A
Anushka · 2 years ago
Providing reliable, well-researched content across diverse topics to inform, educate, and inspire readers.

इद्दत का मतलब क्या होता है ?

6
166

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on04/17/24

चलिए दोस्तों आज हम आपको बताते हैं की इद्दत का क्या मतलब होता है। इद्दत शब्द का प्रयोग इस्लाम धर्म में किया जाता है।

 इद्दत शब्द का अर्थ होता है प्रतीक्षा करना।

 इस्लाम धर्म में यदि कोई महिला का पति मर जाता है या तलाक ले लेता है तो उसे एक अवधि दी जाती है और उस महिला को उस अवधि तक प्रतीक्षा करना पड़ता है और उस अवधि का पालन भी करना भी अनिवार्य होता है।

आपको आसान भाषा मे समझाते हैं कि इद्दत शब्द का अर्थ क्या होता है, जैसे कि किसी इस्लाम धर्म में अगर किसी महिला का पति मर जाता है तो उसे एक अवधि दी जाती है और उससे कहा जाता है कि तुम्हें इतने दिन तक इद्दत करना होगा इद्दत का मतलब की प्रतीक्षा करना होगा कि तुम इस अवधि तक किसी से विवाह नहीं कर सकती हो और उस महिला को इसका पालन करना भी अनिवार्य होता है इस कारण महिला दी गई अवधि तक विवाह नहीं करती है।

 वहीं अगर किसी महिला का तलाक हो जाता है तो तलाक के 3 महीने तक महिला किसी और से विवाह नहीं कर सकती है यानी कि वह 3 महीने तक इद्दत करेगी यानी की प्रतीक्षा करेंगी।अगर 3 महीने से पहले ही उसके पति का मूड बदल जाता है और वह तलाक वापस लेना चाहता है तो तलाक वापस हो जाएगी और वह दोनों फिर से साथ में रह सकते हैं।

 मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि इस्लाम धर्म में तलाक लेने के लिए किसी कागज पेन की जरूरत नहीं पड़ती है मतलब कि इस्लाम धर्म में तलाक लेते समय पेपर में सिग्नेचर नहीं करना पड़ता है बल्कि अगर कोई अपने मुख से तीन बार बोल देता है कि तलाक है,तलाक है,तलाक है,तो उनका तलाक हो जाता है वही तलाक होने के बाद 3 महीने तक प्रतीक्षा भी करना पड़ता है अगर 3 महीने से पहले मूड बदल जाता है तो तलाक वापस हो जाती है और फिर से पति पत्नी साथ में रहने लगते हैं। वहीं अगर कोई महिला गर्भवती है तो उसे प्रसव होने तक इंतजार करना पड़ता है।

 

Letsdiskuss

 

 

Kiran Kushwaha
Modern India Explorer
View Profile
2