S
sahil sharma· 2 years ago
Sharing trusted health, wellness, and beauty insights to support informed choices and everyday well-being.

हार्ट अटैक का महीने भर पहले मिलने वाला खास संकेत क्या है?

14
184

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on01/09/24

वर्तमान समय में ज्यादातर लोग हार्ट अटैक का शिकार हो रहे हैं। क्योंकि वर्तमान समय में लोग खानपान का खास ख्याल नहीं रख पाते हैं जिस वजह से हार्ट अटैक जैसी समस्या देखने को मिल रही है। चलिए जानते हैं कि डॉक्टर के के तलवार क्या बताते हैं अगर आपको सीने में कुछ इस तरह की चीज महसूस हो रही है तो खुद को लेकर तुरंत अलर्ट हो जाए।और अब तो हार्ट अटैक इतना आम हो चुका है कि युवा भी इसके शिकार हो रहे हैं। हार्ट अटैक आने से पहले आपका सीन कुछ ऐसे संकेत देता है जिन्हें जानना सबके लिए जरूरी है।

चलिए हम आपको बताते हैं कि हार्ट अटैक के क्या लक्षण है :-

पसीना के साथ सीने में भारीपन :-

मैं आपको बता दूं कि अगर सांस लेते समय आपको भारीपन और माथे पर बहुत ज्यादा पसीना आ रहा है तो यह आपके लिए एक बहुत बड़ा संकेत है और आप इस समस्या को छोटा समझने की भूल तो बिल्कुल भी ना करें।

अगर दिल की धड़कन और असामान्य हो :-

अगर आपके दिल की धड़कन कुछ सेंकेंस के लिए ऊपर नीचे हो जाए तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। यह संकेत हार्ट अटैक का संकेत हो सकता है।

यदि हो रहा हो सीने में दर्द:-

मैं आपको बता दूं कि यदि आपके सीने बाई तरफ तेजी से दर्द हो रहा है और जकड़न महसूस हो रही है।तो यह हार्ट अटैक का शुरुआती संकेत हो सकता है। ऐसे में डॉक्टर से तुरंत संपर्क करना चाहिए।

सांस लेने में हो रही हो दिक्कत:-

पूरी तरह से सांस लेने के बाद भी आपको सांस की कमी महसूस हो रही है या फिर सांस लेने में समस्या हो रही है तो यह हार्ट अटैक का संकेत है।

Letsdiskuss

A
View Profile
5
Replying to the question above
Answered on01/11/24

आपने बिल्कुल सही कहा वर्तमान समय में ज्यादातर लोग हार्ट अटैक की चपेट में आते हैं क्योंकि आज की लाइफ स्टाइल बहुत खराब हो चुकी है। हार्ट अटैक उन बीमारियों की श्रेणी में आता है जो मौत का कारण बनती है। हार्ट का सही तरह से कम ना करना कई शरीर में होने वाली कई घटनाओं पर निर्भर करता है। जैसे की ब्लड का थक्का जमना,शुगर का हाई होना आदि। हार्ट अटैक आने से पहले शरीर एक पूरे प्रक्रिया से होकर गुजरता है। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि हार्ट अटैक आने से पहले एक महीने ही आपको कुछ इस तरह की संकेत दिखाई देने लगेंगे। जो कि यहां पर हम आपको बताने वाले हैं।

हार्ट अटैक आने से महीने भर पहले कुछ आपको इस तरह के संकेत दिखाई देंगे:-

एक रिसर्च के द्वारा पता लगाया गया है कि 95% महिलाओं ने बताया है कि हार्ट अटैक आने से 1 महीने पहले ही उन्हें अपने शरीर में कई दिक्कतें महसूस होने लगी थी। इस दौरान थकान और नींद में गड़बड़ी दो सबसे सामान्य संकेत थे जो लगभग हर महिला ने महसूस किए हैं। इसके अलावा महिलाओं में सांस लेने में तकलीफ, कमजोरी, चिपचिपाहट वाला पसीना आना, चक्कर और मतली, दिल के दौरे से पहले अनुभव किए गए कुछ प्रमुख लक्षण थे। इस तरह के लक्षण जब महिलाओं को हार्ट अटैक आता है तो महिलाओं में नजर आते हैं।

अब यहां पर हम आपको बताएंगे कि जब पुरुषों को हार्ट अटैक आता है तो उसके कुछ महीने पहले कुछ इस तरह के लक्षण दिखाई देने लगते हैं:-

पुरुषों में हार्ट डिजीज और हार्ट अटैक का सबसे सामान्य और शुरुआती लक्षण सीने में दर्द से नजर आता है। इसके अलावा नींद में गड़बड़ी और सांस लेने में तकलीफ होती है तो आप समझ जाइए कि यह हार्ट अटैक आने के लक्षण है। और यदि आपको इस तरह के लक्षण दिखाई देते हैं तो आप तुरंत डॉक्टर के पास जाइए और अपना चेकअप करवाइए।

Letsdiskuss

A
View Profile
3