H
Himani Saini· 2 years ago
Providing reliable, well-researched content across diverse topics to inform, educate, and inspire readers.

गूगल के मालिक का नाम क्या है ?

8
586

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Updated on03/10/26

दोस्तों आप गूगल का यूज तो करते ही होंगे और गूगल में बहुत सारी चीज भी सर्च करते हैं पर आप क्या जानते हैं कि गूगल के मालिक कौन है और गूगल किस देश की कंपनी है। अगर नहीं जानते हैं तो चलिए हम आपको इस पोस्ट के जरिए बताते हैं कि गूगल के असली मालिक कौन है।

गूगल के मालिक लैरी पेज और सर्गे ब्रिन हैं।लैरी पेज और सर्गे ब्रिन ने साल 1995 में स्टैनफर्ड यूनिवर्सिटी में मिले थे।अपनी पढ़ाई के दौरान दोनों को अपने कंपनी बनाने का आइडिया आया इसके बाद दोनों ने इस पर काम शुरू कर दिया फिर साल 1998 में इन्होंने गूगल कंपनी को लांच किया। साल 2004 में लैरी पेज और सर्गे ब्रिन ने गूगल को पब्लिक कर दिया। यानी गूगल का कोई एक ऑनर नहीं है बल्कि कई सारे शेयरहोल्डर हो गए हैं शेयर होल्डर एक तरह से कंपनी के मालिकना हक मे हिस्सेदारी होती है। वर्तमान समय में गूगल कंपनी के सबसे ज्यादा शेयर लैरी पेज और सर्गे ब्रिन के पास है, जो इस कंपनी के फाउंडर भी हैं। गूगल के सह-संस्थापक, लैरी पेज और सर्गे ब्रिन, कंपनी के प्रमुख शेयरधारक होने के कारण, दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक हैं।

 चलिए हम आपको बताते हैं कि गूगल किस देश की कंपनी है- गूगल की स्थापना अमेरिका देश में हुई थी और इसके संस्थापक लैरी पेज और सर्गे ब्रिन भी अमेरिका देश के नागरिक हैं।इस तरह गूगल एक अमेरिकन कंपनी है। इसका हेड क्वार्टर अमेरिका के केलिफोर्निया में स्थित है।बता दें वर्तमान में गूगल में 1 लाख से भी अधिक एंप्लॉयज काम कर रहे हैं। इसकी सर्विस आपको दुनिया के ज्यादातर देशों में देखने को मिल जाएगी।इस तरह यह दुनिया की काफी पॉपुलर कंपनी बन गई है।जहां तक बात करें भारत की तो यहां गूगल काफी लोकप्रिय वेबसाइट है,किसी के बारे में जानने के लिएज्यादातर भारतीय गूगल पर सर्च करना पसंद करते हैं।

 मैंने इस पोस्ट के जरिए मैं आपको गूगल के मालिक और गूगल किस देश की कंपनी है के बारे में बताया है। आशा है कि आपको गूगल के बारे में जानकारी मिल गई होगी।

Letsdiskuss

Kiran Kushwaha
Modern India Explorer
View Profile
4
Replying to the question above
Updated on03/10/26

google के मालिक का नाम Larry Page और sergey brin है। Larry page का जन्म 26जनवरी 1973 क़ो अमेरिका मे हुआ था और sergey brin का जन्म 21 अगस्त क़ो रूस मे हुआ था।Larry Page and sergey brin की रूचि ज्यादातर कोडिंग और टेक्नोलॉजी थी इसलिए इन्होने गूगल जैसे सर्च इंजन की खोज किया है।

Larry page और sergey brin पहली बार स्टैनफर्ड यूनिवर्सिटी में वर्ष 1995 में मिले थे, Larry और sergey दोनों दोस्त बन गए, पढ़ाई के साथ-साथ यह अपना एक अलग बिजनेस शुरू करने का प्लान बना रहे थे।इसके बाद दोनों दोस्त ने एनुअल गूगल पर काम करना शुरू किये, इसके बाद वर्ष 1998 में रीथ गूगल को लॉन्च किया गया था।

गूगल एक अमेरिकन मल्टीनेशनल टेक्नोलॉजी कंपनी है, जो इंटरनेट से जुड़ी सर्विसेज और बहुत से प्रोडक्ट्स बनाती है जैसे कि ऑनलाइन क्लाउड कंप्यूटिंग, विज्ञापन टेक्नोलॉजी, हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर और सर्च इंजन आदि है। गूगल के कंपनी के मालकि लैरी पेज और सर्गे ब्रिन भी अमेरिका देश के ही मुख्य नागरिक है, उन्ही देश के नाम पर ही कंपनी अमेरिकन है।आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वर्तमान समय में गूगल में 1 लाख से भी अधिक एम्प्लाइज काम रहे है।

Larry Page और sergey brin ने गूगल जैसे सर्च इंजन की खोज करके देश के हर व्यक्ति की प्रॉब्लम का सोलुशन हल कर दिया है। क्योंकि आज के वर्तमान समय बच्चे पढ़ाई के विषय मे उन्हें किसी प्रश्न का उत्तर ढूढ़ने मे कठिनाई होती है तो वह उस प्रश्न क़ो गूगल सर्च इंजन मे लिख कर उसका उत्तर आसानी से प्राप्त कर सकते है। इसके अलावा हमें नॉर्मल किसी भी चीज की जानकारी जैसे कि हमारे देश के प्रधानमंत्री कौन है उनके बारे जानने के लिए हम गूगल सर्च इंजन मे टाइप करके अपने प्रश्न का आसानी से उत्तर प्राप्त कर सकते है।साथ ही किसी जगह घूमने जाना है जैसे शिमला, मलानी गूगल मे इन जगह का नाम सर्च करके सारी जानकारी और उस जगह की फोटो देख सकते है।

Article image

M
View Profile
4
Replying to the question above
Answered on03/10/26

दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक गूगल (Google) के स्वामित्व और इसके संस्थापकों को लेकर अक्सर लोगों में जिज्ञासा रहती है। तकनीकी रूप से, गूगल अब एक बड़ी होल्डिंग कंपनी अल्फाबेट इंक. (Alphabet Inc.) का हिस्सा है।

गूगल के संस्थापक और वर्तमान नेतृत्व:

  • संस्थापक (Founders): गूगल की शुरुआत 4 सितंबर 1998 को लैरी पेज (Larry Page) और सर्गेई ब्रिन (Sergey Brin) ने की थी। इन दोनों ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में पीएचडी के दौरान एक सर्च इंजन के रूप में इसकी नींव रखी थी। आज भी कंपनी के बड़े हिस्से के शेयर और वोटिंग पावर इन्हीं के पास है, जिससे इन्हें ही 'असली मालिक' माना जाता है।
  • अल्फाबेट इंक. (Alphabet Inc.): साल 2015 में गूगल का पुनर्गठन किया गया और 'अल्फाबेट' को इसकी पैरेंट कंपनी बनाया गया। सार्वजनिक कंपनी (Public Company) होने के नाते, इसके लाखों शेयरधारक (Shareholders) हैं, जिनमें मोहरा समूह (Vanguard Group) और ब्लैकरॉक (BlackRock) जैसे बड़े निवेश संस्थान शामिल हैं।
  • सीईओ (CEO): वर्तमान में भारतीय मूल के सुंदर पिचाई (Sundar Pichai) गूगल और अल्फाबेट दोनों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) हैं। वे कंपनी के मालिक नहीं, बल्कि इसके सबसे ऊंचे पद पर कार्यरत पेशेवर हैं।

निष्कर्ष: यदि कोई आपसे पूछे कि गूगल का मालिक कौन है, तो इसका सही उत्तर लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन (संस्थापक के रूप में) और अल्फाबेट इंक. (कॉर्पोरेट इकाई के रूप में) होगा।

Ramesh Kumar
View Profile
0
Replying to the question above
Updated on03/10/26

गूगल के मालिक का नाम क्या है चलिए मैं आपको बताती हूं:-

वर्तमान समय में यदि हमें किसी चीज की जानकारी प्राप्त करना होता है तो हम गूगल पर जाकर सर्च करते हैं इसके अलावा एंटरटेनमेंट की बात हो या फिर ऑनलाइन कमाई की कुछ भी करना हो तो लोग इसी गूगल का सहारा लेते हैं। ऐसे में इस बात की जानकारी रखना तो बेहद जरूरी है कि जिसकी वजह से हमें इतना कुछ सीखने को मिल रहा है तो इसका आविष्कार किसने किया है और यह कंपनी कहां की है तो चलिए जानते हैं बिना देरी किए।

 गूगल कंपनी के मालिक का नाम लैरी पेज और  सेर्गेइ है ब्रिन है। बताया जाता है कि इन दोनों ही व्यक्तियों की रुचि कोडिंग और टेक्नोलॉजी में थी जिसके चलते इन्होंने गूगल जैसे सर्च इंजन का आविष्कार कर दिया।

 मैं आपको बता दूं कि जब गूगल की शुरुआत की गई थी उसे समय इसका नाम BackRub था लेकिन बाद में इसे बदलकर गूगल कर दिया गया। गूगल के फाउंडर लैरी पेज और सेर्गेई की मुलाकात स्टैंन फोर्ड यूनिवर्सिटी में हुई थी। जहां पर यह दोनों पढ़ाई के दौरान गूगल कंपनी की शुरुआत करने का फैसला लिया था। और इसके बाद 4 दिसंबर 1998 को मेनलो पार्क, कैलिफोर्निया और संयुक्त राज्य अमेरिका में एक प्राइवेट कंपनी के रूप में शुरुआत हुई थी।

 1998 में गूगल एक प्राइवेट कंपनी के तौर पर शुरू की गई थी। यदि कहां जाए कि इन बीते सालों में गूगल ने इंटरनेट की दुनिया पर राज किया है तो शायद यह बात गलत नहीं होगी। और इसमें सबसे दिलचस्प बात यह है कि कंपनी को स्टार्ट करने से पहले दोनों फाउंडर सेर्गे  ब्रिन और लैरी पेज 1995 में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में मिले थे और फिर वहीं से हुई गूगल की शुरुआत। और फिर 15 सितंबर 1995 को google.com डोमेन का रजिस्ट्रेशन हुआ था।

Letsdiskuss

A
View Profile
2