H
Updated on Mar 23, 2026others

हिंदी में Ambivert का क्या अर्थ है ?

4
2 Answers

avatar
Updated on Mar 21, 2026

अम्बीवर्ट शब्द का हिंदी में अर्थ है एक संतुलित व्यक्तित्व वाला व्यक्ति, जिसमें बहिर्मुखी (Extrovеrt) और अंतर्मुखी (Introvеrt) दोनों व्यक्तित्वों के लक्षण मौजूद होते हैं। दूसरे शब्दों में कहें तो, अम्बीवर्ट ऐसे लोग होते हैं जो सामाजिकता और अपने अकेलेपन का भी आनंद लेते हैं। 

Ambivеrt  लोगो की विशेषताएं-

1. Ambivеrt लोग बड़े समूहों में तो घुल-मिल सकते हैं, लेकिन उन्हें अपने लिए भी समय निकालना जरूरी होता है। उन्हें बातचीत करना और लोगों से मिलना पसंद होता है, लेकिन अधिक समय तक ऐसा करना उन्हें थका  सकता है। वहीं, अकेले रहकर भी ऐसे लोग खुश रहते है।

2. Ambivеrt लोग अपनी सामाजिक जरूरतों को पूरा करने के लिए अलग-अलग परिस्थितियों में खुद को ढाल लेते हैं। वे छोटे समूहों में गहरी बातचीत का आनंद ले सकते हैं, साथ ही पार्टियों में भी खुलकर मस्ती कर सकते हैं। यह लचीलापन उन्हें विभिन्न लोगों और सामाजिक स्थितियों में सहज महसूस कराता है।

3. Ambivеrt लोग दूसरों की बातों को ध्यान से सुनते हैं और अपनी राय भी स्पष्ट रूप से व्यक्त कर सकते हैं। वे सामाजिक बातचीत में सक्रिय रूप से भाग लेते हैं, लेकिन जरूरत से ज्यादा हावी नहीं होते। यह संतुलन उन्हें दूसरों के साथ अच्छा संबंध बनाने में मदद करता है।

4. Ambivеrt लोग अक्सर अच्छे नेता साबित होते हैं। उनमें लोगों को प्रेरित करने और उनका साथ लेने की क्षमता होती है। वे बहिर्मुखियों की तरह हावी नहीं होते, जिससे टीम के सदस्य सहज महसूस करते हैं। साथ ही, वे अंतर्मुखियों की तरह पीछे नहीं हटते, बल्कि सक्रिय रूप से टीम को आगे बढ़ाते हैं।

कुछ अलग जानकारियां-

  • एक 2021 के अध्ययन में पाया गया कि Ambivеrt लोग सबसे अधिक खुश और सफल होते हैं। यह शोध बताता है कि सामाजिकता और अकेलेपन के बीच संतुलन बनाना मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हो सकता है।
  • एक अन्य 2023 के अध्ययन में पाया गया कि Ambivеrt लोग रिश्तों में सबसे अधिक सफल होते हैं। यह शोध बताता है कि लचीलापन और दूसरों की भावनाओं को समझने की क्षमता अच्छे रिश्ते बनाने में मदद करती है। 

हिंदी में Ambivert का क्या अर्थ है ?

2
N
Answered on Mar 21, 2026

Ambivert एक ऐसा शब्द है, जो किसी व्यक्ति के स्वभाव या व्यक्तित्व को दर्शाता है।

Ambivert का हिंदी में अर्थ होता है मिश्रित स्वभाव वाला व्यक्ति।।यह ऐसे व्यक्ति को कहा जाता है, जिसमें Introvert (अंतर्मुखी) और Extrovert (बहिर्मुखी) दोनों गुण होते हैं।

ऐसा व्यक्ति कभी शांत और अकेले रहना पसंद करता है, तो कभी लोगों के साथ खुलकर बातचीत भी करता है।

यह परिस्थिति के अनुसार अपना व्यवहार बदल सकता है, जिससे वह अलग-अलग माहौल में आसानी से ढल जाता है। ऐसे लोग संतुलित स्वभाव के होते हैं और सामाजिक तथा व्यक्तिगत जीवन दोनों को अच्छे से संभाल पाते हैं।

यह शब्द उस व्यक्ति को दर्शाता है, जिसमें अंतर्मुखी और बहिर्मुखी दोनों प्रकार के गुण पाए जाते हैं।

React