Asked 8 years ago

फिल्म सेंसर बोर्ड में ‘ए’ सर्टिफिकेट का क्या मतलब है ?

Entertainment & Lifestyle#सेंसर बोर्ड#‘ए’ सर्टिफिकेट#Censor board#sensar bord
0
1K
A
Abdul MalikAuthor

Advertisement

Hey, help the community by sharing your answer.

Earn up to 25 coins for helpful answers.

Login to Answer

Central Board of Film Certification द्वारा दिया जाने वाला “A” certificate मतलब होता है कि फिल्म केवल adults यानी 18 साल या उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए उपयुक्त मानी गई है। ऐसी फिल्मों में strong violence, abusive language, sexual content, disturbing scenes या mature themes हो सकते हैं। इसलिए minors को बिना अनुमति ऐसी फिल्में देखने की अनुमति नहीं होती। भारत में फिल्मों को U, UA, A और S categories में classify किया जाता है। “A” certified films को theatres और OTT platforms पर adult content category में रखा जाता है। यह certification audience को film content के nature के बारे में पहले से जानकारी देने के लिए किया जाता है।

Must Read: दुनिया के सबसे महंगे 5 फिल्म स्टार कौन से हैं?

P

Answered By Priya Agrawal

Random Facts Enthusiast
View Profile
Updated on06/05/26
0

Advertisement

सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्‍म सर्टिफिकेशन को आम भाषा में लोग "सेंसर बोर्ड" के नाम से जानते हैं। यह एक सेंसरशिप बॉडी है जो मिनिस्‍ट्री ऑफ इंर्फामेशन एंड ब्राडकास्‍ट के अंडर में काम करती है। सेंसर बोर्ड फिल्‍म टेलीवीजन और टेलीविज़न के एड सहित उन सभी को सर्टिफिकेट देती है जो जनता के बीच में दिखाया जाना है। इसकी अनुमति के बिना कोई भी फिल्म या ऐड नहीं दिखाई जा सकती | और सेंसर बोर्ड फिल्म या ऐड को उसके हिसाब से सर्टिफिकेट देती है |सेंसर बोर्ड के द्वारा सर्टिफिकेट दिए जाने के बाद ही फिल्‍म को रिलीज किया जा सकता है।
 
आपने फिल्म शुरू होने से पहले हमेशा देखा होगा शुरू में किसी फिल्म के पहले U,A,S या U/A दोनों आते है | और अगर आपने नहीं देखा तो आज हम आप को बताएंगे फिल्‍म सर्टिफिकेट के बारे में। यह सर्टिफिकेट फिल्‍म शुरु होने से पहले दस सेकेंड के लिए दिखाया जाता है। आपको बताते है U,U/A, A, S सर्टिफिकेट के क्या मतलब होते हैं।
 
U - इस सर्टिफिकेट का मतलब है कि कोई भी इस फिल्‍म को देख सकता है।
 
A - सर्टिफिकेट मिलने का मतलब है कि बच्‍चे इसे ना देखें। सिर्फ अडल्‍ट ही देख सकते हैं जिनकी उम्र 18 साल से अधिक है।
 
U/A - इस सर्टिफिकेट का मतलब है 12 साल से कम उम्र के बच्‍चों को यह फिल्‍म देखने के लिए माता-पिता का मार्गदर्शन चाहिए। बिना माता- पिता के मार्गदर्शन के इस फिल्म को बच्चे नहीं देख सकते |
 
S - इस सर्टिफिकेट का मतलब है कि यह एक स्‍पेशल क्‍लास के लिए है जैसे डॉक्‍टर्स और वैज्ञानिक।
Updated on05/30/26
Like
34