हिन्दू धर्म में सभी पूजा का अपना एक अलग महत्व है | हिन्दू धर्म में कई सारी पूजा और विधान होते हैं जिनका बड़े ही अलग तरीके से पालन किया जाता है | आज आपको प्रदोष व्रत के महत्व के बारें में बताते हैं | प्रदोष व्रत का हिन्दू धर्म में बड़ा ही महत्व है , इस व्रत में भगवान शिव का पूजन किया जाता है | मान्यता के अनुसार इस व्रत को करने वाले को 2 गायों के दान करने का पुण्य मिलता है | इस दिन भगवान शिव और पार्वती का पूजन किया जाता है |
प्रदोष व्रत का महत्व :-
- प्रदोष व्रत के दिन पूजा करने और दान देने का बहुत बड़ा महत्व होता है , कुछ लोग इस व्रत को शत्रु पर विजय पाने के लिए करते हैं |
- कई लोग इस व्रत को अपने दुःख दूर करने के लिए करते हैं |
- इस व्रत का महत्व क़र्ज़ से मुक्ति पाने के लिए भी किया जाता है |
- सभी प्रकार की मनोकामना पूरी करने के लिए भी प्रदोष व्रत किया है |
कैसे करें व्रत का विधान :-
जो प्रदोष व्रत रखते हैं या रखना चाहते हैं उनके लिए प्रदोष व्रत वाले दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करना चाहिए |
- इसके बाद भगवान शिव की पूजा के लिए बेल पत्र, चावल, फूल, धूप, दीप, फल, पान, सुपारी आदि एकत्रित करें और पूजा में उनका प्रयोग करें |
- जैसा कि इस व्रत में भगवान शिव के साथ-साथ माता पार्वती का पूजन भी किया जाता है तो माता पार्वती के लिए श्रृंगार का सामना रखना चाहिए |
- घर को गंगाजल से पवित्र करना चाहिए , इस व्रत को पति और पत्नी दोनों अपने सुखी जीवन की कामना के लिए कर सकते हैं |
इस बार प्रदोष व्रत 16 मई को पड़ रह है , आप भी अपने जीवन में सुख समृद्धि के लिए इस व्रत को कर सकते हैं |
(Courtesy : Navbharat Times )