S
Updated on Mar 19, 2026education

वेलफेयर का क्या अर्थ है?

4
2 Answers

avatar
Modern India Explorer
Updated on Mar 17, 2026

चलिए दोस्तों आज हम आपको बताते हैं कि वेलफेयर क्या है वेलफेयर का हिंदी में क्या अर्थ होता है। वेलफेयर का हिंदी अर्थ समाज का कल्याण करना, समाज की सुरक्षा, समाज के लिए कार्य करना इत्यादि को अंग्रेजी में वेलफेयर कहते हैं।

चलिए अब हम आपको बताते हैं कि वेलफेयर क्या है-

नागरिकों या समाज के लोगों को जो भी आवश्यकता होती हैं उनकी आवश्यकताओं को पूरा करना या उन आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए उनको समर्थन देना समाज कल्याण कहलाता है।

अगर मैं बात करूं की समाज कल्याण के बारे में सोचता कौन है तो समाज कल्याण के बारे में या तो सरकार सोचती है या तो गांव का सरपंच सोचता है या उस जिला का विधायक या राज्य का मुख्यमंत्री सोचता है। लेकिन इनके अतिरिक्त कुछ ऐसे सज्जन व्यक्ति होते हैं जो लोगों के हितों के बारे में सोचते हैं और समाज का कल्याण करने के बारे में सोचते हैं और समाज का कल्याण करते हैं। वैसे तो समाज कल्याण का काम सरकार का होता है कि यह समाज कल्याण के बारे में सोचे और समाज के लोगों से जाकर पूछे कि उन्हें किस चीज की कमी है। सरकार को हर व्यक्ति के कल्याण के बारे में सोचना चाहिए और गांव में जाकर निगरानी करना चाहिए कि गांव या शहर के लोगों में किस चीज की कमी है और जो भी चीज की कमी उस कमी को पूरा करना चाहिए।

चलिए हम आपको बताते हैं कि समाज के कल्याण के लिए सरकार क्या-क्या कर सकती है-

समाज के लिए सरकार पानी की व्यवस्था, स्वच्छ शौचालय बनवाना, उचित शिक्षा के लिए अच्छी स्कूलों की व्यवस्था, शहरों में और गांव में अच्छे हॉस्पिटलों की व्यवस्था, इत्यादि काम सरकार समाज कल्याण के लिए कर सकती है। 

आजकल नारियों का सम्मान बहुत कम होने लगा है इसलिए नारियों को शक्ति को बढ़ावा देना और उनके हक के लिए आवाज उठाना इत्यादि कार्य सरकार नारियों के हित के लिए भी कर सकती है।यह भी समाज कल्याण में ही आता है

Letsdiskuss

2
N
Answered on Mar 17, 2026

वेलफेयर शब्द आमतौर पर लोगों की भलाई और सुख-समृद्धि से जुड़ा होता है।

Welfare का हिन्दी में अर्थ कल्याण, भलाई या जनहित होता है। इसका उपयोग उन कार्यों या योजनाओं के लिए किया जाता है, जिनका उद्देश्य लोगों का जीवन बेहतर बनाना होता है।

वेलफेयर के तहत सरकार या संस्थाएं शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आर्थिक सहायता जैसी सुविधाएं प्रदान करती हैं, ताकि लोगों को बेहतर जीवन मिल सके। इस प्रकार Welfare का मतलब लोगों के समग्र विकास और भलाई से होता है। तो अगर अगली बार आपसे कोई वेलफेयर का मतलब पूछे तो आप बता सकते हैं।

React