S
Sumil Yadav· 7 years ago
Simplifying learning through practical guides, educational resources, and easy-to-understand explanations.

जीवन में किताबों का क्या अर्थ है?

4
1.4K

Join this conversation

Sort By

आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि हमारे जीवन में किताबों का क्या महत्व है। दोस्तों हमारे जीवन का आधार ही किताब है। क्योंकि किताब के द्वारा है हम दुनिया की तमाम जानकारी प्राप्त करते हैं। किताबों के ज्ञान के द्वारा ही हमें सही और गलत के बारे में पता चलता है। हमें किताब से हर तरह की जानकारी प्राप्त होती है जो हमारे जीवन को रोचक और रोमांचित बनाती है।जीवन का उद्देश्य क्या होता है हमें किताबों के द्वारा ही पता चलता है। यूं कहें की किताब हमारा एक सच्चा मित्र है क्योंकि यह हमारे सभी परेशानी का हल निकालने में मदद करता है।Letsdiskuss

और पढ़े- हम किताबों को अपना सबसे अच्छा दोस्त कैसे बना सकते हैं?

Answered by
Krishna Patel
View Profile
Answered on10/30/22
3

पुस्तकों का महत्व हमारे जीवन में बहुत ही अधिक होता है । क्योंकि प्रत्येक व्यक्ति पुस्तकों के द्वारा ही ज्ञान अर्जित कर सकता है। किताबों के द्वारा ही व्यक्ति अनेक प्रकार के ज्ञान संस्कृति सभ्यता को प्राप्त कर सकता है और अपने जीवन में आगे बढ़ सकता है। किताबों के ज्ञान से ही व्यक्ति अपने जीवन के लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है। व्यक्ति का ज्ञान ही एक ऐसा धन होता है जिसे दूसरा कोई व्यक्ति नहीं बांट सकता है। इसलिए कहा जाता है कि हमेशा अपनी पढ़ाई पर ही ध्यान देना चाहिए और अनेक प्रकार की पुस्तकों से अनेक प्रकार के ज्ञान को अर्जित करना चाहिए।Article image

Answered by
preeti  patel
View Profile
Answered on12/10/22
2

दोस्तों आज हम इस पोस्ट में आपको बताने वाले हैं कि जीवन में किताबों का क्या अर्थ होता है। किताबे ज्ञान का भंडार होती हैं किताबों में ऐसा खजाना छिपा होता है जिसे कोई भी चोर चुरा नहीं सकता है। किताब को पढ़ने से मन प्रफुल्लित होता है। बहुत लोग को किताब पढ़ के आनंद की अनुभूति होती है। किताब में संसार का वह ज्ञान है जो हमें जीवन में कुछ कर दिखाने का मार्ग बताती है। किताब को हर वर्ग के लोगों को पढ़ना चाहिए। किताब हमें धन कमाने का, जीवन जीने का शरीर को स्वस्थ रखने का ज्ञान देती है। किताब का हमारे जीवन में विशेष महत्व होता है।

Article image

Answered by
V
View Profile
Answered on12/10/22
2

आज कल के समय में लोग किताबों से ज्यादा इंटरनेट के दीवाने हो गए हो, लेकिन आज भी जो ज्ञान आपको किताबों से मिलता है वो और कही नहीं मिलेगा | भले ही इंटरनेट फ्रेंडली वर्ल्ड में सीखने के लिए बहुत कुछ है लेकिन आज भी किताबों जैसे बचपन से ले कर बुढ़ापे का ज्ञान कोई और नहीं दें सकता है |

 

(courtesy-Bustle)

 

 
किताबें न केवल ज्ञान का साधन है बल्कि जब बचपन में आप अपने परिवार से हट कर स्कूल का रुख करते हो ऐसे में किताबें ही आपकी पहली दोस्त बनती है, जो आपको जीवन के वास्तविक पहलुओं के बारें में अवगत कराती है, इतना ही नहीं बल्कि एक उम्र के बाद भी आप किताबों का सहारा ही लेना पसंद करते है अब चाहें वह आपकी पसंदीदा नावेल हो या फिर धार्मिक किताबें|
 
 
जीवन में किताबों का महत्व इसलिए भी जरुरी है क्योंकि यह आपको -
 
 
(courtesy-bookish)
 
- किताबी ज्ञान के साथ - साथ आपको जीवन की परिस्थितियों में सही तरह से लागू करने का गुण भी सिखाती है।
 
 
- इतना ही नहीं बल्कि किताबें पढ़कर हम प्राचीन संस्कृति से अवगत भी होते हैं और भविष्य की रुपरेखा को भी सही ढंग से समझ कर अपने जीवन मजे आगे की और रुख कर पातें है |
 
 
 
 
- पूरी दुनिया में किसी भी चीज़ की जानकारी आप घर बैठ कर किताबों के जरिए लें सकते है। दुनिया के अजूबे, अलग अलग देशों की संस्कृतियां, जीवनयापन के तरीके, महासागर और नदियों के बारे में विस्तार से जाना जा सकता है।
 
 
- किताबें पढ़ने से आपकी शब्दावली बेहतर होती है और आप सही और गलत अर्थों को आसानी से समझने लायक बनते हो |
 
 
 

 

Answered by
P
View Profile
Answered on06/15/19
2