A
Aman Kumar· 6 साल पहले
लेखक

खमीर (yeast) क्या है? इसको कैसे बनाते हैं, इसका क्या उपयोग है और ये कहां मिलता है?

8
3.8K

इस बातचीत में शामिल हों

क्रमबद्ध करें
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया03/10/26

खमीर (Yeast) एक प्रकार का सूक्ष्मजीव है जो 'कवक' (Fungus) की श्रेणी में आता है। यह एककोशिकीय जीव है जो शर्करा (Sugar) को कार्बन डाइऑक्साइड और अल्कोहल में बदलने की क्षमता रखता है, जिसे 'किण्वन' (Fermentation) की प्रक्रिया कहा जाता है।

खमीर के बारे में विस्तृत जानकारी:

  • यह कहाँ मिलता है? खमीर प्रकृति में लगभग हर जगह मौजूद है—फूलों के रस में, फलों के छिलकों पर (जैसे अंगूर), मिट्टी में और यहाँ तक कि हवा में भी। बाजार में यह सूखा (Dry Yeast), पाउडर या ताजे ब्लॉक के रूप में किराना दुकानों और बेकरी सेक्शन में आसानी से मिल जाता है।
  • इसे घर पर कैसे बनाते हैं? हालांकि औद्योगिक रूप से इसे बड़ी प्रयोगशालाओं में उगाया जाता है, लेकिन आप इसे घर पर भी बना सकते हैं। इसके लिए थोड़े गुनगुने पानी में चीनी और मैदा (या पिसा हुआ आलू) मिलाकर 24 से 48 घंटे के लिए किसी गरम जगह पर छोड़ दें। हवा में मौजूद प्राकृतिक खमीर इसमें पनपने लगेगा और मिश्रण में बुलबुले उठने लगेंगे।
  • इसका उपयोग क्या है? * बेकिंग: ब्रेड, केक और पिज्जा बेस को फुलाने और नरम बनाने के लिए।
    • खाद्य पदार्थ: इडली, डोसा, भटूरे और जलेबी के घोल में खमीर उठाने के लिए।
    • पेय पदार्थ: शराब और बीयर बनाने की प्रक्रिया में अल्कोहल पैदा करने के लिए।
    • पोषण: 'न्यूट्रिशनल यीस्ट' का उपयोग विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स के स्रोत के रूप में किया जाता है।

निष्कर्ष: खमीर न केवल भोजन का स्वाद और बनावट सुधारता है, बल्कि यह हमारे पाचन के लिए भी कुछ हद तक फायदेमंद होता है, बशर्ते इसका सही तरीके से उपयोग किया जाए।

R
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
0
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया08/12/23

Yeast क्या होता है इसका उपयोग कहां और कैसे करते हैं चलिए हम आपको इसके बारे में पूरी जानकारी देते हैं yeast जिसे हम आम बोलचाल में खमीर कहते हैं इसका उपयोग खाद्य पदार्थों को बनाने में किया जाता है, जैसे की डबल रोटी, केक, पिज़्ज़ा, आदि चीजों को बनाने में खमीर का प्रयोग किया जाता है हम आपको बता दें कि yeast देखने में ड्राई गोल पीले और नीले रंग की होती है बिल्कुल सरसों की तरह, और वही ताज़ा yeast हल्के ब्राउन रंग का होता है। Yeast को ताजा बनाए रखने के लिए फ्रिज का प्रयोग करें ताकि यह लंबे समय तक सुरक्षित बना रहे।

लेख की तस्वीर

Krishna Patel
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
3
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
अपडेट किया गया01/02/26
क्या है खमीर
 
खमीर एक कवक है। यह शर्करायुक्त कार्बनिक पदार्थ में बहुतायत से पाये जाने वाला विशेष प्रकार का कवक है। यह फूल विहीन पौधा है। इसका शरीर मूल, तना एवं पत्ति में विभक्त नहीं होता है.
 
आम बोलचाल की भाषा में खमीर को यीस्ट भी कहा जाता है, मुख्यत: खाद्य पदार्थों में उपयोग किया जाता है ताजा यीस्ट को आप आसानी से घर पर बना सकते हैं. लेकिन सूखा यीस्ट जिसे इंस्टेंट ड्राय एक्टिव यीस्ट कहते हैं, वह एक प्रकार की रासायनिक प्रक्रिया से तैयार किया जाता है.
 
खमीर एक प्रकार का यीस्ट ही होता है, यीस्ट द्वारा फुलाए गए आते को ही खमीर या खमीरी आटा कहतें हैं, इसका उपयोग बेकरी उद्योग में किया जाता है, आपको यह जानकर आश्चर्य होगा की मनुष्य, खमीर यीस्ट का उपयोग हजारों सालों से करता आया है. पुरारात्त्व विदों को मिश्र में खुदाई के दौरान चार हज़ार साल पुराने ब्रेड सेकने की भट्टियां, और बेकर्स के चित्र मिले हैं.
 
घर पर कैसे बनता है खमीर
 
सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में आधा कप पानी गुनगुना गरम करें और आंच बंद कर दें.
- गुनगुने पानी में मैदा डालकर गाढ़ा घोल बनाएं. फिर इसमें सौंफ, दही और चीनी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
- इस घोल को 5-6 मिनट तक अच्छी तरह फेंटें. ध्यान दें कि जितनी अच्छी तरह से आप इसे फेंटेंगे, उतना ही बढ़िया यीस्ट तैयार होगा.
- फेंटने के बाद इसे छोटे एयरटाइट जार या डिब्बे में डालकर रख लें.
- 18 से 24 घंटे बाद घोल में छोटे-छोटे बुलबुले आ जाएंगे, इसका मतलब यीस्ट तैयार हो गया है.
- इस खमीर या यीस्ट को फ्रिज में 7 दिन तक रखा जा सकता है.
 
कहां होता है खमीर का उपयोग
 
खमीर का उपयोग उपयोग मुख्यतः बेकरी उद्योग में किया जाता है, ब्रेड, केक, पिज़्ज़ा, खमीरी रोटी, शराब आदि बनाने में उपयोग किया जाता है.
P
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
4