A
Anushka · 2 years ago
Providing reliable, well-researched content across diverse topics to inform, educate, and inspire readers.

मत किसे कहते हैं, मत शब्द के अर्थ क्या हैं?

2
116

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on04/13/24

चलिए दोस्तों अब हम आपको बताते हैं कि मत किसे कहते हैं और मत शब्द के क्या अर्थ होते हैं। दोस्तों अक्सर आपने देखा होगा कि ऐसे कई से शब्द बोले जाते हैं जिसमें मत शब्द का प्रयोग किया जाता है। पर क्या आपको पता है कि मत के क्या-क्या अर्थ होते हैं अगर नहीं पता है तो चलिए हम आपको बताते हैं कि मत शब्द के क्या-क्या अर्थ होते हैं।

 

 मत शब्द के अर्थ- मत का अर्थ वोट, मना, राय, इत्यादि होता है।

 

 चलिए हम आपको बताते हैं कि मत किसे कहते हैं -

 

जैसे कोई व्यक्ति कुछ काम कर रहा है और उसे आप कहते हैं कि यह काम मत कर इसका मतलब हुआ कि उसे आप उस काम को करने से मना कर रहे हैं मतलब उसे उस काम के लिए न यानी मना कर रहे हैं। इस प्रकार मत शब्द का एक अर्थ हुआ किसी काम को करने से मना करना।

 

 दूसरे उदाहरण मे मत का अर्थ होता है वोट डालना, जैसे कोई व्यक्ति वोट डालने जा रहा है तो उसको बोलते हैं कि मत डालने जा रहा है। कहीं-कहीं बोर्ड में लिखा भी होता है कि मतदान डालना बहुत जरूरी होता है,इसलिए हर घर से मत देना चाहिए। इस प्रकार आप समझ गए होंगे कि मत शब्द का दूसरा अर्थ वोट डालना भी होता है।

 

तीसरे उदाहरण में मत का अर्थ राय होता है। जैसे कोई व्यक्ति किसी चीज की प्लानिंग बना रहा है तो उससे पूछता है कि इस प्लानिंग में आपका क्या मत है इसका मतलब यह है कि आप इस प्लानिंग के बारे में क्या राय देना चाहते हैं। इस प्रकार मत शब्द का तीसरा अर्थ राय देना होता है।

 

 इस प्रकार हम कह सकते हैं कि मत शब्द के तीन अर्थ होते हैं मतलब की किसी विषय में अपनी राय देना, वोट देना, किसी काम को करने से मना करना।

आशा है कि आपको मेरे द्वारा बताए गए मत शब्द का अर्थ समझ आ गया होगा और अगर समझ में आ गया है तो मेरे इस पोस्ट को लाइक करिए और शेयर कीजिए।

 

 

 

Letsdiskuss

 

Kiran Kushwaha
Modern India Explorer
View Profile
1