा खतरा नहीं रहता है क्योंकि नर मच्छर ज्यादातर पेड़-पौधों के रस चूसते है जिससे उनकी आवश्कता की पूर्ति हो जाती है। लेकिन वही मादा मच्छरों को अंडे देने के लिए खून की जरूरत होती और एक मादा मच्छर 500 से अधिक अंडे देती है इसलिए वह इंसानों का खून चूसकर अपनी आवश्कता की पूर्ति करती है। 

आमतौर पर विश्व भर में मच्छरों की लगभग 3000से 5000 प्रजातियां पायी जाती हैं। लेकिन इनमें से कुछ मच्छरो की प्रजातियां ऐसी होती है,जो इंसानों क़ो बिल्कुल परेशान नहीं करतीं है ऐसे मच्छर होते हैं जो केवल फलों और पौधों के रस पीकर जिंदा रहते है।

 


डेंगू बुखार फैलाने वाला एडिज मादा मच्छर बहुत ही छोटा और गहरे रंग का होता है।एडिज मच्छर की टांगें ज्यादा बड़ी नहीं होती हैं और ये मादा एडीज मच्छर ऊपर तक उड़ नहीं पाते है इसलिए ये मच्छर टखनों और कोहनी पर काटता है। एडीज मादा मच्छर घर के अंदर ज्यादा रहते है और मादा एडीज मच्छर ज्यादातर पानी में अंडे देती है, जिसमें पत्तियां और शैवाल होते हैं,साथ ही एडीज मादा मच्छर के काटने से जीका वायरस और डेंगू बुखार भी होता है। एडीज मादा मच्छर ज्यादातर अंडे पानी मे देते है, जैसे कि आपके घर की टंकी खुली है तो उसमे अंडे दें देती है और 7दिन बाद अंडे लार्वा बन जाते है और लार्वा से मच्छर बन जाते है वही मच्छर इंसानों के लिए जानलेवा बन जाते है। इसलिए जितना हो सके हमें अपने घर की पानी की टंकी क़ो ढँक कर रखना चाहिए तथा आस -पास नाली पानी भरा हो उसे भी समय -समय पर साफ करवाते रहे।Article image

M
View Profile
5