A
Aditya Singla· 6 years ago
Simplifying learning through practical guides, educational resources, and easy-to-understand explanations.

प्रजातंत्र का क्या अर्थ है?

6
5.9K

Join this conversation

Sort By

प्रजातंत्र (Democracy) एक ऐसी शासन व्यवस्था है जिसमें देश की सत्ता जनता के हाथों में होती है। इसमें जनता अपने प्रतिनिधियों का चुनाव मतदान (vote) के माध्यम से करती है, और वही प्रतिनिधि सरकार बनाकर देश का संचालन करते हैं। सरल शब्दों में कहा जाए तो प्रजातंत्र वह व्यवस्था है जिसमें “जनता द्वारा, जनता के लिए और जनता का शासन” होता है।

प्रजातंत्र (Democracy) का मुख्य आधार समानता, स्वतंत्रता और न्याय है। इसमें हर नागरिक को बिना किसी भेदभाव के मतदान करने का अधिकार मिलता है।

प्रजातंत्र की विशेषताएँ

1. जनता की भागीदारी

प्रजातंत्र में देश के नागरिक अपने प्रतिनिधियों को चुनते हैं और सरकार बनाने में भाग लेते हैं।

2. स्वतंत्रता

इस व्यवस्था में लोगों को बोलने, विचार व्यक्त करने, व्यवसाय करने और धर्म अपनाने की स्वतंत्रता होती है।

3. समानता

सभी नागरिक कानून की नजर में समान होते हैं। किसी के साथ जाति, धर्म या लिंग के आधार पर भेदभाव नहीं किया जाता।

4. कानून का शासन

प्रजातंत्र में कानून सबसे ऊपर होता है। सरकार और जनता दोनों को कानून का पालन करना होता है।

प्रजातंत्र कैसे काम करता है?

प्रजातंत्र में चुनाव एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया होती है। नागरिक समय-समय पर चुनावों में भाग लेकर अपने प्रतिनिधियों को चुनते हैं, जैसे:

  • सांसद (MP)
  • विधायक (MLA)
  • स्थानीय निकाय प्रतिनिधि

चुने हुए प्रतिनिधि सरकार बनाते हैं और देश के विकास के लिए निर्णय लेते हैं।

प्रजातंत्र के प्रकार

  1. प्रत्यक्ष प्रजातंत्र (Direct Democracy)
    इसमें जनता सीधे निर्णय लेती है।
  2. अप्रत्यक्ष प्रजातंत्र (Indirect Democracy)
    इसमें जनता अपने प्रतिनिधियों के माध्यम से शासन करती है, जैसे भारत में।

भारत में प्रजातंत्र

भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। यहाँ नागरिकों को मतदान का अधिकार है और सरकार जनता द्वारा चुनी जाती है।


Also Read: दिल्ली में सल्तनत काल शासन मे कब से कब तक रहा?

Answered by
Tara Verma
Tara VermaTen years in the classroom, shaping minds — bringing the same clarity and purpose to every piece she writes about education.
View Profile

Tara Verma is a practising teacher and education content writer with over 10 years of classroom experience across primary and secondary levels. She holds a Master's degree in Education (M.Ed.) from Delhi University and a Bachelor of Education (B.Ed.) from Jamia Millia Islamia — qualifications that ground her writing in both pedagogical theory and the day-to-day realities of teaching in India. Her content covers exam preparation strategies, learning methodologies, curriculum guidance, student mental health, career counselling for students, and the evolving state of school and higher education in India. Her work has appeared on platforms including TeacherVision India, Jagran Josh, and Careers360, where she writes for students, parents, and fellow educators who need content built on actual teaching experience — not theory alone. Over a decade of working directly with students across age groups and learning levels has given Tara a practical understanding of how education content should be written — clearly, accessibly, and with genuine awareness of the challenges students and teachers face on the ground. She has taught 1,000+ students, contributed to school curriculum development initiatives, and published 250+ articles on education across digital platforms. She is an active member of the National Council of Teachers of English (NCTE) India. Across all her writing, every recommendation is classroom-tested, every insight comes from direct teaching experience, and every article is held to the same standard she applies in her own classroom — accuracy, clarity, and genuine usefulness for the reader.

Updated on06/04/26
0
शब्द व्युत्पत्ति के आधार पर प्रजातंत्र आंगल भाषा के डेमोक्रेसी का हिंदी रूपांतरण है। डेमोक्रेसी, दो यूनानी शब्दों के जोड़ से बना है - डेमोस तथा क्रेशिया। डेमोस का अर्थ “लोग” तथा क्रेशिया का अर्थ “सरकार” है। इस प्रकार प्रजातंत्र का 'लोगो का शासन' है।

कई राजनीतिज्ञो ने प्रजातंत्र की परिभाषा को अपने शब्दो में बताया है। जैसे - ब्राईस , सीले, अब्राहम लिंकन इत्यादि। यहां पर हम अब्राहम लिंकन की परिभाषा को बताने जा रहे हैं -

अब्राहम लिंकन - “लोकतंत्र जनता का , जनता के लिए, जनता का शासन है। “

अब्राहम का कहना है कि ‘लोकतांन्त्रिक आदर्श में यह धारणा सन्निहित है कि मनुष्य एक विवेकशील प्राणी है जो कार्य करने के सिद्धान्तों का निर्णय करने और अपनी निजी इच्छाओं को उन सिद्धान्तों के अधीनस्थ बनाए रखने में समर्थ है। वास्तव में यह धारणा अपने आप में बड़ी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यदि व्यक्ति विवेक की पुकार नहीं सुनेंगे तो लोकतंत्र एक स्थायी शासन प्रणाली कभी नहीं बन सकेगी।

लोकतंत्र में हर व्यक्ति को राजनीतिक स्वतंत्रता रहती है। वह अपने हितों की रक्षा के लिए किसी भी दल का सदस्य बन सकता है तथा किसी भी व्यक्ति को अपने प्रतिनिधि के रूप में निर्वाचित करने के लिए मत दे सकता है। राजनीतिक स्वतंत्रता की व्यावहारिकता ही प्रतियोगी राजनीति कही जाती है। राजनीतिक व्यवस्था में प्रतियोगी राजनीतिक के लिए यह आवश्यक है कि अनेक संगठन, दल व समूह, प्रतियोगी रूप में उस व्यवस्था में सक्रिय रहें।


Answered by
V
View Profile
Answered on03/30/20
3

प्रजातंत्र का सीधा साधा अर्थ है प्रजा तंत्र, मतलब प्रजा द्वारा बनाया गया या चुना गया ऐसा तंत्र जो प्रजा के लिए शासन व्यवस्था लागू करता है. इस तंत्र में किसी विशेष व्यक्ति या दल का कोई विशेष अधिकार नहीं होता है. इस व्यवस्था में जनता द्वारा निर्वाचित सदस्यीय दल जनता के लिए शासन चलाते हैं.

इस प्रकार, प्रजातन्त्र एक ऐसी व्यवस्था है जिसमें जनता अपने प्रतिनिधियों का निष्पक्ष चुनाव करती है तथा गर्व के साथ अपने अधिकारों के साथ जीती है

हमारे देश में भी कई प्रजातन्त्र से सम्बद्ध चुनौतियाँ हैं तथापि यह तमाम चुनौतियों से संघर्ष करते हुए अपनी प्रजातांत्रिक व्यवस्था को गर्विष्ठ करता आया है.

वैसे तो प्रजा के द्वारा, प्रजा के लिए प्रजा के सहसा को प्रजातंत्र कहा जाता है, लेकिन हमारे माननीय नेता आज इस परिभाषा को बिलकुल भूल चुके हैं. वे इस अर्थ से बिलकुल भटक चुके हैं और मनमानी करने लगे हैं.

जनता सरकार से सवाल पूछने से भी डरने लगी है ऐसा लगता है जैसे प्रधानमंत्री आसमान से सीधा स्पेशल ही प्रधानमंत्री बनने आए हैं. लोगों को अपनी अहमियत समझनी चाहिए क्योंकि भारत एक प्रजातंत्र देश है प्रजा ही प्रधानमंत्री का चुनाव करती है. इसलिए देश में प्रजा से बढ़कर कोई नहीं है

Article image
Answered by
P
View Profile
Updated on06/05/26
3