फ़ूड पोइज़निंग के क्या कारण है ?

S

| Updated on January 25, 2019 | Health-beauty

फ़ूड पोइज़निंग के क्या कारण है ?

1 Answers
725 views
K

@kanchansharma3716 | Posted on January 25, 2019

फ़ूड पोइज़निंग भोजन के कारण होता है ये बात सभी जानते हैं | ये बड़ी सोचने वाली बात है कि भोजन जिसका काम हमारे शरीर की शक्ति को बढ़ाना, बीमारियों से लड़ने में मदद करना है वो कैसे मानव शरीर में ज़हर बनकर उसका ही नुक्सान कर सकता है |


जी हाँ ये सच है, भोजन मानव शरीर में जब अच्छा प्रभाव डालता है तो यह लाभदायक होता हैं, वहीं जब इसका प्रभाव बुरा होता है तो यही भोजन ज़हर बनाकर शरीर को नुक्सान भी पहुंचा सकता है | आइये जानते हैं फ़ूड कैसे ज़हर बनता है |

Article image (Courtesy : express.co.uk )

फ़ूड पोइज़निंग के कारण :-

- अधिक मात्रा में बासी भोजन करना ये आपके शरीर में भोजन को ज़हर बनाने का काम करता है |

- खाना बनाते समय सफाई का ध्यान न देने से या गंदे पानी का प्रयोग करने से फ़ूड पोइज़निंग का ख़तरा बढ़ता है |

- भोजन बनाने के बाद कुछ लोग उसको ढक कर नहीं रखते जिसके कारण उस खाने में गंदगी होती है और यह फ़ूड पोइज़निंग का सबसे बड़ा कारण है |

- बाहर का खाना अधिक खाने से फ़ूड पोइज़निंग की अक्सर शिकायत रहती है |

- कुछ लोगों को पानी से भी फ़ूड पोइज़निंग हो जाती है, क्योकिं सभी जगह का पानी एक जैसा नहीं होता | अलग-अलग जगह के पानी को पीने से परेशानी होती ही है |

Article image (Courtesy : home.bt.com )

फ़ूड पोइज़निंग के लक्षण :-

- पेट में बहुत तेज दर्द होना, हर 15 से 20 मिनिट के बीच उल्टी होना |

- कुछ भी खाओ या पियों पचता नहीं है, सिर में दर्द होना |

- शरीर में बहुत थकान और ककजोरी महसूस होना |

फ़ूड पोइज़निंग से बचने के उपाय :-

- खाना खाने से पहले ठीक तरह से हैंड वाश करें तभी खाना खाएं |

- जगह-जगह का पानी न पीएं, अगर किसी कारणवश पानी पीना भी पड़े तो कोशिश करें की गर्म पानी का सेवन करें |

- बाहर के खाने से जितना हो सकें दूर रहें, मुख्य रूप से फास्ट फ़ूड तो न ही खाएं |

- हरी सब्जी पकाने से पहले उसको अच्छी तरह से गर्म पानी से धो लें |

- साफ-सफाई का विशेष ध्यान दें |

Article image (Courtesy : Naidunia )

0 Comments