टोमेटो फ्लू क्या है, कैसे फैल रहा है वायरस और क्या है लक्षण - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language


English


Satindra Chauhan

| पोस्ट किया |


टोमेटो फ्लू क्या है, कैसे फैल रहा है वायरस और क्या है लक्षण


0
0




| पोस्ट किया


इन दिनों टमैटो फ्लू यानी टमाटर बुखार का संक्रमण बहुत तेजी से बच्चों में फैल रहा है। ‌ इस बीमारी के लक्षण और बचाव के बारे में पूरी जानकारी दी जा रही है।

Letsdiskuss

टोमैटो फ्लू या टमाटर बुखार के लक्षण

दोस्तों इस बीमारी का नाम Tomato flue या टमाटर बुखार इसलिए पड़ा क्योंकि इसमें शरीर में लाल रंग के चकत्ते और त्वचा में जलन होने लगता है। तेज बुखार होता है। इस कारण से डिहाइड्रेशन हो जाता है।

बच्चों को अपना शिकार बना रहा है टोमैटो फ्लू

दोस्तों आपको बता दें कि एक स्टडी के अनुसार यह पाया गया कि 1 साल से 5 साल के बच्चों को इस बीमारी का खतरा ज्यादा रहता है। इसके अलावा जिनकी इम्युनिटी सिस्टम कमजोर है, उन्हें टोमैटो फ्लू होने का खतरा बना रहता है।



टोमैटो फ्लू क्या है? (What is Tomato Flu)

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस बीमारी का नाम तो टोमैटो फ्लू इसलिए पड़ा क्योंकि शरीर में टमाटर के रंग की तरह लाल चकत्ते बन जाते हैं। स्किन पर फफोले पड़ जाते हैं जो टमाटर के आकार के होते हैं।

स्टडी करने वाले विशेषज्ञ बताते हैं कि इस बीमारी के चपेट में अधिकतर बच्चे आ रहे क्योंकि इनका इम्यूनिटी सिस्टम वायरस के प्रति बहुत कमजोर होता है। टोमेटो वायरस इतना खतरनाक नहीं है, केवल शरीर में चकत्ते पड़ते हैं और इसके कुछ लक्षण है जो निम्नलिखित है

टोमैटो फ्लू के लक्षण क्या हैं? (What are the symptoms)

  • तेज बुखार,
  • चकत्ते,
  • जोड़ों में सूजन,
  • मतली,
  • दस्त,
  • डिहाइड्रेशन,
  • जोड़ों में तेज दर्द

दोस्तों टोमैटो फ्लू का कारण (Tomato flu causes)

के बारे में अधिक जानकारी अभी विशेषज्ञों को नहीं मिल पाई है। ‌ इस पर रिसर्च जारी है। ‌ यह किस वायरस के कारण फैल रहा है या वायरस किस तरह का है, इस पर स्टडी जारी है रिसर्च के बाद ही यह बात सामने आएगी। लेकिन इतना मालूम है कि इसका सोर्स एक वायरस है और इसलिए यह बीमारी फैल रही है।

बचने के उपाय

दोस्तों डॉक्टर बताते हैं कि इस बीमारी से बचने के लिए सफाई की व्यवस्था रखनी जरूरी है। कम उम्र के बच्चे में लक्षण जो बताया गया है दिखाई दे तो तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए। अगर शरीर में किसी तरह के चकते या फफोले पड़ रहे हैं तो उसे नोचना या फोड़ना नहीं चाहिए, नहीं तो यह भयानक रूप ले सकता है। दोस्तों इस बीमारी में डिहाइड्रेशन यानी शरीर में पानी की कमी हो जाती इसलिए पानी की मात्रा बढ़ा देनी चाहिए। डॉक्टर को दिखा कर उचित इलाज कराना चाहिए।


0
0

');