Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
B
Nov 29, 2022astrology

ज्योतिष के हिसाब से रंगों का क्या महत्व है?

2 Answers
2

@pamditadayaramasharma5207May 29, 2019
ज्योतिष के आधार पर सभी रंगों का अपना अलग महत्व है | आज आपको ज्योतिष के आधार पर रंगों का महत्व बताते हैं | रंगों से ज्योतिष का बड़ा ही पुराना रिश्ता है | सबसे पहले बात करते हैं सात अंक की , सूरज की किरणें सात रंगों से बनी, इंद्रधनुष सात रंगों से बना, प्रकर्ति में सात रंग और वहीं हफ्ते में सात दिन और हफ्ते से मिलकर बना है महीना और महीने से साल | ज्योतिष के हिसाब से मानव शरीर में सात चक्र , मानव जीवन सात ग्रहों पर आधारित ,सूर्य भगवान के घोड़े सात | ज्योतिष में सात अक्षर बहुत ही रहस्यमय अंक माना जाता है |



Article image (courtesy-ColorImpact)

सात रंगों को सात दिनों में विभाजित किया गया है | जैसा की सोमवार के दिन सफ़ेद रंग , मंगलवार के दिन केसरी और लाल रंग , बुधवार के दिन हरा रंग, गुरुवार के दिन पीला रंग, शुक्रवार के दिन लाल रंग , शनिवार के दिन काला रंग और रविवार के दिन सूरज की तरह चमकता हुआ पीला रंग |

लाल रंग -
लाल रंग जो की मानव जीवन में उत्साह, उमंग और जवानी को प्रदर्षित करता है |

केसरी रंग -
यह रंग शुद्धता और पवित्रता से भरपूर माना जाता है, और साथ ही इस रंग को आध्यात्मिक का प्रतीक भी माना जाता है |

पीला रंग -
यह रंग मानव जीवन में बौद्धिकता के उच्च स्तर को प्रकट करता है | जो लोग ज्ञान की सभी रखें पार कर जाते हैं, यह रंग उनके लिए सम्बोधित किया जाता है |

हरा रंग -
हरा रंग सुख और समृद्धि के लिए माना जाता है , इस रंग का प्रतिनिधित्व बुध ग्रह करता है |

सफ़ेद रंग -
जैसा कि सफ़ेद रंग सोमवार का होता है, और यह भगवान शिव को बहुत अधिक प्रिय है, साथ ही मानव की शुद्धता और उसके अच्छे आचरण को सम्बोधित करता है |

नीला रंग -
नीला रंग मनुष्य के जीवन में उसके सम्मान और प्राण प्रतिष्ठा को सम्बोधित करता है |

0
1
avatar
@krishnapatel8792Nov 27, 2022

आज हम आपको बताएंगे कि ज्योतिष के हिसाब से रंगों का क्या महत्व होता है। दोस्तों ज्योतिष के हिसाब से अलग-अलग रंगों का अलग-अलग महत्व होता है तो चलिए जानते हैं कि कौन से रंग का क्या महत्व है।

लाल रंग यह रंग मानव जीवन में उत्साह, उमंग, और जवानी को प्रदर्शित करता है।

पीला रंग यह रंग बौद्धिकता का उच्च स्तर दर्शाता है क्योंकि तेरे रंग में ज्ञान की सभी सीमाओं को पार करने की क्षमता रहती है इस रंग का स्वामी बृहस्पति को कहते हैं।

हरा रंग यह रंग हमारे प्राकृतिक को दर्शाता है इसलिए इस रंग को सुख और समृद्धि का रंग माना जाता है।Article image

0
0