क्या आपको रोजा रखने का नियम मालूम नहीं है तो कोई बात नहीं चलिए मैं आपको रोजा रखने के नियम बताती हूं।
रोजा रखने के नियम क्या है चलिए जानते हैं:-
जैसा कि आप जानते हैं इस्लाम धर्म में रमजान के महीने को सबसे पाक महीना माना जाता है। और इस पूरे महीने मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं।
1. कहा जाता है कि रोजा रखने वाले उपवास तो रखते ही हैं, साथ-साथ गलत सुनने बुरा बोलने बड़ा देखने से भी परहेज करना होता है।
2. मैं आपको बता दूं कि रोजा रखने वाले दिन किसी गरीब या फिर जरूरतमंद को अपनी क्षमता के अनुसार कुछ ना कुछ दान अवश्य करना चाहिए।
3. रोजा रखने के दौरान एक बात का खास ख्याल रखना होता है कि रोजा रखते वक्त किसी व्यक्ति का मजाक ना उड़ाए, और ना ही किसी की भावनाओं को आहत पहुंचाएं।
4. जो व्यक्ति रोजा रखता है उसे रोजाना कुरान का पाठ अवश्य करना चाहिए।
आईए जानते हैं कि किन चीजों से टूट सकता है रोजा :-
रोजा रखने वाले व्यक्तियों को छोटी-छोटी सावधानियां बरतनी चाहिए जैसे कि रमजान के दौरान किसी को गलत, अपशब्द नहीं बोलना चाहिए। रोजा के दौरान किसी को भी गलत निगाह से नहीं देखना चाहिए, और ना ही किसी के बारे में गलत सोचना चाहिए। और सबसे जरूरी बात रोजा के दौरान झूठ बोलने से भी परहेज करना चाहिए।
आईए जानते हैं कि रोजा रखने से क्या होता है:-
कहा जाता है कि रोजा रखने से हमारी बॉडी डिटॉक्स होती है। इसके पीछे का मुख्य कारण यह है कि रोज के वक्त हमारे पाचन तंत्र को आराम करने का पूरा मौका मिलता है। क्योंकि पाचन तंत्र को जितना काम आम दिनों में करना पड़ता है, उतना कम रोज के दौरान पाचन तंत्र को नहीं करना पड़ता है। और इसी वजह से शरीर डिटॉक्स हो जाता है और टॉक्सिन शरीर से बाहर निकल जाते हैं।


