खिलाड़ी कुमार के नाम से मशहूर अक्षय कुमार ने बॉलीवुड में कई बेहतरीन और सुपर डुपर हिट फिल्में की हैं। उन्हें बॉलीवुड का एक्शन किंग भी कहा जाता है वह इस समय बॉलीवुड के हाईएस्ट पैड एक्टर्स में से एक हैं। अक्षय कुमार एक फिल्म करने के करोड़ों रुपए फीस लेते हैं।
वह बॉलीवुड के सब से अमीर अभिनेताओं में से एक हैं जब किसी के पास इतने पैसे हो तो जाहिर सी बात है उन के शौक भी बड़े होंगे वो दुनिया की कुछ सबसे महंगी चीजों के मालिक हैं अब आप सोच रहे होगे की अक्षय कुमार ने दुनिया की कौन सी सबसे कीमती चीज खरीद कर रखी है? तो आप को बता दें की वह 260 करोड़ के एक प्राईवेट जेट के मालिक है।










