M
Medha singh kapoor· 7 years ago
Sharing trusted health, wellness, and beauty insights to support informed choices and everyday well-being.

सर्दियों में अपना खान-पान कैसा रखना चाहिए जिससे सर्दी-जुकाम दूर रहे ?

0
918

Join this conversation

Sort By

हमें हमेशा सर्दियों के सीजन में अपने खानपान को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए। जिससे हमें सर्दी खांसी जैसे समस्या उत्पन्न ना हो। हमें सर्दी के मौसम में रोजाना तुलसी अदरक मसाले वाली चाय का उपयोग करना चाहिए। क्योंकि, यह हमारे शरीर की

एम्युनिटी को मजबूत करती है।

हमें सर्दी खांसी से बचने के लिए रोजाना रात में गुनगुना हल्दी वाला दूध का सेवन करना चाहिए।

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना शहद का भी सेवन करना चाहिए।

सर्दियों के सीजन में हमारे शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाती है इसलिए हमें धूप भी लेनी चाहिए।Article image

Answered by
preeti  patel
View Profile
Answered on10/09/22
0

सर्दियों में सभी को जुक़ाम और खांसी होने की अधिक सम्भावना होती है | सर्दियों में भूख कम लगती है, जिसके कारण लोग लंम्बे समय तक सिर्फ चाय या कॉफी में ही रह लेते हैं | परन्तु शायद ये बात बहुत कम लोग जानते हैं, कि सर्दियों में मानव शरीर की इम्युनिटी वीक हो जाती है, जिस कारण जुकाम,सर्दी, बुखार,गले में इन्फेक्शन इस तरह की समस्या हो जाती है |


आपको सर्दियों में अपने खाने-पीने का विशेष ख्याल रखना चाहिए इसके लिए आपको कुछ चीज़ों का सेवन बहुत जरुरी है, जिससे आपके शरीर की इम्युनिटी बरक़रार रहें और आप स्वस्थ रहें |

शहद :-
जुकाम और खांसी ये दोनों बीमारी ही संक्रमण से फैलती है | संक्रमण भी तभी होता है, जब शरीर की इम्युनिटी कम होती है | अगर घर में किसी एक को सर्दी हो जाती है, तो दूसरे को होना स्वाभाविक है | रोज गुनगुने दूध में शहद का नियमित सेवन आपको सर्दी-जुकाम से तो बचाता ही है, साथ ही शरीर की इम्युनिटी को भी बढ़ाता है | जिसके कारण आप संक्रमण से बचे रहते हैं |

(Courtesy : News Track Live )

बाजरा :-
अगर आप सर्दियों के समय गेंहूं के आटे की रोटी की जगह बाजरे के आटे की रोटी खाते हैं, तो ये आपको और आपके बच्चे के स्वस्थ के लिए बहुत लाभदायक है | सर्दियों के समय अपने खाने-पीने का विशेष ध्यान देने से आप स्वस्थ रहते हैं | बाजरा शरीर में गर्मी लाती है, जो कि सर्दियों में लाभदायक है |

(Courtesy :IndiaMART )

मछली सूप :-
अगर कोई नॉन-वेज खाता है, तो वह मछली सूप पी सकता है | मछली सूप सर्दियों में पीना बहुत ही लाभदायक है | मछली के सूप का सेवन शरीर में गर्मी और साथ ही शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाता है | मछली खाना स्वास्थ के लाभदायक है, इससे आपकी आँखे भी स्वस्थ रहती हैं |

(Courtesy : YouTube )

अदरक :-
सर्दियों में अक्सर लोग अदरक की चाय पीते हैं | अदरक की चाय पीने में अच्छी लगती है | परन्तु अगर आप अदरक का प्रयोग सिर्फ चाय में नहीं बल्कि अदरक का सेवन भी करें तो यह आपके स्वास्थ के लिए लाभदायक होगी | अदरक का सेवन सर्दी , जुकाम , गले के इन्फेक्शन से बचाता है |
(Courtesy : Jansatta )

Answered by
K
View Profile

हिंदी लेखक

Answered on12/20/18
0